अपनी गाड़ी पर कार्रवाई हुई तो एसडीएम ने ट्रैफिक स्टाफ को पहुंचाया थाने

Ravi Singh | Dec 19, 2024, 18:29 IST
Share
Guna SDM Shivani Pandey No Parking
Guna SDM Shivani Pandey No Parking Photograph: (the sootr )

गुना में ट्रैफिक पुलिस ने एसडीएम की गाड़ी पर व्हील लॉक लगा दिया। इसके बाद एसडीएम ने कर्मचारियों को थाने में बंद करवा दिया। बाद में कंपनी द्वारा अपनी गलती स्वीकार करने के बाद उन कर्मचारियों को जमानत दे दी गई।

Guna : मध्य प्रदेश के गुना में नो पार्किंग जोन में खड़े एसडीएम के सरकारी वाहन में व्हील लॉक लगाने के बाद विवाद खड़ा हो गया। नो पार्किंग एरिया में वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई करने वाली कंपनी के कर्मचारियों को एसडीएम ने थाने में बंद करवा दिया। बाद में, कंपनी द्वारा गलती स्वीकारने के बाद एसडीएम ने उन कर्मचारियों की जमानत भी ली।

नो पार्किंग में खड़ी थी एसडीएम की गाड़ी

गुना नगर पालिका ने नो पार्किंग जोन में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए एक निजी कंपनी को ठेका दे रखा है। इस कंपनी के कर्मचारियों का काम नो पार्किंग एरिया में खड़ी गाड़ियों पर कार्रवाई करना है। जब एसडीएम शिवानी पांडे की सरकारी गाड़ी नो पार्किंग एरिया में खड़ी थी। कंपनी के कर्मचारियों ने उस पर व्हील लॉक लगा दिया।

sankalp 2025
sankalp 2025

ट्रैफिक पुलिस ने हटाया लॉक

SDM की सरकारी गाड़ी पर व्हील लॉक लगाए जाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए व्हील लॉक हटा दिए। लेकिन एसडीएम की गाड़ी पर चालान की कार्रवाई नहीं की गई। सवाल उठे कि क्या अफसरों को ऐसे मामलों में विशेष छूट मिलती है, जबकि आम नागरिकों की गाड़ियों पर सख्त कार्रवाई की जाती है।

सर्किट हाउस बुलाकर लगाई फटकार

SDM शिवानी पांडे ने कंपनी के कर्मचारियों को सर्किट हाउस बुलाकर फटकार लगाई। बाद में उन्हें थाने में बंद करवा दिया। हालांकि कुछ देर बाद एसडीएम ने कर्मचारियों की जमानत भी ले ली, जिससे मामला शांत हो गया।

तेज तर्रार छवि

गुना एसडीएम शिवानी पांडेय अपनी तेज तर्रार छवि के लिए चर्चित हैं। पिछले सालों में उन्होंने मिलावटखोरों और माफियाओं के खिलाफ कई बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने जनता की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई न करने वाले कर्मचारियों को सख्त हिदायत भी दी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • गुना न्यूज
  • ट्रैफिक पुलिस
  • guna news
  • SDM Shivani Pandey
  • एसडीएम शिवानी पांडे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज