पेशाब पिलाई, जूतों की माला पहनाई, रिश्तेदारों ने अपहरण कर सिर मुंडवाया, फिर पूरे गांव में घुमाया
Pratibha ranaa | May 28, 2024, 07:49 IST
गुना में पेशाब कांड
मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक बेहद ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां गांव के दबंगों ने एक युवक को तालिबानी सजा दी है। बताया जा रहा है कि युवक के मुंह पर कालिख पोती और उसका मुंडन भी कर दिया। इतना ही नहीं युवक को पेशाब भी पिलाई।
गुना में पेशाब कांड का एक मामला सामने आया है। यहां बंजारा समाज के एक युवक का उसके ही रिश्तेदारों ने अपहरण कर तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा। उसे जबरन पेशाब पिलाई गई। उसके गले में जूतों की माला पहनाकर, उसका मुंडन कर पूरे गांव में घुमाया गया।
जानकारी के मुताबिक गुना में युवक महेंद्र सिंह के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां बंजारा समुदाय के एक युवक को उसके ही रिश्तेदारों ने अपहरण कर तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा। उसे जूतों की माला और महिलाओं के कपड़े पहनाए, मुंह पर कालिख पोतकर बाल भी काट दिए। इसके बाद उसे पूरे गांव में घुमाया।
महेंद्र अपने खेतों में घूरा (खाद) फेंकने का काम कर रहा था। इस दौरान गांव में ही रहने वाले सोदान संह, गुमान सिंह, ओगकार सिंह के साथ 10-12 लोग एक जीप में आए और उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गए। यहां बदन बंजारा, छोटू बंजारा, रमेश बंजारा, तोफान बंजारा, प्रेम बंजारा, गेंदा सिंह, कालूराम, गुलाब और मथरीबाई आदि ने मारपीट की। उसे घांगरा और जूतों की माला पहनाई, पेशाब पिलाया।
इसके बाद उन्होंने मारपीट के वीडियो डालकर 25 लाख रुपए मांगे। महेंद्र के पिता फूल सिंह के अनुसार पुलिस ने दवाब बनाया और वह 20 लाख की जमात (तीन दिन में रुपए चुकाने का वादा) भरकर आया तब जाकर उन्होंने लड़के महेंद्र को शनिवार को छोड़ा। वहीं पीड़ित युवक थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत करने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। हालांकि बाद में ये मामला एसपी के संज्ञान में आने के बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
वहीं जब मामले की जांच की गई तो पता चला कि महेंद्र के चाचा की लड़की की शादी रमेश से हुई थी। उसने दूसरी औरत रख ली तो उनकी लड़की भाग गई। यह लोग उसके हाथ का खाना नहीं खाते थे और मारपीट करते थे। इसकी भी शिकायत की गई थी। इसीलिए यह लोग धोखे से महेंद्र को ले गए और उसके साथ इस तरह की बर्बरता की। महेंद्र के भाई तूफान ने बताया कि महेंद्र और उसका जीजा साथ में घूरा डालने का काम करते थे। पिछले एक महीने से वे साथ में ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे, लेकिन चार-पांच दिन पहले उन्होंने धोखा कर दिया। इस मामले में धरनावदा थाना प्रभारी राजेंद्र चौहान का कहना है कि फरियादी झूठ बोल रहा है। वह अपने जीजा के साथ खुद चला गया था। इनका झगड़ा टूटना था और उसके लिए पंचायत होना थी। पंचायत होती तो इन्हें लड़के वालों को रुपए देने पड़ते। इससे बचने के लिए यह चाह रहे हैं कि अपहरण की कायमी हो जाए। वह खुद दूसरी पार्टी के साथ गया था और वहां थोड़ी बहुत मारपीट हो गई।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
रिश्तेदारों ने अपहरण कर बंधक बनाकर रखा
जानकारी के मुताबिक गुना में युवक महेंद्र सिंह के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां बंजारा समुदाय के एक युवक को उसके ही रिश्तेदारों ने अपहरण कर तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा। उसे जूतों की माला और महिलाओं के कपड़े पहनाए, मुंह पर कालिख पोतकर बाल भी काट दिए। इसके बाद उसे पूरे गांव में घुमाया।
पेशाब पिलाई, मुंडन कर घुमाया
महेंद्र अपने खेतों में घूरा (खाद) फेंकने का काम कर रहा था। इस दौरान गांव में ही रहने वाले सोदान संह, गुमान सिंह, ओगकार सिंह के साथ 10-12 लोग एक जीप में आए और उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गए। यहां बदन बंजारा, छोटू बंजारा, रमेश बंजारा, तोफान बंजारा, प्रेम बंजारा, गेंदा सिंह, कालूराम, गुलाब और मथरीबाई आदि ने मारपीट की। उसे घांगरा और जूतों की माला पहनाई, पेशाब पिलाया।
कार्रवाई नहीं हुई तो आत्महत्या कर लूंगा
इसके बाद उन्होंने मारपीट के वीडियो डालकर 25 लाख रुपए मांगे। महेंद्र के पिता फूल सिंह के अनुसार पुलिस ने दवाब बनाया और वह 20 लाख की जमात (तीन दिन में रुपए चुकाने का वादा) भरकर आया तब जाकर उन्होंने लड़के महेंद्र को शनिवार को छोड़ा। वहीं पीड़ित युवक थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत करने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। हालांकि बाद में ये मामला एसपी के संज्ञान में आने के बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
धरनावदा थाना प्रभारी ने ये कहा
वहीं जब मामले की जांच की गई तो पता चला कि महेंद्र के चाचा की लड़की की शादी रमेश से हुई थी। उसने दूसरी औरत रख ली तो उनकी लड़की भाग गई। यह लोग उसके हाथ का खाना नहीं खाते थे और मारपीट करते थे। इसकी भी शिकायत की गई थी। इसीलिए यह लोग धोखे से महेंद्र को ले गए और उसके साथ इस तरह की बर्बरता की। महेंद्र के भाई तूफान ने बताया कि महेंद्र और उसका जीजा साथ में घूरा डालने का काम करते थे। पिछले एक महीने से वे साथ में ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे, लेकिन चार-पांच दिन पहले उन्होंने धोखा कर दिया। इस मामले में धरनावदा थाना प्रभारी राजेंद्र चौहान का कहना है कि फरियादी झूठ बोल रहा है। वह अपने जीजा के साथ खुद चला गया था। इनका झगड़ा टूटना था और उसके लिए पंचायत होना थी। पंचायत होती तो इन्हें लड़के वालों को रुपए देने पड़ते। इससे बचने के लिए यह चाह रहे हैं कि अपहरण की कायमी हो जाए। वह खुद दूसरी पार्टी के साथ गया था और वहां थोड़ी बहुत मारपीट हो गई।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava