OMG! भैंस ने गोबर क्या किया, मालिक को भरना पड़ गया 9 हजार जुर्माना

Ravi Singh | Nov 29, 2024, 16:48 IST
Share
Buffalo dung
Buffalo dung

ग्वालियर नगर निगम ने स्वच्छता अभियान के तहत सिरौल रोड पर भैंस के गोबर करने पर मालिक से 9 हजार रुपए का जुर्माना वसूल कर लिया। इतना ज्यादा जुर्माना होने से यह चर्चा का विषय बना हुआ है…

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक भैंस के मालिक से 9 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। यह जुर्माना सिरौल रोड पर भैंस द्वारा गोबर करने के मामले में लगाया गया। नगर निगम ने भैंस को जब्त कर लिया और जुर्माना भरने के बाद ही इसे लौटाया गया।

स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत कार्रवाई

ग्वालियर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों और रास्तों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पशुपालकों को सतर्क किया गया है। बावजूद इसके, गुरुवार को सिरौल रोड पर एक भैंस बांधी गई थी, जिसने रास्ते पर गोबर कर दिया।

नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और भैंस को जब्त कर लिया। भैंस के मालिक नंदकिशोर को 9 हजार रुपए का जुर्माना भरने के बाद भैंस वापस की गई। इससे पहले भी नगर निगम ने दिसंबर 2020 में एक भैंस मालिक से 10 हजार रुपए का जुर्माना वसूला था।

स्वच्छता नियमों का उल्लंघन नहीं होगा बर्दाश्त

नगर निगम ने गंदगी फैलाने वाले अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की। गुरुवार को कुल 32 हजार रुपए का जुर्माना अलग-अलग मामलों में वसूला गया। अधिकारियों ने कहा कि गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

शहरवासियों से अपील

नगर निगम ने ग्वालियरवासियों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर पशु न बांधें और गंदगी न फैलाएं। स्वच्छता अभियान में सहयोग करने से न केवल शहर की रैंकिंग सुधरेगी, बल्कि स्वास्थ्य और पर्यावरण भी बेहतर होगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Gwalior News
  • ग्वालियर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर नगर निगम
  • भैंस
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • भैंस जुर्माना मामला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज