दहेज हत्या का मामला निकला झूठा, अपने प्रेमी के साथ ग्वालियर में जिंदा मिली मृत महिला

Sanjay Dhiman | Nov 10, 2025, 18:14 IST
Share
GAZIPUR DOURY CASE
Photograph: (the sootr)

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में दहेज हत्या में मृत बताई गई महिला जिंदा मिली। यह महिला प्रेमी संग दूसरी शादी कर खुशहाल जीवन जी रही थी। पुलिस ने जांच के बाद साजिश का पर्दाफाश किया।

GAZIPUR.उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दहेज हत्या की जो मृतका बताई जा रही थी, वह पुलिस को जिंदा मिली है। पुलिस ने उसे मध्यप्रदेश के ग्वालियर से उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। यह महिला अपने प्रेमी के साथ दूसरी शादी कर खुशहाल जिंदगी जी रही थी।

इधर ससुराल के छह लोगों पर इसी महिला की दहेज हत्या का केस चल रहा था। गाजीपुर पुलिस की जांच में अब यह पूरा मामला झूठा और मनगढ़ंत निकला। यह घटना दहेज कानून के गलत इस्तेमाल पर गंभीर सवाल उठाती है।

2025 में दर्ज हुआ था केस

यह मामला गाजीपुर के सादात थाना क्षेत्र के भोजूराय गांव का है। राजवंती देवी ने अपनी बेटी रुचि की शादी साल 2023 में राजेंद्र यादव से कराई थी। 3 अक्टूबर 2025 को राजवंती देवी ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत पत्र दिया था। उन्होंने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है। इस गंभीर शिकायत पर पुलिस ने पति राजेंद्र, सास कमली देवी समेत छह लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया था।

यह खबरें भी पढ़ें..

पत्नी ने पति की हत्या कर ट्रॉली बैग में छिपाया शव, बेटी को फोन कर बोली- तुम्हारे बाप को मार डाला

राजनीति में महिला आरक्षण मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, तुरंत लागू करने की मांग पर सुनवाई शुरू

मोबाइल सर्विलांस से खुली पोल

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सैदपुर रामकृष्ण तिवारी ने तुरंत जांच शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि मोबाइल सर्विलांस टीम की मदद से रुचि की लोकेशन को ट्रेस किया गया। जांच में पता चला कि रुचि जिंदा है और ग्वालियर में अपने प्रेमी गजेन्द्र यादव के साथ रह रही है।

पुलिस टीम ने 7 अक्टूबर को विवाहिता को बरामद किया और उसे गाजीपुर वापस लेकर आई। पूछताछ में रुचि ने खुलासा किया कि उसकी शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई थी। वह दसवीं क्लास से ही गजेन्द्र से प्रेम करती थी। महिला ने बताया कि मौका मिलते ही उसने प्रेमी के साथ भागकर दूसरी शादी कर ली।

दहेज हत्या का आरोप: झूठा और मनगढ़ंत

सीओ सैदपुर रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि दहेज हत्या का आरोप झूठा और मनगढ़ंत पाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विवाहिता को ग्वालियर से जिंदा बरामद किया गया है। अब फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह खबरें भी पढ़ें..

फरीदाबाद से गिरफ्तार कश्मीरी डॉक्टरों ने उगले राज, पाकिस्तान से हनुमानगढ़ के रास्ते राजस्थान में हथियारों की सप्लाई

इंदौर रेलवे पुलिस हर ऑटो का कर रही सत्यापन, क्यूआर कोड होगा, यात्री सुरक्षा में बड़ा कदम

पहले पति और सास का दर्द

रुचि के पहले पति राजेंद्र राम ने कहा कि वह निर्दोष हैं और उन्हें झूठे केस में फंसाया गया था। उसने बताया कि जून 2023 में शादी हुई, लेकिन पत्नी कभी साथ नहीं रही और हमेशा झगड़ा करती थी। राजेंद्र की मां कमली देवी ने भी बताया कि बहू रुचि का कहीं और चक्कर था। वह शादी के बाद से ही घर में झगड़ा करती थी। अब सच सामने आने पर फर्जी केस दर्ज कराने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Tags:
  • उत्तर प्रदेश
  • फर्जी मुकदमा
  • दहेज हत्या का आरोप
  • दहेज हत्या का केस
  • गाजीपुर पुलिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई