ग्वालियर में आज ईज ऑफ डूइंग बिजनेस कॉन्क्लेव का आयोजन, आठ जिलों के उद्यमी होंगे शामिल
Pratibha ranaa | Jul 30, 2024, 10:59 IST
डुईंग
ईज आफ डूइंग बिजनेस-2024 कान्क्लेव सुबह साढ़े 10 बजे शुरू हो गया है। इसमें उद्योग विभाग के अफसर शामिल होंगे और वह अपना प्रजेंटेशन देंगे। इसमें वह बताएंगे कि किन उद्योग क्षेत्रों में शासन ने क्या क्या काम किया है और आगे क्या करने वाले हैं।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज ( 30 जलाई ) को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस कॉन्क्लेव का आयोजन होने जा रहा है। इसका आयोजन राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्व विद्यालय में किया जाएगा। इसमें ग्वालियर चम्बल रीजन के उद्यमी शामिल होंगे। कान्क्लेव सुबह साढ़े 10 से शाम साढ़े से शुरू हो गया है, जो शाम 4 बजे तक चलेगा। इसका आयोजन, मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन कर रहा है।
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस कॉन्क्लेव में आठ जिलों के उद्यमी शामिल होंगे। इसमें ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर के व्यापारी और उद्योगपतियों को बुलाया गया है। कॉन्क्लेव में कई जिलों के उद्यमी और वहां के अफसर शामिल होंगे।
माना जा रहा है कि कान्क्लेव में कुल 600- 700लोग शामिल होंगे। स्टोन पार्क, बानमोर इंडस्ट्री, मालनपुर, चैंबर आफ कामर्स, अनाज व लघु व्यापारी संघ, सीतापुर इंडस्ट्रियल एरिया, प्लास्टिक पार्क, हजीरा इंडस्ट्रियल एरिया के संगठनों को इनवाइट किया गया है। इसके अलावा बिजली विभाग, श्रम विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, जीएसटी आदि विभागों के अफसर भी इसमें शामिल होंगे।
कान्क्लेव में उद्योग विभाग के अफसर प्रजेंटेशन देंगे। अफसर विस्तार में बताएंगे कि किन उद्योग क्षेत्रों में शासन ने क्या क्या काम किया है और आगे क्या करने वाले है। कौन कौन सी सुविधाएं बढ़ाई जानी है जो व्यापारियों के लिए हितकर होंगी।
![pratibha rana]()
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
आठ जिलों के उद्यमी होंगे शामिल
कान्क्लेव में इन्हें दिया निमंत्रण
ये अफसर देंगे प्रजेंटेशन
pratibha rana
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava