मध्य प्रदेश में ऑनर किलिंग : पिता ने की बेटी की गला घोंटकर हत्या, फिर थाने में किया सरेंडर, जानें वजह
Vikram Jain | Aug 16, 2024, 21:24 IST
Gwalior Father kills daughter over love affair
मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी ही बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद आरोपी पिता ने खुद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया।
GWALIOR. मध्य प्रदेश के ग्वालियर से ऑनर किलिंग की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रेम प्रसंग को लेकर पिता ने अपनी बेटी को गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। बेटी की हत्या करने के बाद पिता थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पिता ने बताया कि वह बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज था। उसकी बेटी दूसरे समाज के लड़के से प्रेम करती थी।
यह सनसनीखेज घटना गिरवाई थाना क्षेत्र के वीरपुर में हुई। यहां रहने वाली 18 साल संजना प्रजापति 6 महीने पहले अपने प्रेमी नरेंद्र जाटव के साथ भाग गई थी। जिसे पुलिस ने दो दिन पहले ही पकड़कर उदयपुर से लाया था। साथ ही प्रेमी नरेंद्र को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने लड़की को परिवार वालों के सुपुर्द किया था।
बताया जा रहा है कि थाने से घर पहुंचने के बाद पिता राधा कृष्ण और बेटी संजना के बीच झगड़ा हुआ था। संजना अपने पिता की बात न मानते हुए अपने प्रेमी नरेंद्र जाटव के साथ जाने की जिद कर रही थी। लेकिन प्रेमी के अलग समाज के होने के कारण पिता बिल्कुल तैयार नहीं था। पिता ने लगातार इनके प्रेम प्रसंग का विरोध किया। इस बात को लेकर फिर पिता और बेटी में जमकर विवाद हुआ। इस बीच आक्रोशित पिता ने बेटी को पटका और उसका गला घोंट दिया। इस दौरान संजना की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। जब बेटी को गला दबाकर मारा गया उस संजना की मां भी मौके पर मौजूद थी।
बेटी की हत्या करने बाद में आरोपी पिता थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण किया। इसके बाद इसके बाद पुलिस तुरंत आरोपी के घर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले में जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी राधाकृष्ण को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
जानें पूरा मामला
प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी बेटी
पिता पर हत्या का केस दर्ज
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman