ग्वालियर में ट्रॉमा सेंटर के AC में धमाका, वार्ड में फैली आग, एक मरीज की मौत, मचा हड़कंप
Vikram Jain | Sept 03, 2024, 11:30 IST
Gwalior Jayarogya Hospital Trauma Center Fire Accident
मध्य प्रदेश के ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर में एसी फटने से आग लग गई। हादसे में वेंटीलेटर पर एक मरीज की मौत हो गई। अन्य 9 मरीज सुरक्षित हैं।
ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल के ट्रामा सेंटर में ICU में अचानक आग लग गई। आग एसी में धमाके के बाद लगी। आग में एक मरीज की मौत हो गई।
आग लगने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। हादसे के समय ट्रामा सेंटर में 10 मरीज भर्ती थे। मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया है।
जानकारी के मुताबिक जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर में आग मंगलवार सुबह 7 बजे लगी। सीलिंग एसी में धमाका होने के बाद आग फैल गई। इस एसी के नीचे मरीज का बेड था। एमसी में धमाके के बाद आजाद नामक का मरीज चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल मरीज कुछ देर में दम तोड़ दिया। यह मरीज दो दिन से वेंटीलेटर पर था।
आग लगने के बाद प्रबंधन में हड़कंप मच गया। ट्रामा सेंटर से मरीजों को जल्दी से दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। भर्ती 9 मरीज सुरक्षित हैं। फिलहाल एसी में विस्फोट और आग लगने के कारणों को लेकर अस्पताल प्रबंधन जांच कर रहा है। प्रबंधन सहित प्रशासन के वरिष्ठ अफसर पहुंच चुके हैं।
आग लगने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। हादसे के समय ट्रामा सेंटर में 10 मरीज भर्ती थे। मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया है।
एसी में धमाके के बाद लगी आग
वार्ड में भर्ती 9 मरीज सुरक्षित
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari