ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत में मासूम बच्ची रौंदी गई! पिता बने मसीहा

Amresh Kushwaha | Apr 25, 2026, 10:07 IST
Share
gwalior stampede jyotiraditya scindia welcome incident
यह फोटो AI द्वारा बनाई गई है

ग्वालियर रेलवे स्टेशन शुक्रवार की रात एक शर्मनाक घटना का गवाह बना। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत में उमड़ी बीजेपी कार्यकर्ताओं की बेकाबू भीड़ ने एक मासूम बच्ची को कुचल दिया। वहीं, बच्ची को कई जगह चोटें भी आई है।

भीड़ का कहर, बच्ची बेबस

जैसे ही सिंधिया का काफिला ग्वालियर रेलवे स्टेशनपहुंचा, बीजेपी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ प्लेटफॉर्म पर टूट पड़ी। धक्का-मुक्की और चीख-पुकार के बीच एक मासूम बच्ची भीड़ में दब गई।

स्वागतकर्ताओं के पैरों तले बच्ची का पैर कुचला गया। वो रोती रही, चिल्लाती रही...लेकिन भीड़ का सैलाब रुकने का नाम नहीं ले रहा था। बच्ची के पिता वहीं थे। जैसे ही उन्हें पता चला कि उनकी बेटी भीड़ में फंस गई है, उन्होंने तुरंत उसे ढूंढना शुरू किया।

काफी वक्त और मेहनत के बाद उन्होंने अपनी बेटी को भीड़ से बाहर निकाला। अगर थोड़ी देर और होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

पिता का दर्द भी सुनें...

बच्ची के पिता की आपबीती सुनकर रूह कांप जाती है। उन्होंने बताया कि बेटी नीचे गिर गई थी और लोग उसके ऊपर से गुजर रहे थे। वो लगातार रो रही थी, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। न पुलिस वालों ने बचाया, न रेलवे कर्मचारियों ने। बड़ी मुश्किल से मैंने खुद उसे बचाया। न आरपीएफ थी, न कोई और बचाने वाला। इतनी छोटी बच्ची थी कि दबने से उसका कुछ भी हो सकता था। एक पिता की यह बेबसी पूरे सिस्टम की पोल खोल देती है।

तो कहां थी पुलिस?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब एक मासूम चीख रही थी, तो पुलिस कहां थी? मौके पर मौजूद पुलिस और आरपीएफ बेकाबू भीड़ को काबू करने में पूरी तरह नाकाम रहे। कोई व्यवस्था नहीं बनी।

आए दिन दिखता है ऐसा नजारा

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया इन दिनों चार दिवसीय ग्वालियर-चंबल संभाग दौरे पर हैं। लेकिन यह कोई पहली बार नहीं है। हर बार उनके आने-जाने पर यह भीड़ देखने को मिलती है।

जिम्मेदार कौन है - भीड़ जुटाने वाले नेता, या उसे न रोक पाने वाला प्रशासन?

ये खबर भी पढ़िए...

सिंधिया के ड्रीम प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा : 200 फीट की स्लैब गिरी, गुणवत्ता पर गंभीर सवाल

MP BJP कोर कमेटी: सिंधिया जल्दी निकल गए, शिवराज बिहार में व्यस्त, पहली बैठक में रणनीति सेट, फैसले फिर टले

सिंधिया ने फटकारा, दिग्विजय ने मांगी माफी! अफसरशाही से डील करने के कैसे-कैसे तरीके ?

इंदौर नगर निगम बजट सत्र: कांग्रेस पार्षद ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बोला गद्दार

Tags:
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • ग्वालियर
  • ग्वालियर रेलवे स्टेशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि