लोकायुक्त की कार्रवाई: सहायक मंडी उप निरीक्षक 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, जानें मामला

Vikram Jain | Mar 26, 2025, 16:22 IST
Gwalior lokayukt ashoknagar mandi Officer caught bribe
मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब ग्वालियर लोकायुक्त ने अशोकनगर के ईशागढ़ में सहायक मंडी उप निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानें क्यों मांगी थी रिश्वत

मध्य प्रदेश में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। लोकायुक्त के एक्शन के बावजूद रिश्वतखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला अशोकनगर के ईशागढ़ से सामने आया है जहां ग्वालियर लोकायुक्त ने सहायक मंडी उप निरीक्षक को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस अधिकारी ने मंडी लाइसेंस जारी करने के एवज में व्यापारी से रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद व्यापारी ने लोकायुक्त से शिकायत की थी।



ईशागढ़ में ग्वालियर लोकायुक्त की कार्रवाई

ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने अशोकनगर के ईशागढ़ में रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त की टीम ने सहायक मंडी उप निरीक्षक महेंद्र कनेरिया को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस ने यह कार्रवाई ईसागढ़ निवासी व्यापारी भूपेंद्र नारायण द्विवेदी की शिकायत पर की है।



ये खबर भी पढ़ें...



Lokayukt : इंदौर में स्कूल की मान्यता के लिए मांगी गई 13 हजार की रिश्वत, लोकायुक्त ने बीआरसी को पकड़ा



मंडी लाइसेंस के लिए 20 हजार की डिमांड

ग्वालियर लोकायुक्त एसपी राजेश मिश्रा के मुताबिक ईसागढ़ निवासी व्यापारी भूपेंद्र नारायण द्विवेदी ने ग्वालियर लोकायुक्त में रिश्वत मांगे जाने को लेकर शिकायत पत्र दिया था। व्यापारी भूपेंद्र नारायण ने शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी के नाम से गल्ला व्यवसाय के लिए मंडी लाइसेंस चाहिए था, जिसके बदले में कृषि उपज मंडी समिति अशोक नगर में पदस्थ सहायक मंडी उप निरीक्षक महेंद्र कनेरिया ने 20 हजार रुपए की रिश्वत की डिमांड की थी, इसके बाद बातचीत में यह रिश्वत 15 हजार रुपए देना तय हुआ।



ये खबर भी पढ़ें...



लोकायुक्त का एक्शन, हेड कॉन्स्टेबल का सहयोगी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, जानें पूरा मामला



सहायक मंडी उप निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

व्यापारी भूपेंद्र नारायण की शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान रिश्वत मांगे जाने के सुबूत मिलने पर लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी सहायक मंडी उप निरीक्षक को रंगे हाथ पकड़ने के लिए ट्रैप प्लान किया। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए मंडी स्टाफ रूम से आरोपी महेंद्र कनेरिया को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी की पेंट की जेब से रिश्वत की पूरी राशि बरामद की गई।



ये खबर भी पढ़ें...



अस्पताल पहुंचने से पहले एंबुलेंस का डीजल खत्म, सड़क हादसे में घायल महिला ने रास्ते में तोड़ा दम



आरोपी महेंद्र कनेरिया के खिलाफ केस दर्ज

आरोपी महेंद्र कनेरिया के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया और जांच शुरू कर दी गई। इस पूरे मामले में लोकायुक्त पुलिस ने समय रहते एक और रिश्वतखोर को पकड़ने में सफलता पाई। 15 सदस्यीय टीम में लोकायुक्त पुलिस निरीक्षक कवींद्र सिंह चौहान, बलराम सिंह राजावत, ब्रजमोहन नरवरिया, प्रधान आरक्षक हेमंत शर्मा ,नेतराम राजोरिया, सुरेंद्र सेमिल प्रशांत राजावत, धीरज नायक, विनोद शाक्य आदि शामिल रहे।



ये खबर भी पढ़ें...



लोकायुक्त का एक्शन, सामाजिक न्याय विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, इसलिए मांगी थी घूस



5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ ग्वालियर लोकायुक्त ने अशोकनगर में सहायक मंडी उप निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए पकड़ा।



✅ व्यापारी भूपेंद्र नारायण द्विवेदी ने मंडी लाइसेंस के लिए रिश्वत मांगे जाने के बाद शिकायत की थी।



✅ सहायक मंडी उप निरीक्षक महेंद्र कनेरिया ने 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी, जो बाद में 15 हजार रुपए पर तय हुई।



✅ लोकायुक्त पुलिस ने त्वरित जांच की और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा।



✅ आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।



अशोकनगर न्यूज | Ashoknagar news | Gwalior Lokayukta Police | ग्वालियर न्यूज



Tags:
  • ग्वालियर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • लोकायुक्त की कार्रवाई
  • रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • Ashoknagar news
  • अशोकनगर न्यूज
  • Gwalior Lokayukta Police
  • ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस