लोकायुक्त का एक्शन, हेड कॉन्स्टेबल का सहयोगी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Vikram Jain | Mar 21, 2025, 22:45 IST
Share
indore lokayukt raid corruption dhar sardarpur
indore lokayukt raid corruption dhar sardarpur

मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इंदौर लोकायुक्त ने सरदारपुर में प्रधान आरक्षक के सहयोगी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामले में आरक्षक को भी आरोपी बनाया गया है। जानें मामला

मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए लोकायुक्त द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई के बावजूद रिश्वतखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला धार जिले के सरदारपुर से मामने आया है जहां इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने राजोद थाने के प्रधान आरक्षक के सहयोगी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में लोकायुक्त ने प्रधान आरक्षक को भी आरोपी बनाया है। आरोपी आरक्षक ने एक झूठे मामले में नाम हटाने के बदले 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

जानें पूरा मामला

दरअसल, पूरा मामला सरदारपुर तहसील के झिंझापाड़ा गांव निवासी नानूराम ओसारी से जुड़ा है। गांव में 14 मार्च को भगवान सिंह और सुरेश ओसारी के बीच विवाद हुआ था। इस मामले में भगवान सिंह की पत्नी छन्नुबाई ने राजोद थाने पहुंचकर सुरेश समेत नानूराम के परिवार के 8 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जबकि 14 मार्च को नानूराम ओसारी भजन संध्या में शामिल होने के लिए ग्राम बोला गया हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें... रेप पीड़ित बच्ची की पहचान की उजागर, जबलपुर DEO और थाना प्रभारी पर लटकी कार्रवाई की तलवार

केस से नाम हटाने के एवज में मांगी रिश्वत

गांव में झगड़े की शिकायत के बाद मामले में राजोद थाने के प्रधान आरक्षक बनेसिंह परमार द्वारा जांच की जा रही थी। जिसको लेकर 15 मार्च को नानूराम को थाने बुलाया गया था। नानूराम ने बताया कि उसके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज की गई है, क्योंकि वह घटना के समय गांव में मौजूद नहीं था। इस नानूराम ने इस मामले में नाम हटवाने के लिए प्रधान आरक्षक बनेसिंह परमार से संपर्क किया। परमार ने केस से नाम हटाने के एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत की डिमांड की।

ये खबर भी पढ़ें... SI का अनूठा प्रयास, साइबर सुरक्षा जागरूकता के लिए बनाई वेबसाइट, ठगी से बचने के लिए टिप्स और क्विज

लोकायुक्त से झूठी FIR और रिश्वत की शिकायत

इसके बाद नानूराम ने इंदौर लोकायुक्त से मामले में शिकायत करते हुए बताया कि गांव में हुए विवाद के मामले में राजोद थाने के उसके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज हुई है, केस से नाम हटाने के एवज में 50 हजार की रिश्वत मांगी गई है। यह शिकायत इंदौर लोकायुक्त कार्यालय के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय से की गई। मामले में इंदौर लोकायुक्त के महानिदेशक जयदीप प्रसाद ने सख्त कार्रवाई करने निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें... ड्रिंक एंड ड्राइव केस में जब्त हुईं बाइक, भारी जुर्माना सुनकर टेंशन में युवक ने कर दिया कांड

प्रधान आरक्षक के सहयोगी को रिश्वत लेते पकड़ा

मामले में शिकायत की जांच सही पाए जाने के बाद इंदौर लोकायुक्त की टीम ने सरदारपुर पहुंचकर ट्रैप की कार्रवाई की गई। लोकायुक्त की टीम ने प्रधान आरक्षक बनेसिंह परमार के सहयोगी भारत डामर को 22 हजार 500 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सहयोगी भारत डामर प्रधान आरक्षक के कहने पर रिश्वत लेने पहुंचा था।

ये खबर भी पढ़ें... MP में चलती ट्रेन में पैसे नहीं देने पर विवाद, किन्नरों ने युवक को पीट-पीट कर मार डाला

प्रधान आरक्षक को भी बनाया आरोपी, कार्रवाई जारी

मामले में लोकायुक्त पुलिस ने प्रधान आरक्षक बनेसिंह परमार को भी आरोपी बनाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 और धारा 61(2) के तहत कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में लोकायुक्त की टीम के सदस्य डीएसपी सुनील तालान, निरीक्षक राहुल राजभिये, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक आशीष नायडू, आरक्षक कमलेश परिहार, आरक्षक आशीष आर्य और शेरसिंह ठाकुर शामिल थे।

इंदौर न्यूज | धार न्यूज | रिश्वत लेते गिरफ्तार | लोकायुक्त की कार्रवाई

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • धार न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • रिश्वत
  • लोकायुक्त की कार्रवाई
  • इंदौर लोकायुक्त
  • रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • झूठी एफआईआर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान