902c3178-d50
ग्वालियर में हजारों लोगों के पासपोर्ट हुए बेकार, विदेश यात्रा पर ब्रेक, एक लापरवाही पड़ी भारी
Aman Vaishnav | Published:
gwalior passport renewal crisis
ग्वालियर में 6 हाजार 500 लोगों के पासपोर्ट एक्सपायर हो चुके हैं। रिन्यूअल न कराने से विदेश में पढ़ाई, नौकरी और इलाज जैसी अचानक आई जरूरतों में बड़ी दिक्कत हो सकती है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- ग्वालियर में छह हजार 500 लोगों के पासपोर्ट की समय-सीमा खत्म हो चुकी है।
- पासपोर्ट रिन्यूअल न होने से लोग अचानक विदेश में पढ़ाई या किसी जरूरी सफर पर नहीं जा पाएंगे।
- तारीख निकलने के बाद यह पासपोर्ट न तो अंतरराष्ट्रीय यात्रा में काम आएगा और न ही इसे पहचान के।
- इसमें शहर के 2500 बच्चे, 2500 युवा व मध्यम उम्र के लोग और 1500 बुजुर्ग शामिल हैं।
- नए पासपोर्ट के लिए तो खूब लाइन लगी, लेकिन पुराने को अपडेट कराने से लोग बच रहे हैं।
ग्वालियर के लगभग 6 हजार 500 लोग ऐसे हैं जिनका पासपोर्ट अब एक तरह से बेकार हो चुका है। क्योंकि उसकी समय-सीमा खत्म हो गई है।
सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इन लोगों ने अभी तक अपने पासपोर्ट का रिन्यूअल नहीं करवाया है। इसका सीधा सा मतलब यह है कि अगर आज या कल में अचानक किसी को विदेश में पढ़ाई के लिए जाना हो तो नहीं जा पाएंगे।
इसके अलावा कोई इमरजेंसी आ जाए या इलाज के लिए जाना पड़े या, तो भी ये लोग शहर से बाहर नहीं जा पाएंगे।
न तो विदेश यात्रा , न ही पहचान पत्र माना जाएगा
वहीं समय-सीमा खत्म होने के बाद अब यह किसी काम का नहीं बचा है। अब न तो इसका उपयोग किसी अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए किया जा सकता है। न ही इसे किसी वैध दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा।
53c6173f447ddb49f9230c08d54e1e091683011375259666_original-135348
आंकड़े खोल रहे पोल, बच्चे और युवा सबसे आगे
| वर्ग | एक्सपायर पासपोर्ट की संख्या |
| बच्चे | दो हजार 500 |
| युवा और मध्यम आयु वर्ग | दो हजार 500 |
| बुजुर्ग | एक हजार 500 |
| कुल लोग | छह हजार 500 |
पुराने पासपोर्ट को अपडेट कराने से दूरी
- जनवरी 2024 से लेकर अप्रैल 2026 तक ग्वालियर पासपोर्ट सेवा केंद्र में कुल 23 हजार 144 आवेदन मिले थे।
- इन कुल आवेदनों में से सिर्फ छह हजार 787 आवेदन ही रिन्यूअल के लिए आए थे।
- वहीं अकेले साल 2026 के पहले चार महीनों में ही चार हजार 571 लोगों ने नए पासपोर्ट के लिए फॉर्म भरा है।
पासपोर्ट केंद्र के अधिकारी ने दी सलाह
राहुल ने आगे बताया कि पासपोर्ट की तारीख खत्म होने से एक साल पहले भी आप इसके रिन्यूअल के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसलिए अंतिम तारीख का इंतजार बिल्कुल न करें।
FAQ
- बड़ों और बच्चों के पासपोर्ट की समय-सीमा कितने साल की होती है?
18 साल से अधिक उम्र के लोगों का पासपोर्ट 10 साल के लिए वैध रहता है, जबकि बच्चों का पासपोर्ट केवल 5 साल तक ही मान्य रहता है। इसके बाद इसे रिन्यू कराना पड़ता है। - पासपोर्ट एक्सपायर होने से कितने समय पहले रिन्यूअल कराया जा सकता है?
आप अपने पासपोर्ट की वैलिडिटी खत्म होने से एक साल पहले भी उसके रिन्यूअल के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आखिरी तारीख के बीतने का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। - क्या एक्सपायर हो चुके पासपोर्ट का इस्तेमाल पहचान पत्र के रूप में किया जा सकता है?
जी नहीं, एक बार पासपोर्ट की वैधता खत्म हो जाने के बाद उसे किसी भी तरह की अंतरराष्ट्रीय यात्रा या किसी भी सरकारी काम में वैध दस्तावेज के रूप में उपयोग नहीं किया जा सकता है।
ग्वालियर एयरपोर्ट से दिल्ली और बेंगलुरु के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू
मध्य प्रदेश के छोटे शहरों को भी मिलेगा हवाई कनेक्शन, 11 हवाई पट्टियों का काम निजी हाथों में!
भोपाल से दिल्ली-मुंबई और हैदराबाद जाने वाले यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, फ्लाइट्स होंगी बंद!
ग्वालियर न्यूज: कोर्ट में सरेआम रिश्वतखोरी: फाइल में चुपके से रखे पैसे, बाबू ने जेब में डाले
एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड
By Sandeep Kumar
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट
By Sandeep Kumar
बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन
By Umeshwari Baghel
उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला
By Amresh Kushwaha
रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
By Umeshwari Baghel
खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम
By Jageshwar Prasad
छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम
By Umeshwari Baghel