पकड़े गए बदमाश, जो बिहार, यूपी व एमपी के शहर से ताल्लुक रखते हैं। - Dainik Bhaskar
ग्वालियर पुलिस का बड़ा एक्शन : साइबर ठगी का भंडाफोड़, एमपी-यूपी-बिहार के 10 ठग गिरफ्तार
Sanjay Dhiman | Published:
Photograph: (the sootr)
ग्वालियर पुलिस ने मोतीझील इलाके में छापा मारकर ऑनलाइन सट्टे और साइबर ठगी करने वाले इंटरस्टेट गैंग के 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 42 एटीएम कार्ड, 23 मोबाइल और लैपटॉप जब्त हुए हैं, जिनसे ये म्यूल अकाउंट्स के जरिए करोड़ों का फ्रॉड चला रहे थे।
ग्वालियर पुलिस ने बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के मोतीझील इलाके में एक बड़ा ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर फ्रॉड रैकेट पकड़ लिया है। यह गिरोह मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और बिहार में सक्रिय था। आरोपियों ने लोगों को गेम और सट्टे में फंसाकर पैसा अपने म्यूल अकाउंट्स में ट्रांसफर किया। पुलिस ने मौके पर कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया।
आरोपी लोगों को ऑनलाइन गेम्स और सट्टा के जाल में फंसाते थे। कम निवेश पर अधिक फायदा दिखाते और जैसे ही खिलाड़ी बड़ी रकम जीतता, पैसा नहीं देते। इसके बाद वह राशि म्यूल अकाउंट्स में ट्रांसफर कर दी जाती।
इस पूरे गिरोह की सबसे बड़ी चालाकी यह थी कि वे ठगी के पैसे अपने खुद के बैंक खातों में कभी नहीं मंगाते थे। इसके लिए उन्होंने ग्रामीण और गरीब लोगों को कुछ रुपयों का लालच देकर उनके नाम पर भारी संख्या में 'म्यूल अकाउंट्स' ले रखे थे।
![पकड़े गए बदमाश, जो बिहार, यूपी व एमपी के शहर से ताल्लुक रखते हैं। - Dainik Bhaskar]()
जैसे ही किसी पीड़ित से ठगी गई रकम या सट्टे का पैसा इन फर्जी खातों में आता था, ये गैंग एक्टिव हो जाता था। आरोपी बिना समय गंवाए अलग-अलग एटीएम मशीनों से पूरा पैसा कैश निकाल लेते थे। इस तरह वे अवैध पैसे को तुरंत रोटेट कर ठिकाने लगा देते थे।
![ऑनलाइन गैबलिंग का कॉल सेंटर चलाने वाले बदमाश।]()
![आरोपियों से 23 मोबाइल, 42 एटीएम कार्ड व अन्य सामाग्री मिली।]()
पुलिस अब इन खातों की जांच कर रही है। संबंधित बैंकों को पत्र भेजकर खातों को फ्रीज किया जाएगा। नेशनल साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल की मदद से पता लगाया जाएगा कि इन खातों का इस्तेमाल और कहां ठगी में हुआ।
क्राइम ब्रांच के थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि यह रैकेट ऑनलाइन सट्टेबाजी में फंसाकर लोगों से पैसा ठग रहा था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।
सुप्रीम कोर्ट से लेकर जिला अदालत तक आज होगी ट्विशा शर्मा सुसाइड केस की सुनवाई
एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2: रेशू अपने पति पर लगा चुकी धर्मांतरण के आरोप, परिवार पुलिस में
ग्वालियर में शादी के नाम पर ठगी, भाई बनकर असली पति ने ही पत्नी का किया कन्यादान
एमपी के लाल का कमाल: ग्वालियर के कबीर सिंह बने भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान
ऑनलाइन सट्टेबाजी पर पुलिस की कार्रवाई
गिरोह का तरीका
दूसरों के नाम पर खुलवाते थे फर्जी बैंक खाते
एटीएम से तुरंत निकालते थे पूरा कैश
पुलिस को क्या मिला
पुलिस ने रेड में ये सामान जब्त किया:
- 23 एंड्रॉइड फोन
- 3 हाई-टेक लैपटॉप और चार्जर
- 42 एटीएम कार्ड
- 13 पासबुक और 8 चेकबुक
- 1 पेटीएम स्वाइप मशीन और 1 पेटीएम क्यूआर स्कैनर
- 1 बिना नंबर वाली स्कॉर्पियो
- अन्य दस्तावेज और सट्टेबाजी से जुड़ी सामग्री
ऑनलाइन गैबलिंग का कॉल सेंटर चलाने वाले बदमाश।
आरोपियों से 23 मोबाइल, 42 एटीएम कार्ड व अन्य सामाग्री मिली।
गिरफ्तार आरोपी
- पवन उर्फ गोलू यादव, बुंदेला कॉलोनी, दतिया
- देवेन्द्र यादव उर्फ देवा, शिवनगर कॉलोनी, ग्वालियर
- मिथुन कुमार, पटना (बिहार)
- पुनीत बघेल, आगरा (उत्तर प्रदेश)
- चंदन कुमार, बांका (बिहार)
- संतोष राजभर, आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)
- रिशु, पटना (बिहार)
- गोलू, पटना (बिहार)
- सागर कुमार, बिहटा (बिहार)
- विकास गुप्ता, पटना (बिहार)
आगे की कार्रवाई
क्राइम ब्रांच के थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि यह रैकेट ऑनलाइन सट्टेबाजी में फंसाकर लोगों से पैसा ठग रहा था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।
FAQ
- ग्वालियर पुलिस द्वारा पकड़ा गया यह गिरोह किस तरह काम करता था?
यह गिरोह सोशल मीडिया के जरिए लोगों को ऑनलाइन गेमिंग और क्रिकेट सट्टे में कम पैसे लगाकर ज्यादा कमाई का लालच देता था। पैसे जीतने के बाद यह गिरोह यूजर को ब्लॉक कर उसका पैसा हड़प लेता था। - साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले 'म्यूल अकाउंट्स' क्या होते हैं?
म्यूल अकाउंट्स का मतलब उन बैंक खातों से होता है जो ठग किसी गरीब या सीधे-साधे व्यक्ति को थोड़े से पैसों का लालच देकर अपने कब्जे में ले लेते हैं, ताकि पुलिस की पकड़ से दूर रहकर अवैध पैसों का लेन-देन कर सकें। - अगर कोई व्यक्ति ऑनलाइन साइबर ठगी का शिकार हो जाए तो उसे क्या करना चाहिए?
अगर आपके साथ कोई भी ऑनलाइन या साइबर फ्रॉड होता है, तो बिना देर किए सरकार के आधिकारिक नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं या टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत कॉल करें।
सुप्रीम कोर्ट से लेकर जिला अदालत तक आज होगी ट्विशा शर्मा सुसाइड केस की सुनवाई
एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2: रेशू अपने पति पर लगा चुकी धर्मांतरण के आरोप, परिवार पुलिस में
ग्वालियर में शादी के नाम पर ठगी, भाई बनकर असली पति ने ही पत्नी का किया कन्यादान
एमपी के लाल का कमाल: ग्वालियर के कबीर सिंह बने भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान
ऑनलाइन सट्टेबाजी पर पुलिस की कार्रवाई
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
By Aman Vaishnav
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
By Arohi Raj
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav