आधी रात को बदमाश का शॉर्ट एनकाउंटर, घुटने में लगी चोट, ग्वालियर में की थी महिला की हत्या
Pratibha ranaa | Aug 08, 2024, 09:57 IST
Gwalior police Encounter
ग्वालियर में रात करीब 3 बजे पुलिस और बदमाश मयंक भदौरिया उर्फ मंकू का आमना- सामना हुआ ( short encounter )। इस दौरान पुलिस की एक गोली बदमाश के घुटने में लगी।
ग्वालियर पुलिस ने महिला की हत्या कर फरार बदमाश मयंक भदौरिया उर्फ मंकू को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। 29 जुलाई को लूट में दो नाकाम बदमाशों ने बिजनेसमैन की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाश महिला की हत्या कर फरार हो गए थे। शुक्रवार 2 अगस्त सुबह पुलिस ने एक इनामी बदमाश का शॉर्ट एनकाउंटर किया था। जबकि दूसरा आरोपी फरार था। अब दूसरा आरोपी मयंक भदौरिया पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।
जानकारी के मुताबिक ग्वालियर में रात 3 बजे पुलिस और बदमाश मयंक भदौरिया के बीच मुठभेड़ हुई। बदमाश मयंक भागने की फराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे घेर लिया। इसी दौरान बदमाश ने पुलिस पर गोलियां चला दीं। बदले में पुलिस ने भी फायर किए। इस दौरान एक गोली बदमाश के घुटने में जा लगी और वह घायल हो गया।
बता दें, 29 जुलाई को माधौगंज क्षेत्र में दो नकाबपोश बदमाशों ने ट्रैवल्स संचालक की पत्नी अनीता गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी। आरोपी पर दस हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। दूसरे आरोपी आकाश सिंह को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी।
पुलिस को 2 अगस्त को मुखबिर से आरोपियों की सूचना मिली थी। इसी आधार पर पुलिस टीम गठित कर आरोपियों तक पहुंची थी। सुबह करीब चार बजे पुलिस और आकाश का आमना- सामना हुआ था। पुलिस ने इनामी बदमाश का शॉर्ट एनकाउंटर किया था। इसके बाद आरोपी को ग्वालियर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।
आरोपी आकाश सिंह को पुलिस ने घेर लिया था। बदमाश पुलिस को देखकर फायरिंग शुरु कर वहां से भागने की कोशिश में था। इस दौरान पुलिस ने आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर किया था। उसके पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के मुताबिक आकाश पर पहले से ही 22 से ज्यादा केस दर्ज हैं। ये अपनी गैंग के साथ लूट- हत्या समेत कई अन्य वारदातों को अंजाम देता था।
![pratibha rana]()
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
पुलिस- बदमाश के बीच मुठभेड़
जानिए पूरा मामला...
दूसरे आरोपी का भी हुआ था एनकाउंटर
आरोपी के पैर में लगी थी गोली
पहले से इतने केस है दर्ज
pratibha rana
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava