रेलवे ट्रैक पर रखे लोहे के जाल से टकराने से बाल-बाल बची मालगाड़ी, लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Raj Singh | Oct 09, 2024, 09:00 IST
the sootr
ग्वालियर में रात 1:30 बजे रेलवे ट्रैक पर लोहे का जाल रखकर ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश की गई, लेकिन मालगाड़ी के ड्राइवर ने समय पर ट्रेन रोककर हादसे को टाल दिया।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बीती रात 1:30 बजे बिरला नगर और ग्वालियर स्टेशन के बीच एक बड़ा रेल हादसा टल गया। यहां रेलवे ट्रैक पर लोहे का जाल लगाकर ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश की गई। ग्वालियर से आगरा की ओर जा रही मालगाड़ी के लोको पायलट अजय जिरोनिया ( Loco Pilot Ajay Zironiya ) की नजर इस जाल पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी को रोका और कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी।
लोको पायलट ( Loco Pilot ) ने गाड़ी से उतरकर ट्रैक से लोहे का जाल हटाया और उसे बिरला नगर स्टेशन पर रखवा दिया। इस मामले की जानकारी मिलने पर आरपीएफ ( RPF ) की टीम सुबह 4 बजे के करीब मौके पर पहुंची। साथ ही गंभीरता को देखते हुए जीआरपी पुलिस भी वहां पहुंची। बता दें कि यह जाल इतना भारी था कि अगर ट्रेन इसके ऊपर से गुजरती, तो बड़ा रेल हादसा हो सकता था।
अगर रात में मालगाड़ी नहीं निकाली जाती, तो सुबह 5:40 बजे ग्वालियर से कैलारस के लिए एक यात्री गाड़ी गुजरने वाली थी, जिससे यात्रियों की जान को खतरा हो सकता था।
ये भी खबर पढ़िए... कानपुर में बड़ा रेल हादसा टला, साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतरे
इस घटना की खबर मिलते ही ग्वालियर से लेकर झांसी और प्रयागराज तक हड़कंप मच गया। आरपीएफ ( RPF ) के अनुसार, रात करीब 1:30 बजे थर्ड लाइन में किमी 1227/16 ए पर किसी ने लोहे का जाल रेलवे ट्रैक पर रखा था। इसी ट्रैक पर ग्वालियर से आगरा की ओर मालगाड़ी जा रही थी।
बिरला नगर और ग्वालियर स्टेशन के बीच थर्ड लाइन पर लोहे का जाल रखे जाने के मामले में जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। डिप्टी एसएस कामर्शियल की सूचना पर मौके पर जीआरपी की टीम पहुंची थी।
हादसा होने से टला
अगर रात में मालगाड़ी नहीं निकाली जाती, तो सुबह 5:40 बजे ग्वालियर से कैलारस के लिए एक यात्री गाड़ी गुजरने वाली थी, जिससे यात्रियों की जान को खतरा हो सकता था।
ये भी खबर पढ़िए... कानपुर में बड़ा रेल हादसा टला, साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतरे
मचा हड़कंप
मामला दर्ज
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA