कानपुर में बड़ा रेल हादसा टला, साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतरे

Amresh Kushwaha | Aug 17, 2024, 10:03 IST
Share
साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतरे
साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतरे

कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतरे गए। किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। रेल प्रशासन ने यात्रियों को बस से कानपुर भेजना शुरू कर दिया है और कई ट्रेनों के रूट बदल दिए हैं...

Train Accident : उत्तर प्रदेश के कानपुर में बड़ा रेल हादसा टल गया। बनारस से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस ( Sabarmati Express )के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के बाद रेलवे के जवान मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव के कार्य में जुट गए। कई गाड़ियों के रूट बदल दिए गए हैं। ऐसे में रेल प्रशासन ने इमरजेंसी नंबर के साथ-साथ ट्रेनों के रूट की भी जानकारी दी है।

ये खबर भी पढ़िए...SBI ग्राहकों को बड़ा झटका, बैंक ने फिर बढ़ाई ब्याज दरें, अब चुकानी होगी ज्यादा EM

जानें क्या है पूरा मामला

रेलवे ने बताया कि बनारस से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 19168) कानपुर-भीमसेन के गोविंदपुरी स्टेशन के पास 17 अगस्त यानी आज सुबह 2:30 बजे पटरी से उतर गई। रेलवे ने कहा कि इसमें किसी की जान नहीं गई और न ही किसी के घायल होने की सूचना है। ड्राइवर ने बताया कि अचानक बड़ा पत्थर इंजन से टकरा गया। इससे इंजन का कैटल गार्ड (आगे वाला हिस्सा) बुरी तरह से डैमेज हो गया है।

ये खबर भी पढ़िए...केंद्र सरकार ने की 20 सेक्रेटरी लेवल के अफसरों की नियुक्ति, मध्य प्रदेश के 3 आईएएस भी शामिल

यात्रियों को बस से भेजा जा रहा कानपुर

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था की है। यात्रियों को बस से कानपुर भेजा जा रहा है। रेलवे के सीनियर अधिकारी दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और घटना की जानकारी ले रहे हैं। दुर्घटना स्थल पर रिलीफ ट्रेन पहुंचने वाली है।

कानपुर: रेलवे का दावा, पटरी पर रखे बोल्डर से टकराकर डिरेल हुई साबरमती एक्सप्रेस, जांच के लिए बुलाई गई IB
कानपुर: रेलवे का दावा, पटरी पर रखे बोल्डर से टकराकर डिरेल हुई साबरमती एक्सप्रेस, जांच के लिए बुलाई गई IB

ये खबर भी पढ़िए...मदरसे में धार्मिक शिक्षा पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, गैर मुस्लिमों को धार्मिक शिक्षा दी तो मान्यता होगी रद्द

रेलवे द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर

  • प्रयागराज 0532-2408128, 0532-2407353
  • कानपुर 0512-2323018, 0512-2323015
  • बनारस सिटी 8303994411
  • मिर्जापुर 054422200097
  • टुंडला 7392959702
  • इटावा 7525001249
  • गोरखपुर 0551-2208088
  • अहमदाबाद 07922113977

ये ट्रेन हुईं कैंसिल

  • 01889/01890 (ग्वालियर-भिंड) JCO 17.08.24
  • 01887/01888 (ग्वालियर-इटावा) JCO 17.08.24
  • 01823/01824 (वी झांसी-लखनऊ) JCO 17.08.24
  • 01814/01813 (कानपुर-वी झांसी) JCO 17.08.24
  • 01802/01801 (कानपुर-मानिकपुर) JCO 17.08.24
  • 11109 (वी झांसी-लखनऊ जंक्शन) JCO 17.08.24

इन ट्रेनों के हुए रूट परिवर्तित

  • 11110 (लखनऊ जंक्शन-वी झांसी) JCO 16.08.24 परिवर्तित मार्ग गोविंदपुरी- इटावा- भिंड- ग्वालियर-वी झांसी
  • 22537 (गोरखपुर-लो.तिलक टर्मिनल) JCO 16.08.2024 गोविंदपुरी- इटावा- भिंड- ग्वालियर- वी झांसी
  • 20104 (गोरखपुर-लो.तिलक टर्मिनल) JCO 16.08.24 कानपुर-इटावा-भिंड-ग्वालियर-वी झांसी

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • रेल हादसा
  • कानपुर रेल हादसा
  • train accident
  • रेल हादसा टला
  • साबरमती एक्सप्रेस
  • Sabarmati Express
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा