ग्वालियर में कल होगा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, देश-विदेश के उद्योगपति होंगे शामिल
Amresh Kushwaha | Aug 27, 2024, 12:01 IST
ग्वालियर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव
ग्वालियर में कल यानी बुधवार को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री सहित देश-विदेश के उद्योगपति शामिल होंगे। निवेश अवसरों पर चर्चा होगी।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बुधवार 28 अगस्त को एक रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव ( Gwalior Regional Industry Conclave ) आयोजित किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित देश-विदेश के प्रमुख उद्योगपति शामिल होंगे। यह सम्मेलन ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। इसमें राज्य सरकार के मंत्री और प्रतिष्ठित निवेशक भी शामिल होंगे। सम्मेलन का आयोजन अगले वर्ष होने वाले जीआईएस की तैयारी के लिए किया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़िए...रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेवःMohan Yadav ने कहा एक लाख करोड़ का निवेश आया
ग्वालियर में आयोजित होने वाले रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य यहां की सांस्कृतिक और औद्योगिक विरासत के साथ नए निवेश अवसरों को प्रदर्शित करना है। इस सम्मेलन के माध्यम से देश-विदेश के उद्योगपति इस क्षेत्र में निवेश के लिए प्रेरित होंगे। इससे प्रदेश के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
ये खबर भी पढ़िए...रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेवःMohan Yadav ने कहा एक लाख करोड़ का निवेश आया
7 देशों के ट्रेड कमिश्नर और प्रमुख उद्योगपति होंगे शामिल
सम्मेलन में 40 से अधिक क्षेत्रों की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी और उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन बातचीत भी होगी। सात देशों के ट्रेड कमिश्नर और प्रमुख उद्योगपति सम्मेलन में भाग लेंगे, जिनमें नीदरलैंड, जाम्बिया, कनाडा, कोस्टारिका, ताइवान, टोंगो और घाना शामिल हैं। इसके अलावा अडानी समूह के करन अडानी और एक्सेंचर जैसी प्रसिद्ध कंपनियों के सीईओ सहित कई प्रमुख उद्योगपति और निवेशक भी इसमें शामिल होंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari