ग्वालियर में शॉर्ट एनकाउंटर : महिला की हत्या के आरोपी आकाश जादौन को मारी गोली
Pratibha ranaa | Aug 02, 2024, 08:46 IST
Gwalior Short encounter
ग्वालियर में कुख्यात बदमाश आकाश जादौन को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सुबह करीब चार बजे पुलिस और आकाश का आमना-सामना हुआ।
ग्वालियर में शुक्रवार सुबह पुलिस ने एक महिला की हत्या करने वाले इनामी बदमाश का शॉर्ट एनकाउंटर किया है। आरोपी को ग्वालियर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक 29 जुलाई को माधौगंज क्षेत्र में दो नकाबपोश बदमाशों ने ट्रैवल्स संचालक की पत्नी अनीता गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी। आरोपी पर दस हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। पुलिस को मुखबिर से आरोपियों की सूचना मिली थी। इसी आधार पर पुलिस टीम गठित कर आरोपियों तक पहुंची। सुबह करीब चार बजे पुलिस और आकाश का आमना-सामना हुआ।
आरोपी आकाश सिंह को पुलिस ने शीतला माता रोड पर घेर लिया। बदमाश ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरु कर वहां से भागने लगा। इस दौरान पुलिस ने आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर किया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने आकाश के साथ एक अन्य आरोपी सोहम को भी गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक आकाश पर पहले से ही 22 से ज्यादा केस दर्ज हैं। ये अपनी गैंग के साथ लूट- हत्या समेत कई अन्य वारदातों को अंजाम देता था।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
आरोपी पर घोषित था इनाम
आरोपी के पैर में लगी गोली
पहले से इतने केस है दर्ज
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman