खजुराहो में कांड...ग्वालियर के युवक ने इटली की टूरिस्ट को कॉफी पिलाकर किया फ्रॉड

Marut raj | May 01, 2024, 18:47 IST
Share
Gwalior youth cheats 100 Euros from Italian tourist द सूत्र the sootr
Gwalior youth cheats 100 Euros from Italian tourist द सूत्र the sootr

इटली की टूरिस्ट के साथ ग्वालियर के युवक ने ट्रेन में दोस्ती की। विश्वास जीतने के बाद वह महिला टूरिस्ट के 100 यूरो को इंडियन करेंसी में कनवर्ट कराने गया और वापस नहीं लौटा।

ग्वालियर. पर्यटन नगरी खजुराहो में टूरिस्ट के साथ फ्रॉड ( Fraud with tourist in tourist city Khajuraho ) का मामला सामने आया है। यहां पहुंची इटली की महिला टूरिस्ट को ग्वालियर के युवक ने ठग लिया ( Italian female tourist cheated by Gwalior youth ) है। इटली की टूरिस्ट एलीजा भारत घूमने आई हैं। उनके साथ दोस्त आंद्रे भी है।
28 अप्रैल को दोनों आगरा पहुंचे थे। फिर यहां से ग्वालियर होते हुए खजुराहो रवाना हुए। इस बीच उदयपुर-खजुराहो इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन ग्वालियर के पास उनकी मुलाकात एक युवक से हुई। उसने एलीजा को अपना नाम राघव शर्मा और पता ग्वालियर बताया। साथ ही कहा कि वह भी खजुराहो जा रहा है।

पानी की बोतलें खरीदकर दीं

राघव ने यात्रा के दौरान एलीजा और आंद्रे को पानी की बोतलें खरीदकर दीं। साथ ही कॉफी भी पिलाई। दरअसल, राघव ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि एलीजा और आंद्रे के पास इंडियन करंसी नहीं थी। लिहाजा, राघव ने शुरुआत में एक तरह से उनकी मदद की।

तीनों ट्रेन से पहुंचे खजुराहो

एलीजा, आंद्रे और राघव तीनों खजुराहो पहुंचे। यहां एलीजा ने 100 यूरो निकाले और इंडियन करंसी में बदलवाने के लिए पूछने लगीं। उनके पीछे-पीछे आए राघव ने यूरो एक्सचेंज कराने की बात कही और यूरो लेकर भाग निकला। राघव जब 1 घंटे नहीं लौटा तो एलीजा पूरा मामला समझ गई।

100 यूरो लेकर भागा युवक

100 यूरो इंडियन करंसी में करीब 9 हजार रुपए होते हैं। यह पूरा मामला 28 अप्रैल का है। 30 अप्रैल को एलीजा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर इस घटना की जानकारी दी और राघव नाम के युवक पर आरोप लगाए। अब वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Tags:
  • पर्यटन नगरी खजुराहो
  • खजुराहो में टूरिस्ट के साथ फ्रॉड
  • इटली की  महिला टूरिस्ट को ग्वालियर के युवक ने ठग लिया
  • Italian female tourist cheated by Gwalior youth
  • Fraud with tourist in Khajuraho
  • Fraud with tourist in tourist city Khajuraho
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई