पत्नी कहती है- मेरठ ड्रम कांड जैसा कर दूंगी, ग्वालियर के कर्मचारी ने SP से मांगी मदद
Sourabh Bhatnagar | Apr 02, 2025, 09:23 IST
thesootr
ग्वालियर में एक युवक ने अपनी पत्नी के खिलाफ घरेलू हिंसा और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं, और अपनी जान को खतरे में बताया है। जाने पूरा मामला क्या है
ग्वालियर के एक युवक ने एसएसपी से अपनी दुखभरी कहानी साझा की। अजय डागौर, जो नगर निगम में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत है, ने अपनी पत्नी सोनिया के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। अजय ने दावा किया कि उसकी पत्नी उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है।
अजय डागौर ने मंगलवार को एसएसपी को बताया कि उसने 15 साल पहले अपने परिवार के खिलाफ जाकर सोनिया नाम की महिला से लव मैरिज की थी। इस रिश्ते में सोनिया की पहले से दो बेटियां थीं, जिन्हें अजय ने अपना लिया था। यह रिश्ता पहले बहुत अच्छा चला, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में सब कुछ बदल गया।
अजय ने कहा, हमारा एक छह साल का बेटा भी है, लेकिन तीन साल पहले मेरी पत्नी की जिंदगी में एक नया लड़का आया। इसके बाद से उसने मुझे परेशान करना शुरू कर दिया। अब वह उसी लड़के के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगी है।
खबर यह भी...सौरभ हत्याकांड पर बोले धीरेंद्र शास्त्री- अच्छा हुआ मेरी शादी नहीं हुई, नीले ड्रम से कई पति सदमे में
अजय की शिकायत पर महिला थाना प्रभारी दीप्ती सिंह तोमर ने कहा कि उनकी टीम मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि युवक ने अपनी पत्नी पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि पुलिस काउंसलिंग के माध्यम से इस रिश्ते को सुधारने की कोशिश करेगी।
खबर यह भी...मेरठ मर्डर केस: पत्नी ने पति के टुकड़े कर सीमेंट में चुनवाया, 4 साल पहले की थी लव मैरिज
लव मैरिज के बाद सब कुछ बदल गया
अजय ने कहा, हमारा एक छह साल का बेटा भी है, लेकिन तीन साल पहले मेरी पत्नी की जिंदगी में एक नया लड़का आया। इसके बाद से उसने मुझे परेशान करना शुरू कर दिया। अब वह उसी लड़के के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगी है।
खबर यह भी...सौरभ हत्याकांड पर बोले धीरेंद्र शास्त्री- अच्छा हुआ मेरी शादी नहीं हुई, नीले ड्रम से कई पति सदमे में
'ड्रम में भरकर सीमेंट डालकर गायब कर दूंगी'
अजय ने अपनी शिकायत में कहा कि उसकी पत्नी ने उसे मारने की धमकी भी दी है। उसने बताया कि उसकी पत्नी कहती है, तू मुझे परेशान करता है, तो तेरे साथ वही होगा जो मेरठ कांड में हुआ था। मैं तुझे ड्रम में भरकर सीमेंट डालकर गायब कर दूंगी। अजय के मुताबिक, यह धमकी उसे बेहद डराती है और उसे लगता है कि उसकी जान को खतरा है। अजय ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी नशा करती है और उसने अपनी बेटियों को भी गलत संगत में डाल दिया है। अजय ने अधिकारियों से अपील की है कि उसकी मदद की जाए और उसकी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी
खबर यह भी...मेरठ मर्डर केस: पत्नी ने पति के टुकड़े कर सीमेंट में चुनवाया, 4 साल पहले की थी लव मैरिज
मेरठ का सौरभ हत्याकांड क्या है: एक खौफनाक घटना
अजय ने अपनी शिकायत में जिस "मेरठ कांड" का जिक्र किया, वह एक खौफनाक हत्या थी, जिसमें पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। यह घटना यूपी के मेरठ जिले में हुई थी, जहां मुस्कान रस्तोगी नाम की महिला ने अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी। सौरभ की हत्या के बाद उसकी लाश को बाथरूम में ले जाकर बॉयफ्रेंड साहिल ने उसके शरीर के चार टुकड़े किए और उन्हें प्लास्टिक ड्रम में डालकर सीमेंट से भर दिया। मुस्कान ने सौरभ के परिवार और पड़ोसियों को गुमराह करने के लिए शिमला-मनाली की ट्रिप पर जाने का नाटक किया और सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रही।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले मामला कोर्ट में होने से मीडिया ट्रायल गैर कानूनी
By Arun Tiwari
मां लिव-इन में, बच्चे पहुंचे कोर्ट; कहा- हमारा क्या कसूर, हमें दोनों का प्यार चाहिए
By Sumit Kumar
छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, सीक्रेट डायरी में आया था नाम
By Harrison Masih
विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर फिर साधा निशाना, डोटासरा बोले- पूर्व मंत्री का पक्ष सुनेंगे
By Jageshwar prasad
दतिया में अकबर जमाने के मिले चांदी के चार सिक्के: इलाही महीनों और टकसालों के नाम दर्ज, कलेक्टर ऑफिस में जमा
By Arohi Raj
भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, अरुण साव थे मुख्य अतिथि, परीक्षा रद्द कर बच्चों को ले गए आयोजन में, कमेटी करेगी जांच
By VINAY VERMA
राजस्थान पंचायत चुनाव की घोषणा कल, चार चरण में चुनाव की संभावना, चुने जाएंगे 1.69 लाख प्रतिनिधि
By Jageshwar prasad