ग्वालियर चिड़ियाघर में गूंजी किलकारी, सफेद बाघिन मीरा ने 3 शावकों को दिया जन्म
Vikram Jain | Aug 05, 2024, 18:17 IST
Gwalior Zoo white tigress Meera gives birth to 3 cubs
मध्य प्रदेश के ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में बाघों का कुनबा बढ़ गया है। चिड़ियाघर की सफेद बाघिन मीरा ने तीन शावकों को जन्म दिया है। इनमें दो सफेद और एक पीला शावक है। मां और शावक स्वस्थ हैं।
GWALIOR. टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश से पशुप्रेमियों के लिए ग्वालियर चिड़ियाघर से खुशखबरी आई है। यहां गांधी प्राणी उद्यान में टाइगर मीरा ने तीन शावकों को जन्म दिया है। खास बात ये है कि इनमें दो शावक सफेद हैं, जबकि एक पीला है। तीनों सुरक्षित और स्वस्थ हैं। तीनों अपनी मां के साथ हैं। खास बात यह है कि दो महीने के भीतर ही चिड़िया घर की दो बाघिनों ने शावकों को जन्म दिया है और सभी स्वस्थ्य हैं।
ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में सोमवार को तीन नए मेहमान आये हैं, सफेद बाघिन मीरा ने तीन शावकों को जन्म दिया है। जन्म के बाद तीनों शावक स्वस्थ और सुरक्षित बताए जा रहे है। इन तीनों की देखभाल चिड़ियाघर प्रबंधन कर रहा है।
ग्वालियर चिड़ियाघर में तीन शावकों के जन्म लेने से साथ ही यहां बाघों की संख्या 12 हो गई है। इमनें 5 सफेद और 7 रॉयल बंगाल टाइगर है। गांधी प्राणी उद्यान देश का पहला जू बन गया है जहां इतनी बड़ी संख्या में टाइगर मौजूद हैं।
ये खबर भी पढ़ें... सीएम मोहन यादव बेंगलुरु इन्वेस्ट मीट में करेंगे शिरकत, उद्योगपतियों को एमपी में निवेश के लिए करेंगे प्रोत्साहित
बता दें कि चिड़ियाघर की ही बाघिन दुर्गा ने 28 जून को तीन शावकों को जन्म दिया था। दुर्गा के शावकों का दीदार भी सैलानियों ने शुरू कर दिया है। ऐसे में ग्वालियर चिड़ियाघर में खुशी दोगुनी हो गई है। खास बात यह है कि दो महीने के भीतर ही चिड़िया घर की दो बाघिनों ने शावकों को जन्म दिया है और सभी स्वस्थ्य हैं।
गूंजी किलकारी, 3 शावकों का जन्म
चिड़ियाघर में बढ़ा बाघों का कुनबा
ये खबर भी पढ़ें... सीएम मोहन यादव बेंगलुरु इन्वेस्ट मीट में करेंगे शिरकत, उद्योगपतियों को एमपी में निवेश के लिए करेंगे प्रोत्साहित
चिड़ियाघर में डबल खुशी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
By Sanjay Dhiman
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
By Sandeep Kumar
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
By Ramanand Tiwari
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
By Sanjay Gupta
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
By Sanjay Dhiman
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट
By Sanjay Gupta