हैलोवीन पार्टी के 'भूत' अक्षय बम का परिवार 17 साल पुराने केस में फंसा
Sanjay Gupta | Oct 18, 2024, 11:44 IST
कांति बम
कांग्रेस को छोड़कर लोकसभा चुनाव में बीजेपी में आए अक्षय कांति बम हाल-फिलहाल एमजीएम की किंग एडवर्ड बिल्डिंग में हुई हैलोवीन पार्टी को लेकर अभी खासे चर्चा में हैं।
कांग्रेस को छोड़कर लोकसभा चुनाव में बीजेपी में आए अक्षय कांति बम हाल-फिलहाल एमजीएम की किंग एडवर्ड बिल्डिंग में हुई हैलोवीन पार्टी को लेकर अभी खासे चर्चा में हैं। द सूत्र ने ही उनके पार्टी में होने का सबूत के साथ खुलासा किया था। अब एक नया खुलासा द सूत्र करने जा रहा है। अक्षय बम और उनके परिवार के सदस्य 17 साल पुराने मामले में मुश्किलों में फंस गया है।
अक्षय और उनके पिता कांतिलाल बम पर पहले ही जिला कोर्ट ने 17 साल पुराने केस में हत्या के प्रयास की धारा 307 बढ़ाने के आदेश दे दिए थे। इस मामले में कोर्ट ने पुलिस को आगे और जांच करने के आदेश दिए थे। यह जांच हो चुकी और कोर्ट में चालान पेश हो गया है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता मुकेश धवल ने बताया कि इसमें अब आरोपियों में केवल अक्षय और कांति लाल बम नहीं बल्कि अक्षय की बहन रश्मि बाफना और एक अन्य रिशतेदार पूनम बाफना भी आरोपी बनेगी। इसकी रिपोर्ट आ गई है और न्यायालय ने डीजे सर को कमिटल (कोर्ट चालान) कर दिया है। अब 11 नवंबर को सुनवाई में चार्ज फ्रेम होंगे।
अधिवक्ता धवल ने बताया कि इसके साथ ही इसमें 307 की धारा के अतिरिक्त अब धोखाधड़ी की आईपीसी धाराएं 420, 406, 409 औऱ् 120 बी की भी धाराएं बढ़ाई जाएंगी। हमने आगे जांच कर इन धाराओं को बढ़ाने की मांग की थी। कोर्ट ने पुलिस को जांच के आदेश दिए। पुलिस ने इसमें सभी दस्तावेज देखने, मुख्य गवाह रिंकू वर्मा के बयान के बाद अपनी रिपोर्ट में इन धाराओं को बढ़ाने और आरोपी बढ़ाने की बात कही है। इन धाराओं के बढ़ने का मतलब है कि अक्षय बम, उनके पिता के साथ ही अन्य सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होना।
साल 2007 का केस है। इसमें फरियादी यूनूस पटेल का कहना है कि उनसे अक्षय व पिता कांति बम ने जमीन का सौदा किया और 50 लाख रुपए बयाना देना था। लेकिन यह राशि नहीं दी और जमीन पर कब्जे का प्रयास किया। इसके लिए वह सिक्यूरिटी एजेंसी मालिक सतबीर के साथ कुछ लोगों को लेकर खेत पर आ गए, खेत में आग लगा दी और कांति बम के कहने पर सतबीर ने उन पर गोली चला दी, लेकिन वह बच गए।
इस मामले में खजराना थाने में केस दर्ज हुआ लेकिन यह धारा 307 नहीं लगाई गई। लोकसभा चुनाव के पहले इसमें फरियादी की ओर से कोर्ट में याचिका लगी जिसमें पाया गया कि मुख्य गवाह रिकूं वर्मा के बयान ही नहीं हुए और केवल मामूली धारा147, 148, 149, 323 व 294 में केस दर्ज कर दिया गया। इसके बाद कोर्ट ने इसमें अक्षय व पिता कांति बम पर 307 हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाने के आदेश दिया। वहीं याचिकाकर्ता के अधिवक्ता धवल ने इसमें 173(8) के तहत आगे जांच करने और धाराएं बढ़ाने के आवेदन दिया। इस पर आदेश हुए और पुलिस ने जांच की, मुख्य गवाह के बयान लिए। इसके बाद इसमें आरोपियों में रश्मि बम व पूनम बाफना का नाम भी जोड़ा जा रहा है और धाराएं भी बढ़ाई जा रही है। इसके लिए रिपोर्ट पेश हो गई है।
इसलिए मुश्किल में फंस रहा बम परिवार
धोखाधड़ी की धाराएं भी बढ़ेंगी, गिरफ्तारी होगी
यह है पूरा केस
इस मामले में खजराना थाने में केस दर्ज हुआ लेकिन यह धारा 307 नहीं लगाई गई। लोकसभा चुनाव के पहले इसमें फरियादी की ओर से कोर्ट में याचिका लगी जिसमें पाया गया कि मुख्य गवाह रिकूं वर्मा के बयान ही नहीं हुए और केवल मामूली धारा147, 148, 149, 323 व 294 में केस दर्ज कर दिया गया। इसके बाद कोर्ट ने इसमें अक्षय व पिता कांति बम पर 307 हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाने के आदेश दिया। वहीं याचिकाकर्ता के अधिवक्ता धवल ने इसमें 173(8) के तहत आगे जांच करने और धाराएं बढ़ाने के आवेदन दिया। इस पर आदेश हुए और पुलिस ने जांच की, मुख्य गवाह के बयान लिए। इसके बाद इसमें आरोपियों में रश्मि बम व पूनम बाफना का नाम भी जोड़ा जा रहा है और धाराएं भी बढ़ाई जा रही है। इसके लिए रिपोर्ट पेश हो गई है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari