हमीदिया अस्पताल के कर्मचारी हड़ताल खत्म, मिलेगा वेतन
Madhav Singh | Oct 15, 2024, 12:27 IST
d
हमीदिया अस्पताल के वार्ड बॉय और टेक्नीशियन की हड़ताल खत्म हो गई है। इसके साथ ही सभी कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। वार्ड ब्वॉय और टेक्नीशियनों को चार महीने से सैलरी नहीं मिली थी।
Bhopal : हमीदिया अस्पताल के वार्ड ब्वॉय और टेक्नीशियन की हड़ताल खत्म हो गई है। इसके साथ ही सभी कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। वार्ड ब्वॉयऔर टेक्नीशियनों को चार महीने से सैलरी नहीं मिली थी। इसलिए 500 कर्मचारी सुबह हड़ताल पर बैठे थे। हड़ताल के चलते सुबह से अस्पताल में आने वाले मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार जीएमसी ने एजाइल कंपनी को पिछले 6 महीने से कोई भुगतान नहीं किया है। इसके चलते कंपनी ने कर्मचारियों का वेतन रोक दिया था। जीएमसी की ओर से एजाइल को 12 करोड़ से अधिक की राशि देना बाकी थी। बताया जा रहा है कि फिलहाल सरकार के स्तर पर कंपनी को 3 करोड़ रुपए की राशि दी जा रही है। जिसके बाद हड़ताली कर्मचारियों को बुधवार को 2 महीने का वेतन और दिवाली से पहले बोनस दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि इन सभी कर्मचारियों को एजाइल सिक्योरिटी सर्विस कंपनी द्वारा वेतन दिया जाता है। ये सभी हमीदिया अस्पताल में एजाइल कंपनी के आउट सोर्स कर्मचारी हैं। इन कर्मचारियों ने तीन से चार बार कंपनी को पत्र लिखकर शिकायत की थी। इसके जवाब में कंपनी ने उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया था। अब कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। अस्पताल प्रबंधन इस मामले में कंपनी के अलावा शासन स्तर पर भी बातचीत कर रहा है।
ये भी पढ़ें...आयुष्मान योजना : 124 अस्पतालों पर हुई कार्रवाई, भोपाल में सबसे ज्यादा, क्या है वजह?
इस मामले में हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि उनकी मांग है कि, जिस विभाग में हम काम कर रहे हैं, हमें उसी विभाग से पेमेंट दिया जाए। वार्ड ब्वॉय, हाउस कीपिंग, लैब टेक्नीशियन, ऑपरेटर किसी की भी पेमेंट नहीं आई है। हम लोग पेमेंट के लिए कई बार आवेदन दे चुके हैं, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया है। हमारी बात नहीं सुनी गई, तो हम यहां से जिला कलेक्टर के पास जाएंगे। इसके अलावा हम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी अपनी परेशानी बताएंगे।
ये भी पढ़ें...Mandala जिले के अतिथि शिक्षक हड़ताल पर। पत्र आया सामने
इधर अस्पताल आए मरीजों ने कहा कि अस्पताल में कर्मचारी न होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आष्टा से आए मरीज के पति ने बताया कि उसकी पत्नी को दर्द हो रहा है, लेकिन पर्चा नहीं बनने से वह डॉक्टर को नहीं दिखा पा रहा है।
कंपनी को नहीं किया गया भुगतान
अस्पताल प्रबंधन कर रहा बात
ये भी पढ़ें...आयुष्मान योजना : 124 अस्पतालों पर हुई कार्रवाई, भोपाल में सबसे ज्यादा, क्या है वजह?
कर्मचारियों ने कहा जहां काम वहीं पैसा
ये भी पढ़ें...Mandala जिले के अतिथि शिक्षक हड़ताल पर। पत्र आया सामने
पर्चा नहीं बनने से मरीज परेशान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari