हमीदिया नर्सिंग कॉलेज प्रबंधन पर धांधली का आरोप, नियमों के खिलाफ 16 को बनाया प्रोफेसर
Amresh Kushwaha | Published:
हमीदिया
भोपाल के सबसे बड़े नर्सिंग महाविद्यालय हमीदिया में धांधली का मामला सामने आया है। जहां पर 16 लोगों को नियमों के खिलाफ जाकर प्रोफेसर के पद दिए गए हैं।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे बड़े नर्सिंग महाविद्यालय हमीदिया ( Hamidia College )में धांधली का मामला सामने आया है। यहां पर कॉलेज की मान्यता बचाने के लिए कॉलेज प्रबंधन ने नियमों कि धज्जियां उड़ा दी है। इन्होंने कॉलेज की मान्यता बचाने के लिए नियम के खिलाफ जाकर 16 स्टॉफ नर्सो को प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर बनाया गया। जबकि अभी तक इन पदों के लिए नई भर्ती नहीं निकली है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये सब डायरेक्टर और हमीदिया नोडल अधिकारी के अलावा बाकी लोगों के साथ लेनदेन से जुड़ा किस्सा है।
नर्सिंग महाविद्यालय हमीदिया में लगभग 53 नर्सिंग ऑफिसर के पदों को लेकर शिकायत मिली है। जहां पर 53 नर्सिंग ऑफिसर की न्युक्ति उच्च पदों पर की गई थी, लेकिन शिकायत मिलने के बाद उनकी नियुक्ति निरस्त कर उच्च पदनाम नहीं लिखने को बोला गया था। बावजूद इसके वो आज भी पदनाम का उपयोग कर रही है और उच्च प्रभार की प्रक्रिया में इसका लाभ लेने की कोशिश कर रही हैं।
कालेज प्रबंधन पर आरोप है कि वो अपने चहेते लोगों को उच्च पद दे रहे हैं। इसमें कुल 16 अपात्र स्टाफ नर्स है जिन्हें नियम विरुद्ध तरीके से प्रभारी प्राचार्य, प्रभारी उप प्राचार्य और प्रोफेसर एसोसिएट प्रोफेसर का लाभ दिया गया। आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन इन्हें संरक्षण दे रहा है नियुक्ति की जांच होने पर सच्चाई सामने आ जाएगी। इन सब में डायरेक्टर हेल्थ शुक्ला, हमीदिया नोडल अधिकारी बाजपेयी और संविदा एनएचएम बाबू सुश्री ज्वाला सिंह जो डायरेक्टर हेल्थ में पदस्थ है इनके नाम शामिल है।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
नियुक्ति निरस्त होने पर भी ले रहे लाभ
नर्सिंग महाविद्यालय हमीदिया में लगभग 53 नर्सिंग ऑफिसर के पदों को लेकर शिकायत मिली है। जहां पर 53 नर्सिंग ऑफिसर की न्युक्ति उच्च पदों पर की गई थी, लेकिन शिकायत मिलने के बाद उनकी नियुक्ति निरस्त कर उच्च पदनाम नहीं लिखने को बोला गया था। बावजूद इसके वो आज भी पदनाम का उपयोग कर रही है और उच्च प्रभार की प्रक्रिया में इसका लाभ लेने की कोशिश कर रही हैं।
16 लोगों को नियम विरुद्ध तरीके से बनाया प्रोफेसर
कालेज प्रबंधन पर आरोप है कि वो अपने चहेते लोगों को उच्च पद दे रहे हैं। इसमें कुल 16 अपात्र स्टाफ नर्स है जिन्हें नियम विरुद्ध तरीके से प्रभारी प्राचार्य, प्रभारी उप प्राचार्य और प्रोफेसर एसोसिएट प्रोफेसर का लाभ दिया गया। आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन इन्हें संरक्षण दे रहा है नियुक्ति की जांच होने पर सच्चाई सामने आ जाएगी। इन सब में डायरेक्टर हेल्थ शुक्ला, हमीदिया नोडल अधिकारी बाजपेयी और संविदा एनएचएम बाबू सुश्री ज्वाला सिंह जो डायरेक्टर हेल्थ में पदस्थ है इनके नाम शामिल है।
Thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
सागर में फिर शराब पीने के बाद मौत! सरकारी ठेके से खरीदी थी बोतल, एक ने गंवाई जान, दूसरा अस्पताल में
By Sandeep Kumar
ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव
By Ramanand Tiwari
रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका
By Sandeep Kumar
CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख
By Sandeep Kumar
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग
By Jageshwar Prasad
इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत
By Sandeep Kumar