हंस ट्रेवल्स के अरुण गुप्ता ने खूब लगवाए फोन, सील के बाद अब टूटेगा ऑफिस, नगर निगम को नहीं मिली भवन मंजूरी

Sanjay Gupta | Aug 09, 2024, 13:05 IST
Share
हंस ट्रेवल्स
हंस ट्रेवल्स

हंस ट्रेवल्स के संचालक अरुण गुप्ता ने कार्रवाई से बचने के लिए रसूख दिखाने में कोई कसर नहीं रखी। नेता नगरी से लेकर भोपाल स्तर से भी बड़े अधिकारियों को फोन लगवाए, लेकिन कलेक्टर आशीष सिंह ने सारे रसूख को ताक पर रखकर कार्रवाई के लिए फ्री हैंड दिया।

हंस ट्रेवल्स की उड़ान जमीन पर आ गई है। ढक्कन वाला कुआं तुकोगंज पर चल रहा अवैध परिवहन संचालन गुरुवार (8 अगस्त) को बंद कर दिया गया और दफ्तर सील किया गया। अब जांच में सामने आया है कि उसका ऑफिस भी गलत है, उसके पास किसी तरह की मंजूरी नहीं है। इस मामले में नगर निगम ने नोटिस थमा दिया है।

गुप्ता ने खूब दिखाया रसूख, फोन लगवाए

हंस ट्रेवल्स के संचालक अरुण गुप्ता ने कार्रवाई से बचने के लिए रसूख दिखाने में कोई कसर नहीं रखी। नेता नगरी से लेकर भोपाल स्तर से भी बड़े अधिकारियों को फोन लगवा दिए लेकिन, कलेक्टर आशीष सिंह ने इस मामले में सारे रसूख को ताक पर रखकर कार्रवाई के लिए फ्री हैंड दिया। एसडीएम धनश्याम धनगर के साथ निगम व यातायात की टीम ने दफ्तर को सील कर दिया।

निगम और टीम ने यह पाई खामियां

  • मोटर यान एक्ट के अनुसार केवल ट्रेवल एजेंट का काम किया जा सकता है, लेकिन नियमविरूद्ध परिवहन संचालित पाया गया।
  • किसी तरह की भवन मंजूरी संचालक द्वारा पेश नहीं की गई है, इसे पेश करने के लिए एक दिन का समय दिया गया है। यानी बिना किसी भवन मंजूरी के दफ्तर बना और चल रहा है।
  • दफ्तर में किसी तरह की फायर सेफ्टी और इलेक्ट्रिकट सेफ्टी नहीं पाई गई।
  • परिवहन संचालन के साथ ही नियमविरूद्ध कार्गो संचालन भी पाया गया।
  • बसों के संचालन के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या हो रही है।

यह हैं हंस के मालिक

हंस ट्रेवल्स संचालकों ने प्राइवेट कंपनी बनाई हुई है जो ग्वालियर में रजिस्टर्ड है। कंपनी के 4 प्रमोटर हैं अरुण कुमार गुप्ता, टीना गुप्ता, तरुण गुप्ता, प्रिया गुप्ता है। पहले भी हंस को कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन हर बार उसने कोई ना कोई दबाव बनाकर कार्रवाई रूकवा दी और बसों का संचालन तुकोगंज में ढक्कन वाला कुआं से जारी रखा। अब दफ्तर सील हुआ है

बुधवार को पुलिसकर्मी को पीटा

इसके पहले बुधवार को ढक्कन वाला कुएं पर हंस ट्रेवल्स के ऑफिस के बाहर खड़ी बस को हटाने की बात पर एडीशनल डीसीपी जोन 2 में पदस्थ पुलिसकर्मी रामबाबू की बुरी तरह से पिटाई कर दी गई। पुलिसकर्मी को सड़क पर दौड़ाते हुए ड्राइवर, क्लीनर और अन्य कर्मचारियों ने बुरी तरह से पिटा।

पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद अकरम, कुलदीप जयसवाल, नीरज राठौर, आशिफ व अन्य साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासन की टीम हंस ट्रेवल्स के ऑफिस पर पहुंची और कार्रवाई की।

पुलिसकर्मी ने उठाया था ट्रैफिक जाम का मुद्दा

रामबाबू ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह बुधवार दोपहर अपनी बाइक से गीता भवन होते हुए ढक्कन वाले कुएं की तरफ जा रहे थे। इस दौरान गीता भवन पर मुड़े तो हंस ट्रेवल्स के ऑफिस के पास बस नंबर AR11F0800 रोड पर खड़ी थी। इस दौरान रोड़ पर जाम लगा था।

बस ड्राइवर को बस साइड में करने के लिए कहा तो क्लीनर नीरज ने अपशब्द कहे। अपनी मर्जी से जहां मन करेगा बस खड़ी करने की बात कही। कुछ देर बहस हुई तो साथियों को आवाज देकर बुलाया। जो डंडे ओर लाठियां लेकर पहुंचे। उन्होंने रामबाबू के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान डंडे से सिर पर मारा। सड़क पर लात घुसों से मारपीट की। पुलिसकर्मी के आंख, सिर, चेहरे, सीने और पीठ में चोट आई।

sanjay gupta
sanjay gupta


thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें







Tags:
  • Hans Travels Arun Gupta
  • एसडीएम धनश्याम धनगर
  • हंस ट्रेवल्स
  • अरुण गुप्ता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई