हरदा नगर पालिका में BJP को झटका, 18 वोट लेकर जीत गई कांग्रेस
Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 25, 2025, 15:00 IST
Harda Municipality Election
मध्य प्रदेश के हरदा नगरपालिका चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के अहद खान ने क्रॉस वोटिंग के बावजूद एक वोट से जीत हासिल कर ली है।
मध्यप्रदेश के हरदा जिले में भारतीय जानता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। यहां बहुमत में होने के बावजूद बीजेपी को जिला योजना समिति के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। हरदा नगरपालिका में 24 पार्षदों के साथ पार्टी के पास बहुमत था, लेकिन फिर भी कांग्रेस के प्रत्याशी अहद खान ने बीजेपी के मनोज महलवार को एक वोट से हराकर चुनाव जीत लिया।
चुनाव में क्रॉस
हरदा नगरपालिका चुनाव में क्रॉस वोटिंग का बड़ा असर देखने को मिला। बीजेपी के आठ पार्षदों ने पार्टी की लाइन से हटकर कांग्रेस के समर्थन में वोट दिया, जिससे पार्टी के उम्मीदवार महलवार को हार का सामना करना पड़ा। चुनाव में कुल 35 पार्षद थे, जिनमें से 24 बीजेपी, 10 कांग्रेस और 1 निर्दलीय पार्षद ने वोटिंग की। हर पार्षद को दो वोट डालने का अधिकार था, लेकिन कुल मिलाकर 70 के बजाय केवल 55 वोट ही डाले गए।
ये भी पढ़ें:
मप्र कांग्रेस तलाश रही मजबूती का मंत्र, चुनाव में जुट गया युवा संगठन
कांग्रेस के विजयी उम्मीदवार अहद खान ने कहा, "मैं एक मुस्लिम प्रत्याशी था, और आज मुझे 18 पार्षदों का समर्थन मिला है, इससे पता चलता है कि हरदा की राजनीति में भाईचारे और सौहार्द की गूंज है। यह अकेले मेरी नहीं, बल्कि हर उस आवाज़ की जीत है जो एकता, विकास और इंसाफ़ की बात करती है।"
हरदा जिले के जिला योजना समिति के लिए 13 सदस्यों का चुनाव होना था, लेकिन केवल 10 सदस्यों ने ही नामांकन किया। इस चुनाव में 7 सदस्य जिला पंचायत से, 2 सदस्य नगर पालिका हरदा से, और 1 सदस्य नगर परिषद टिमरनी, खिरकिया और सिराली से निर्वाचित हुआ।
thesootr links
चुनाव में क्रॉस वोटिंग का प्रभाव
ये भी पढ़ें:
मप्र कांग्रेस तलाश रही मजबूती का मंत्र, चुनाव में जुट गया युवा संगठन
विजयी उम्मीदवार का बयान
जिला योजना समिति का चुनाव
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava