सहजधारी के पक्ष में हरप्रीत की जीत, Gurusingh Sabha के चुनाव टले

Jitendra Shrivastava | Feb 08, 2024, 21:55 IST
Share
इंदौर गुरूसिंघ सभा के चुनाव टले।
इंदौर गुरूसिंघ सभा के चुनाव टले।

हरप्रीत सिंह ने बताया कि गुरूसिंघ सभा के बायलॉज में भी है कि सहजधारी वोट कर सकता है। गुरूसिंघ सभा चुनाव को लेकर हरप्रीत सिंह बख्शी ने सहजदारी की लड़ाई लड़ी और कोर्ट ने उनका तर्क मानकर चुनाव रद्द कर दिए हैं।

INDORE. इंदौर गुरुसिंघ सभा के चुनाव टल गए हैं, अब यह 11 फरवरी को नहीं होंगे। हाईकोर्ट इंदौर के आदेश के बाद कम से कम दो सप्ताह यह चुनाव नहीं हो सकते हैं। गुरूसिंघ सभा चुनाव को लेकर हरप्रीत सिंह बख्शी ने सहजदारी की लड़ाई लड़ी और कोर्ट ने उनका तर्क मानकर चुनाव रद्द कर दिए। सहजधारी सिख मामले में हरप्रीत सिंह बख्शी द्वारा लगाई याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट इंदौर ने आदेश दिया है कि असिस्टेंट रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसायटी इंदौर द्वारा इस मामले में लगी अपील का निराकरण दो सप्ताह में किया जाए और वह चुनाव प्रक्रिया को भी देखे।

बायलॉज में भी है कि सहजधारी वोट कर सकता हैः बख्शी


सिंधी समाज के बहुत सारे लोग जो गुरूग्रंथ साहब को मानते हैं। ऐसे लोगों के लिए अपना संघर्ष था कि इन लोगों को तोड़ने का काम कुछ लोग कर रहे हैं ऐसा नहीं करना चाहिए, समाज से जो लोग जुड़े हैं उनको जुड़े रहना चाहिए। इसी को लेकर हाईकोर्ट ने रजिस्ट्रार को आदेश दिया है कि वे संज्ञान लें और पूरी सूची व्यवस्थित बनाकर चुनाव कार्यक्रम घोषित करें। सहजधारी के मतदाता सूची में नाम को लेकर हरप्रीत सिंह ने बताया कि गुरूसिंघ सभा के बायलॉज में भी है कि सहजधारी वोट कर सकता है। गुरूसिंघ सभा चुनाव को लेकर हरप्रीत सिंह बख्शी ने सहजदारी की लड़ाई लड़ी और कोर्ट ने उनका तर्क मानकर चुनाव रद्द कर दिए हैं। इसका पूरा श्रेय हरप्रीत सिंह बख्शी को जाता है। मोनू भाटिया और उनके लोगों ने चुनाव प्रक्रिया से सहजदारी सिखों के बाहर करवाया था।

असिस्टेंट रजिस्ट्रार पहले ही इस मामले में दे चुका है नोटिस

असिस्टेंट रजिस्ट्रार इस मामले में गुरूसिंघ सभा समिति और मुख्य चुनाव अधिकारी को पहले ही नोटिस जारी कर पूछ चुका है कि सहजधारी सिख को सदस्य क्यों नहीं बनाया गया है, मतदाता सूची किस तरह बनाई गई है और किस बैठक में और किस नियम से चुनाव अधिकारी नियुक्त हुए हैं? इन सभी मुद्दों पर जवाब पर सुनवाई करने के बाद और अब हाईकोर्ट के आदेश पर असिस्टेंट रजिस्ट्रार ही पुरी चुनाव प्रक्रिया को देखेंगे और इस संबंध में निर्देश जारी करेंगे।

सहजधारी सिख अभी तो मतदाता सूची में है ही नहीं

सहजधारी सिख तो अभी मतदाता सूची में है ही नहीं, इन्हें शामिल करने के लिए सभी की एजीएम बुलाकर प्रस्ताव पास करना होगा। यानि यदि असिस्टें रजिस्ट्रार इन्हें सदस्य बनाने का फैसला सुनाता है तो समिति को पहले एजीएम में प्रस्ताव पास कर इन्हें सदस्य बनाने का नियम पास करना होगा। इसमें लंबा समय लगेगा। मतदाता सूची में यह आते हैं तो फिर यह नामांकन भरने के लिए भी पात्र होकर चुनाव लड़ने योग्य हो जाते हैं। ऐसे में फिर क्या नामांकन प्रक्रिया नए सिरे से होगी? यह भी असिस्टेंट रजिस्ट्रार को साफ करना होगा। यानि चुनाव मुश्किल में हैं।

इससे पहले फर्म्स एंड सोसायटी ने थमाया था नोटिस

सोसायटी को 31 जनवरी को मिली शिकायत पर असिस्टेंट रजिस्ट्रार बीडी कुबेर ने यह नोटिस जारी किया है। इसमें है कि संस्था के निर्वाचन को लेकर शिकायत मिली है कि संस्था के चुनाव में सहजधारी सिख को सदस्य नहीं बनाया गया है, जबकि संस्था के विधान के तहत सहजधारी सिख भी मेंबर हो सकता है। साथ ही यह सदस्य कार्यकारिणी का भी मेंबर हो सकता है। जिसका प्रावधान नियम 20 में किया है। संस्था के निर्वाचन के संबंध में निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति किस प्रकास व किस बैठक में की गई है व चुनाव कार्यक्रम क्या निर्धारित किया गया है, यह भी जानकारी तत्काल इस कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करें। निर्वाचन संबंधी सभी कार्रवाई संस्था के पंजीकृत विधान के अनुसार कराई जाए।

Tags:
  • गुरूसिंघ सभा चुनाव
  • Gurusingh Sabha
  • गुरुसिंघ सभा इंदौर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं