इंदौर में भूतिया हैलोवीन पार्टी- कंकाल, काले पर्दे और खून...
Sanjay Gupta | Oct 16, 2024, 16:01 IST
heloveen party indore
इंदौर में पुरानी ऐतिहासिक धरोहर में हुई भूतिया हैलोवीन पार्टी। बिल्डिंग के अंदर कांच की फूटी बोतलें, काले पर्दे, कंकाल और दीवारों पर स्लोगन लिखे मिले। इस पार्टी में सौ से ज्यादा युवाओं के होने की खबर।
INDORE. शहर के 150 साल पुरानी ऐतिहासिक धरोहर किंग एडवर्ड मेडिकल बिल्डिंग में रविवार को हुई भूतिया हैलोवीन पार्टी जमकर खबरों में हैं। इस बिल्डिंग के अंदर पार्टी के बाद कांच की फूटी बोतले मिली और दीवारों पर भूतिया ओ स्त्री कल आना जैसे कई स्लोगन लिखे मिले। इसे लेकर जमकर बवाल मच रहा है। लेकिन द सूत्र इसमें चौंकाने वाले दो बड़े खुलासे कर रहा है।
![heloveen party 2]()
पहला बड़ा खुलासा यह है कि यह पार्टी जैन सोशल ग्रुप ने की थी। इसमें अभिषेक जैन ने मंजूरी मांगी थी, लेकिन यह केवल चेहरा भर है। इसमें पूर्व मंत्री व विधायक के बेटे के साथ ही कई बिल्डर्स के भाई, बेटे, रिश्तेदार और उद्योगपतियों के रिश्तेदार भी शामिल थे। करीब सौ युवा इस पार्टी में हिस्सा बने थे, जो अब छिपते-फिर रहे हैं। ग्रुप ने यह मंजूरी भी पार्टी के लिए नहीं बल्कि एतिहासिक धरोहर का दौरा करने के नाम पर ली थी। बताया गया कि डीन डॉ. संजय दीक्षित ने यह मंजूरी भी मौखिक ही जारी की थी। वह भी केवल 20 लोगों की अनौपचारिक मंजूरी थी।
ये भी पढ़ें...Horror movies 2024 : इन भूतिया फिल्मों और सीरीज का इंतजार कर रहे दर्शक, जानें आखिर इनमें क्या है खास
अब इसमें एक और चौंकाने वाली बात यह है कि इस ऐतिहासिक बिल्डिंग में मुख्य तौर पर जो टॉस्क गेम हुए वो भूतिया थे। इसमें टास्क करने वालों को डराया गया। बिल्डिंग के अंदर खाना-पीना जो हुआ वो तो हुआ ही,. लेकिन मुख्य डिनर तो खुद डीन डॉ. संजय दीक्षित के बंगले पर हुआ। डीन के सरकारी बंगले पर सभी आयोजक व जैन सोशल ग्रुप के लोग गए। वहीं पर हाईप्रोफाइल डिनर का आयोजन किया गया। वहां भोजन बना और वहीं पर देर रात तक खाना-पीना किया गया।
![heloveen party 1]()
द सूत्र ने इस मामले में डीन से बात की तो उन्होंने कहा कि भोजन वाली बात अपनी जगह है, लेकिन बिल्डिंग में यदि कुछ हुआ है तो हम नोटिस दे रहे हैं। उनके जवाब आने के बाद जो उचित लगेगा कार्रवाई की जाएगी। वहां पार्टी करने की कोई मंजूरी जैन सोशल ग्रुप को नहीं दी गई थी।
इस मामले में मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (एमटीए) विरोध में उतर आया है। उन्होंने मंगलवार को इसकी जानकारी आने पर डीन को ज्ञापन देकर विरोध जताया और साथ ही बिल्डिंग में गंगाजल छिड़क कर उसे शुद्ध किया। एसोसिएशन के पदाधिकारी डॉ. अशोक ठाकुर और राहुल रोकड़े ने कहा कि हमें पार्टी की बात पता चलती तो हम आयोजन ही नहीं होने देते। इस तरह के आयोजन के लिए आयोजकों पर केस दर्ज होना चाहिए। हेरिटेज बिल्डिंग का उपयोग करने की मंजूरी किसी को नहीं है। विरोध में डॉ. सुमित शुक्ला, डॉ. दिव्या मेनन व अन्य लोग भी थे।
ये भी पढ़ें...MP के इस पुराने भूतिया महल में हुई है स्त्री 2 की शूटिंग, 150 साल पुरानी है हवेली, देखें फोटो
![heloveen party 3]()
बताया जा रहा है कि कॉलेज भवन प्रभारी गोपाल राणे और प्रोफेसर डॉ. अमरजीत सिंह छाबड़ा की भूमिका भी इस आयोजन में है। राणे तो आयोजन के पहले भवन में आते-जाते भी नजर आए, यानी उन्हें इन सभी की जानकारी थी।
इस ऐतिहासिक बिल्डिंग में कांच की फूटी बोतलें मिली, दीवारों पर स्लोगन लिखे मिले। इस परिसर को हैलोवीन थीम में बदल दिया गया। इसके लिए कंकाल, खून से लथपथ फव्वारे, काले पर्दे, ओ स्त्री कल आना जैसे स्लोगन से सजाया गया।
thesootr links
heloveen party 2
पहला बड़ा खुलासा- शहर के हाईप्रोफाइल लोग शामिल
ये भी पढ़ें...Horror movies 2024 : इन भूतिया फिल्मों और सीरीज का इंतजार कर रहे दर्शक, जानें आखिर इनमें क्या है खास
दूसरा खुलासा- डीन के बंगले पर हुआ खाना-पीना
heloveen party 1
क्या बोल रहे हैं डीन
मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन विरोध में उतरा
ये भी पढ़ें...MP के इस पुराने भूतिया महल में हुई है स्त्री 2 की शूटिंग, 150 साल पुरानी है हवेली, देखें फोटो
heloveen party 3
इनकी भी भूमिका संदिग्ध
इस तरह किया ऐतिहासिक भवन से खिलवाड़
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA