भोपाल में कुत्ते का पट्टा पहनाकर युवक को पीटने वाले 2 आरोपियों को जमानत नहीं, हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद याचिका खारिज

Rahul Garhwal | Sept 30, 2023, 24:00 IST
Share
भोपाल में कुत्ते का पट्टा पहनाकर युवक को पीटने वाले 2 आरोपियों को जमानत नहीं, हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद याचिका खारिज
भोपाल में कुत्ते का पट्टा पहनाकर युवक को पीटने वाले 2 आरोपियों को जमानत नहीं, हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद याचिका खारिज

भोपाल में कुत्ते का पट्टा पहनाकर युवक को पीटने वाले 2आरोपियों को हाईकोर्ट ने जमानत नहीं दी है। सुनवाई के बाद याचिका खारिज कर दी गई।

BHOPAL. भोपाल में युवक को कुत्ते का पट्टा पहनाकर पीटने के मामले में हाईकोर्ट ने 2 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि इस तरह के मामले मानवता को शर्मसार करने वाले हैं। ऐसे आरोपियों को जमानत का लाभ नहीं दिया जाना चाहिए। सुनवाई के बाद जस्टिस विशाल धगट की एकलपीठ ने जमानत आवेदन निरस्त कर दिया।

आरोपियों की ओर से जमानत याचिका

भोपाल के बिलाल और साहिलुद्दीन ने जमानत की अर्जियां लगाई थीं। सरकार की ओर से सरकारी वकील अक्षय नामदेव ने जमानत पर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि ये मामला बहुर्चित वीडियो वायरल कांड से जुड़ा है। आरोपियों ने न केवल कुत्ते का पट्टा पहनाकर एक युवक को बेरहमी से पीटा बल्कि वीडियो उसका वीडियो भी बनाया। पीड़ित विजय राम चंदानी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।

युवक को कुत्ते की तरह भौंकने पर किया था मजबूर

जून में भोपाल के टीला जमालपुर थाना इलाके में एक हिंदू युवक के साथ दूसरे धर्म के 6 युवकों ने न केवल जमकर मारपीट की थी बल्कि उसके गले में पट्टा डालकर कुत्ते जैसा घुमाया था और उसे भौंकने के लिए मजबूर भी किया था। इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद मध्यप्रदेश में हड़कंप मच गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनके घरों पर बुलडोजर भी चलाया गया था।

ये खबर भी पढ़िए..

क्या आपके पास भी आई है मध्यप्रदेश के बीजेपी प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट, तो जान लीजिए उसकी सच्चाई

सभी आरोपी जेल में बंद

इस मामले में 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी। बिलाल और साहिलुद्दीन ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी। हाईकोर्ट ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ गंभीर अपराध दर्ज हैं। लिहाजा ऐसे में उन्हें जमानत का लाभ नहीं दिया जा सकता। 6 में से 2 आरोपियों की जमानत याचिका रद्द कर दी गई। फिलहाल सभी आरोपी जेल में बंद हैं।

Tags:
  • Youth beaten up in Bhopal
  • beaten with a dog leash
  • no bail to the accused from the High Court
  • bail plea of ​​the accused rejected
  • Bilal and Sahiluddin
  • भोपाल में युवक की पिटाई
  • कुत्ते का पट्टा पहनाकर पिटाई
  • हाईकोर्ट से आरोपियों को जमानत नहीं
  • आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
  • बिलाल और साहिलुद्दीन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग