HC में बोला शासन, पूर्व पार्षद के कहने पर आश्रम को दिया भवन, संचालिका पर FIR क्यों नहीं

Sanjay Gupta | Aug 03, 2026, 18:08 IST
Share
हाईकोर्ट बोला- संचालिका पर FIR क्यों नहीं
Photograph: (THESOOTR)

INDORE. हाईकोर्ट इंदौर में वृद्धाश्रम में हुई मारपीट को लेकर सोमवार को सुनवाई हुई। इसमें शासन ने स्टेटस रिपोर्ट पेश की। लेकिन दो बातों पर सरकार उलझ गई। हाईकोर्ट ने पूछा निगम में मौखिक कैसे हो जाता है काम।

इंदौर के महाराणा प्रताप नगर स्थित प्रेमाश्रय वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मारपीट मामले में सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें शासकीय अधिवक्ता ने स्टेटस रिपोर्ट पेश की और बताया कि 31 बुजुर्गों को अन्य आश्रम में शिफ्ट कर दिया। लेकिन दो मामलों में शासन घिर गया।

मौखिक कैसे काम हो जाता है

शासकीय अधिवक्ता ने हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि यहां दो भवन नगर निगम के थे। इन्हें पूर्व पार्षद (संतोष गौर) के मौखिक कहने के आधार पर आश्रम संचालिका नीलम दुबे को दे दिया गया था।

इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि यह निगम में मौखिक कैसे काम हो जाता है। इसके पहले गैस लाइन विस्फोट में भी यही हुआ था। उल्लेखनीय है कि वार्ड 31 में अवंतिका गैस लाइन पर ही बोरिंग मशीन चला दी थी, जिससे विस्फोट में चार लोग घायल हुए। इसमें पार्षद बालमुकुंद सोनी का नाम आया और फिर उन पर केस हुआ।

संचालिक पर एफआईआर का क्या हुआ

वहीं हाईकोर्ट जस्टिस सुबोध अभ्यंकर और जस्टिस आलोक अवस्थी की बेंच ने यह भी पूछा कि इस मामले में संचालिक नीलम दुबे पर क्या हुआ, क्या एफआईआर हुई। इस पर अधिवक्ता ने बताया कि उन पर एफआईआर नहीं हुई है। हालांकि आश्रम को सील कर दिया है। निगम ने उन पर कब्जा ले लिया है।

हाईकोर्ट ने मांगी यह सभी जानकारी

हाईकोर्ट ने स्टेटस रिपोर्ट के 18 अगस्त की अगली सुनवाई में जानकारी मांगी है कि इंदौर और आसपास के जिलों में कितने वृद्धाश्रम संचालित हो रहे हैं। यह भी पूछा कि जहां पर इस आश्रम के वृद्द को शिफ्ट किया है, उनकी स्थिति कैसी है, उन आश्रम में पहले से कितने बुजुर्ग है, इन सभी की जानकारी भी शासन उपलब्ध कराए।

उधर निगम ने अपना ही भवन तोड़ा

उधर निगम ने हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान अपना ही भवन तोड़ दिया। सुबह ही निगम की टीम मौके पर पहुंची और आश्रम खाली करने के बाद बुलडोजर चलवा दिया।

29 जुलाई को आया था वीडियो सामने

इंदौर में 29 जुलाई की रात को एक वीडियो सामने आया इसमें एक 13 साल का बालक वृद्दों को डंडे से पीट रहा है। यह वीडियो बाणगंगा थाना एरिया में वार्ड 12 में स्थित महाराण प्रताप नगर आश्रम का था।

इसमें जिला प्रशासन ने सख्ती करते हुए 30 जुलाई को टीम भेजकर जांच की और आश्रम को बिना मान्यता के संचालन पर सील कर दिया था। इसमें हाईकोर्ट इंदौर ने भी संज्ञान लिया। प्रशासन से स्टेटस रिपोर्ट मांगी गई। इस पर सोमवार को सुनवाई हुई।

स्टेटस रिपोर्ट में खुलासा, भवन तो निगम का है

इस स्टेटस रिपोर्ट में जिला प्रशासन ने खुलासा किया है कि जिस भवन में यह आश्रम संचालित हो रहा है वह तो नगर निगम का सामुदायिक भवन है। यह निगम की संपत्ति है।

इस पर आश्रम संचालिक नीलम दुबे द्वारा अवैध कब्जा किया गया या फिर निगम ने इसे दिया यह स्थिति अभी साफ नहीं है और इसकी जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि पूर्व पार्षद संतोष गौर के करीबी संबंधों का लाभ आश्रम संचालिका नीलम दुबे को मिला और उन्हें यह भवन ऐसे ही आश्रम संचालन के लिए दे दिया गया।

केवल फर्म एंड सोसायटी में रजिस्टर्ड

जांच में आया है कि आश्रम के पास केवल फर्म एंड सोसायटी का रजिस्ट्रेशन है, जो 27 नंवबर 2024 में हुआ था। लेकिन इसके बाद आश्रम ने कोई रिकार्ड सोसायटी को भी नहीं दिया है। वहीं नियम से सामाजिक न्याय विभाग से आश्रम संचालन की मंजूरी लेना होती है जो नहीं ली गई और बिना मंजूरी के ही आश्रम संचालित किया गया।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर शराब दुकान विवाद में जिलाबदर बदमाश पर FIR, केस से सिपाही गायब

इंदौर आश्रम कांड: नगर निगम के सामुदायिक भवन में अवैध रूप से हो रहा था संचालित

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- पीएम का दिल देखिए, जेन जी को माफ किया, अब मांग रहे क्षमा

आचार्य सुनील सागर महाराज-Gen-Z के साथ गलत व्यवहार हुआ, कलश बोली में दिखावा ज्यादा

Tags:
  • इंदौर
  • हाईकोर्ट
  • बाणगंगा थाना
  • वृद्धाश्रम
  • नगर निगम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि