मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- पीएम का दिल देखिए, जेन जी को माफ किया, अब मांग रहे क्षमा

Sanjay Gupta | Aug 02, 2026, 19:52 IST
Share
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले पीएम का दिल देखिए
Photograph: (THESOOTR)

INDORE. दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को इंदौर में बयान दिया। उन्होंने कहा कि मर्यादा नहीं लांघना चाहिए। हमारे पीएम का दिल देखिए कि उन्होंने माफ कर दिया।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में रविवार को कृषि महाविद्यालय में पेड़ लगाने के अभियान के तहत कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसमें उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए जेन-जी को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को आंदोलन का अधिकार है, लोकतंत्र में यह जरूरी है लेकिन मर्यादा नहीं लांघना चाहिए।

मंच से देश के पीएम को अपशब्द कहे

मंत्री ने कहा कि जेन जी के जरिए जो आंदोलन हुआ, लोकतंत्र में जरूरी है लेकिन मर्यादा कभी नहीं लांघना चाहिए। बेटियों को हम सीता, गीता, सावित्री कहते हैं, नवरात्रि में पैर पूजते हैं। कोई चेहरा नहीं देखता कि किस समाज और धर्म के हैं।

यदि बेटी जेन जी के मंच से देश के पीएम के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग करें जो मर्यादा के अनुकूल ना हो तो क्या किसी को अच्छा लगेगा। नहीं, क्योंकि यह हमारे संस्कार नहीं है।

पीएम मोदी का दिल देखिए, उन्होंने माफ किया

सारी दुनिया के अंदर भारत की साख कुछ लोगों ने ज्यादा नहीं 400-500 लोग ते खराब की है। हमारे देश के पीएम का दिल देखिए उन्होंने कहा इन्हें माफ कर दो, इन्हें माफ कर दिया। माफ करने के बाद अब रो-रोकर वीडियो आ रहे हैं कि क्षमा करो देश से माफी मांगते हैं। क्षमा बढ़न को चाहिए, छोटन को उत्पात।

हम देश के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में रहते हैं और बोलने के अधिकार को कोई नहीं छीन सकता। एक नेता ने आपातकाल लगाकर बोलने का अधिकार छीना था लेकिन अब कोई नहीं छीन सकता।

विजयवर्गीय ने कहा कि लोकतंत्र में वोट देकर सरकार चुनते हैं और सरकार के खिलाफ खड़ा होने का अधिकार है। लेकिन मर्यादा नहीं खोना चाहिए।

खूब लट्ट खाए अब पुलिस दरवाता खोलती है

मंत्री ने कहा कि हमने खूब आंदोलन किए हैं और लट्ठ खाए हैं। शरीर के हर जो़ड़ पर लट्ठ खाए हैं। कभी पुलिस हमारे पीछे लट्ठ लेकर दौड़ती थी, लेकिन आज ईश्वर का आशीर्वाद और जनता का स्नेह है कि पुलिस कार का दरवाजा खोलती है।

मौलाना मूर्ख, कानूनी कार्रवाई का आग्रह करेंगे

वहीं मौलाना जार्जिस अंसारी के भगवान शंकर पर आपत्तिजनक बयान पर उन्होंने कहा कि ये मूर्ख लोग है जो सामाजिक समरसता के ताने-बाने को तोड़ना चाहते हैं। इसलिए मूर्खतापूर्ण काम कर रहे हैं। कानूनी कार्रवाई के लिए आग्रह करेंगे।

वहीं मंत्री ने कहा कि इस बार 21 पेड़ लगाने का लक्ष्य है। इंदौर शहर में 15 लाख और ग्रामीण में 6 लाख करीब लग जाएंगे। अब नौ अगस्त को रेवती रेंज पर 1 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है और इसमें राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री बीएल संतोष आ रहे हैं.

विधायक गोलू बोले मौलाना का मुंह काला करेंगे

वहीं भगवान शंकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर विधायक गोलू शुक्ला ने कहा कि मैं चेतावनी देना चाहता हूं कि यदि इस तरह हमारे देवताओं पर बयान दिए तो बर्दाश्त नहीं करेंगे। उसका जवाब दिया जाएगा। मौलान इंदौर में जब भी आएंगे तो मैं खुद ही मुंह काला करूंगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

आचार्य सुनील सागर महाराज-Gen-Z के साथ गलत व्यवहार हुआ, कलश बोली में दिखावा ज्यादा

भगवान शंकर पर विवादित बयान पर पलटवार, इंदौर शहर-काजी बोले-मौलाना जर्जिस असामाजिक तत्व

जीतू पटवारी के घर पर निगम नेता प्रतिपक्ष पद जाने के मजाक से शहराध्यक्ष चिंटू और पिंटू में विवाद

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 21 भूस्वामी की 500 करोड़ की जमीन अवैध कॉलोनी दर्ज

Tags:
  • पीएम मोदी
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • कृषि महाविद्यालय
  • भगवान शंकर
  • मौलाना
  • GEN-Z
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान