जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 21 भूस्वामी की 500 करोड़ की जमीन अवैध कॉलोनी दर्ज

Sanjay Gupta | Aug 01, 2026, 17:20 IST
Share
mp action against illegal land mafia
mp action against illegal land mafia

जिला प्रशासन ने अवैध कॉलोनी काटने वालों पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर ने सभी एसडीएम से जांच कराने के बाद सौ से ज्यादा केस को चिन्हित किया है। इसमें 21 केस में जमीन रिकार्ड में अवैध कॉलोनी दर्ज करने के आदेश हो गए हैं।

अवैध कॉलोनी काटने वाले भूमाफिया के खिलाफ एक महीने से जिला प्रशासन का सख्त अभियान शुरू हो गया है। सरकारी जमीनों को मुक्त कराया जा रहा है वहीं अब निजी जमीन पर भी अवैध कॉलोनी काटने वाले भूस्वामियों को जोरदार झटका लगा है।

सीएम डॉ. मोहन यादव के सख्ती करने के निर्देश के तहत कलेक्टर शिवम वर्मा ने अवैध कॉलोनी चिन्हित कराने का काम किया था। अब अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य की कोर्ट में सभी पर केस दर्ज किए गए हैं।

Case an illegal colony on land worth 500 crore
Case an illegal colony on land worth 500 crore

21 केस में हुए आदेश

एसडीएम द्वारा पूरे जिले में अवैध कॉलोनी काटने वालों को प्रारंभिक तौर पर चिन्हित किया गया है। इसके बाद इनके प्रस्ताव बनाकर अपर कलेक्टर कोर्ट में पेश किया गया।

इस पर सुनवाई कर प्रारंभिक तौर पर 21 मामलों में 30 से ज्यादा भूस्वामियों के जमीन रिकार्ड में अवैध कॉलोनी का केस प्रचलित होने की बात दर्ज कर दी गई है। यानी अब इन जमीन पर आगे खरीदी-बिक्री से लेकर कॉलोनी काटना और बेचना संभव नहीं होगा।

26 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन, कीमत 500 करोड़

इन 21 केस में देपालपुर तहसील के कालीबिल्लौद, भिचौली हप्सी के जामान्याखुर्द, असरावद खुर्द, काली बिल्लौद के मामले हैं। इनकी जमीन 26 हेक्टेयर से ज्यादा है। इसकी कीमत 500 करोड़ रुपए से अधिक की होती है। यहां पर यह भू स्वामी बिना किसी मंजूरी के प्लाट काटकर बेच रहे थे।

यह सभी भू स्वामी उलझे

इन 21 केस में कालीबिल्लौद में कमल, अशोक, दिलीप की जमीन, कालीबिल्लौद में अवधेश चतुर्वेदी पर केस, कालीबिल्लौद में बालाजी रियल स्टेट के जितेंद्र चौधरी के साथ ही संदीप, पवन, राजीव, श्याम, चेतन, अरूण चौधरी पर केस, कालीबिल्लौद में रूकमणी बाई पति शिवराज सिंह पर केस दर्ज हुआ है।

साथ ही भिचौली हप्सी के जामान्याखुर्द में भोला, जानकीबाई, भागीरथथ व अन्य पर, मिर्जापुर में काशीबाई धनोतिया पर असरावदखुर्द में प्रेमसिंह पर केस हुआ है।

जामन्याखुर्द में ही विनोद जायसवाल, नीता सिंह व महेंद्र सिंह, सूरज धौलिया, राहुल व अन्य, राजकुमार भेसारे, बिना बेन व वरूण भसीन पर केस हुआ है। साथ ही नंदकिशोर याव, सुरेश भाटिया, रामप्रसाद पर केस हुआ है।

उमरीखेड़ा गांव में सुशीलाबाई, बसंतीबाई, राजूबाई पटेल की जमीन पर केस हुआ है। मोरोदनेहरू गांव में बलवंत पिता लक्ष्मणी, उदेराम पर असरावदखुर्द में हरपाल सिंह पर और कैलोदकरताल गांव में सुभाष इंगले व नितेश पर केस हुआ है।

ये भी पढ़ें...

हिस्ट्रीशीटरों के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, 10 से ज्यादा निर्माण ध्वस्त

SC-ST विभाग की 40 करोड़ की जमीन पर काटी अवैध कॉलोनी, इंदौर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

HC में मेनका गांधी की अपील निरस्‍त, 51 साल पुरानी पुश्तैनी जमीन की जंग खत्म

शहरी सेवा शिविर का कमाल, स्कूल, दफ्तर व अंबेडकर प्रतिमा वाली जमीन का दिया पट्टा

Tags:
  • भूमाफिया
  • जिला प्रशासन
  • एसडीएम
  • देपालपुर
  • अवैध कॉलोनी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान