जीतू पटवारी के घर पर निगम नेता प्रतिपक्ष पद जाने के मजाक से शहराध्यक्ष चिंटू और पिंटू में विवाद
Sanjay Gupta | Aug 02, 2026, 14:09 IST
indore jitu patwari congress baithak dispute
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर पर हुई बैठक में शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे और पिंटू जोशी के विवाद ने हलचल मचा दी है। कांग्रेस के संगठन स्तर पर मजबूती की अंदरूनी कलह फिर खुल गई है। इस तथाकथित जूतमपैजार की बात उच्च स्तर पर चली गई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बीजलपुर (राऊ) स्थित निवास पर शनिवार को संगठन को लेकर बैठक बुलाई गई। इसमें शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे के साथ ही विविध विधानसभाओं के प्रभारी पिंटू जोशी, अमन बजाज, दीपू यादव, शैलेष गर्ग, नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट के साथ अन्य नेता मौजूद थे। हालांकि बैठक में फैसलों की जगह जूतमपैजार की नौबत आ गई।
![indore jitu patwari congress baithak row]()
बैठक के लिए सभी नेता जीतू पटवारी के घर पहुंच गए थे। इसी दौरान जीतू जिम से आए तो वह तैयार होने चले गए। वहीं सभी नेता हल्की मजाक मस्ती करने लग गए। इसी दौरान कुछ नेताओं ने चिंटू को छेड़ दिया।
मुद्दा बना उनका नेता प्रतिपक्ष निगम का पद जाना। इसी बात को लेकर बात हुई कि- अब तो मलाईदार पद गया चिंटू भाई, अब क्या करोगे। सभी इस पर मजे लेने लग गए, जिस पर चिंटू भड़क गए और पिंटू जोशी पर गुस्सा निकाला।
बात इतनी बड़ गई कि नेता दो गुट में बंट गए। चिंटू के साथ उनके करीबी राजू भदौरिया ने मोर्चा खोल दिया तो वहीं पिंटू के साथ अमन बजाज व अन्य नेता आ गए। बताया जाता है कि चिंटू इतने भड़के कि पिंटू को मारने के लिए कुर्सी तक उठा ली।
इस हंगामा सुनकर जीतू आए। इस पर नेताओं ने चिंटू के व्यवहार को लेकर शिकायत की। कहा कि इस तरह से कांग्रेस कैसे खड़ी होगी। शहराध्यक्ष का व्यवहार ऐसा है तो फिर कौन साथ देगा, संगठन कैसे मजबूत होगा। जीतू ने सभी की बात सुनी और दोनों पक्षों को समझाइश दी। इसके बाद मामला बैठक में तो खत्म हुआ लेकिन कलह खुल गई। उधर बात मप्र के कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी तक भी चली गई है।
ये भी पढ़ें...
शहराध्यक्ष चिंटू से 6 घंटे में 275 सवाल, पूछा खानदान में पहले कोई नेता था क्या, AI क्या होता है
दतिया में बोले जीतू पटवारी, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्रेडिट राहुल गांधी को
शहराध्यक्ष इंदौर चिंटू चौकसे को बुलाया थाने, फरवरी में BJP-कांग्रेस के बीच पथराव का मामला
इंदौर शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे से पानी को लेकर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के पिता का विवाद
indore jitu patwari congress baithak row
क्या और कैसे हुआ विवाद
मुद्दा बना उनका नेता प्रतिपक्ष निगम का पद जाना। इसी बात को लेकर बात हुई कि- अब तो मलाईदार पद गया चिंटू भाई, अब क्या करोगे। सभी इस पर मजे लेने लग गए, जिस पर चिंटू भड़क गए और पिंटू जोशी पर गुस्सा निकाला।
बात इतनी बड़ गई कि नेता दो गुट में बंट गए। चिंटू के साथ उनके करीबी राजू भदौरिया ने मोर्चा खोल दिया तो वहीं पिंटू के साथ अमन बजाज व अन्य नेता आ गए। बताया जाता है कि चिंटू इतने भड़के कि पिंटू को मारने के लिए कुर्सी तक उठा ली।
हंगामा सुन जीतू आए, फिर चला समझाइश का दौर
ये भी पढ़ें...
शहराध्यक्ष चिंटू से 6 घंटे में 275 सवाल, पूछा खानदान में पहले कोई नेता था क्या, AI क्या होता है
दतिया में बोले जीतू पटवारी, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का क्रेडिट राहुल गांधी को
शहराध्यक्ष इंदौर चिंटू चौकसे को बुलाया थाने, फरवरी में BJP-कांग्रेस के बीच पथराव का मामला
इंदौर शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे से पानी को लेकर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के पिता का विवाद
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel