इंदौर शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे से पानी को लेकर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के पिता का विवाद
Sanjay Gupta | May 31, 2026, 12:37 IST
indore chintu chaukse pani vivad
इंदौर में पानी को लेकर मचे बवाल के बीच में कांग्रेस लगातार बीजेपी को घेर रही है। अब शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे खुद ही इसमें घिर गए हैं। क्योंकि कांग्रेस पार्षद यशस्वी पटेल के ससुर और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल के पिता ने चिंटू पर गंभीर आरोप लगाए है।
Indore. कांग्रेस शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे पानी को लेकर अब खुद घिर गए हैं। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल के पिता और पार्षद यशस्वी पटेल के ससुर शेखर पटेल ने उन पर गंभीर आरोप लगाए।
शेखर पटेल पूर्व सेवा दल अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्होंने चौकसे के साथ ही उनके खास मित्र और पार्षद राजू भदौरिया पर भी आरोप लगाए हैं। साथ ही तीन मिनट का वीडियो भी जारी किया है।
शेखर पटेल ने रात में एक वीडियो बनाया है। पटेल ने वीडियो में कहा कि पानी की समस्या आई तो सुखलिया पंप पर गया। इसके बाद टैंकर बुलवाया ताकि पानी भरकर वार्ड में सप्लाई कर सकें। जब मैं वहां आया तो काके, जो चिंटू चौकसे का काम देखते हैं, उन्होंने रात दो बजे पंप बंद कर दिया।
मैंने पूछा पंप बंद क्यों किया तो उन्होंने अभद्रता की और दुर्व्यवहार किया। साथ ही कहा कि यहां से हम सुबह पानी देंगे, आप कुछ भी करो, आप जानो और आपकी जनता जाने।
आगे पटेल कहते हैं कि चिंटू भाई, आप दो-दो बड़े पदों पर बैठे हैं। एक शहर अध्यक्ष और एक निगम नेता प्रतिपक्ष। दो पद लेकर बैठे हैं, लेकिन इसके बाद भी आप जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा पा रहे हैं, यह दुख की बात है।
इस तरह से दुर्व्यवहार कर रहे हैं। क्या इस तरह से कांग्रेसियों के साथ आप न्याय कर रहे हैं, इस बात का जवाब दीजिए, चिंटू और राजू भदौरिया जी। मैं इन बातों से व्यथित हूं। हम बीजेपी से लड़ रहे हैं और कांग्रेस से भी लड़ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि आज ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से मैं, मेरा बेटा और पार्षद बहू इस्तीफा दे दें।
चिंटू के पास दो-दो पद होने का मुद्दा पहली बार नहीं उछला है। इसके पहले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह इसे लेकर कई बार मुद्दा उठा चुके हैं और उनसे एक पद से इस्तीफा मांगा है। बावजूद इसके वह लंबे समय से दोनों पद पर बने हुए हैं।
वहीं पिता के वीडियो आने के बाद अमित पटेल ने कहा कि यह हमारी पार्टी का अंदरूनी मामला है। पिता के साथ जो हुआ वह आवेश में थे, इसलिए यह वीडियो जारी हुआ। हम कांग्रेस पार्टी में थे और रहेंगे, किसी व्यक्ति विशेष से हुए विवाद के चलते पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। मेरे पिता ने जो कहा वह आवेश में कहा लेकिन यह सही है कि व्यक्ति विशेष से नाराजगी है, इसे पार्टी फोरम पर रखेंगे और निराकरण करें।
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे की कुर्सी पर खतरा, दिग्विजय सिंह ने मप्र प्रभारी से कहा एक पद वापस लो
इंदौर में फूड सैंपल में मिली गड़बड़ी, तिरुपति, कानेडिट सहित 15 फर्मों पर 41 लाख की पेनल्टी
इंदौर पार्सल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन 1 जून से करेगी ट्रक मालभाड़े में 20 फीसदी बढ़ोतरी
इंदौर पुलिस को अब आईआईएम सिखाएगा आमजन से बात करने का तरीका
शेखर पटेल पूर्व सेवा दल अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्होंने चौकसे के साथ ही उनके खास मित्र और पार्षद राजू भदौरिया पर भी आरोप लगाए हैं। साथ ही तीन मिनट का वीडियो भी जारी किया है।
इस तरह शुरू हुआ विवाद
मैंने पूछा पंप बंद क्यों किया तो उन्होंने अभद्रता की और दुर्व्यवहार किया। साथ ही कहा कि यहां से हम सुबह पानी देंगे, आप कुछ भी करो, आप जानो और आपकी जनता जाने।
दो-दो प्रमुख पदों पर बैठे हो
इस तरह से दुर्व्यवहार कर रहे हैं। क्या इस तरह से कांग्रेसियों के साथ आप न्याय कर रहे हैं, इस बात का जवाब दीजिए, चिंटू और राजू भदौरिया जी। मैं इन बातों से व्यथित हूं। हम बीजेपी से लड़ रहे हैं और कांग्रेस से भी लड़ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि आज ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से मैं, मेरा बेटा और पार्षद बहू इस्तीफा दे दें।
चिंटू के दो-दो पद की बात ऊपर तक
अमित पटेल बोले, पार्टी से नहीं व्यक्ति से नाराजगी
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे की कुर्सी पर खतरा, दिग्विजय सिंह ने मप्र प्रभारी से कहा एक पद वापस लो
इंदौर में फूड सैंपल में मिली गड़बड़ी, तिरुपति, कानेडिट सहित 15 फर्मों पर 41 लाख की पेनल्टी
इंदौर पार्सल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन 1 जून से करेगी ट्रक मालभाड़े में 20 फीसदी बढ़ोतरी
इंदौर पुलिस को अब आईआईएम सिखाएगा आमजन से बात करने का तरीका
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari