इंदौर में फूड सैंपल में मिली गड़बड़ी, तिरुपति, कानेडिट सहित 15 फर्मों पर 41 लाख की पेनल्टी

Sanjay Gupta | May 31, 2026, 11:37 IST
Share
indore food adulteration drive heavy penalty top firms
indore food adulteration drive heavy penalty top firms

इंदौर में जिला प्रशासन और खाद्य विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में फिर 15 फर्मों पर बड़ी पेनल्टी लगी है। अपर कलेक्टर की कोर्ट में सुनवाई के बाद इन फर्मों पर कुल 41 लाख की पेनल्टी लगी है। सैंपल में पनीर, घी, चॉकलेट सहित अन्य खाद्य सामग्री थी।

इंदौर में मिलावट के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एक बार फिर जिला प्रशासन ने कई बड़ी फर्मों पर पेनल्टी लगाई है। इसमें कानेडिट बिजनेस सॉल्यूशंस, तिरुपति बेकर्स एंड कन्फेक्शनर्स (नरेश गंगवानी), श्रीजी रेस्टोरेंट, सहस्त्र फूड सर्विसेज शामिल है।

साथ ही सोलगेयर हेल्थकेयर, कैलिब्रो न्यूट्रासाइंसेज, हेल्दी हेल्थ न्यूट्रस्युटिकल्स प्रा. लि., वोस्तोक हर्बल्स, मां अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट और चोगाला श्याम ट्रेडिंग भी शामिल है।

इन पर एक लाख से लेकर पांच लाख तक की पेनल्टी लगी है। अपर कलेक्टर (आईएएस पवार नवजीवन विजय) की कोर्ट द्वारा फर्मों पर सुनवाई के बाद यह पेनल्टी लगाने के आदेश हुए हैं।

indore food adulteration drive heavy penalty top firms
indore food adulteration drive heavy penalty top firms

इस तरह लगी पेनल्टी

  • कानेडिट बिजनेस सॉल्यूशंस पर चार मामलों में तीन-तीन लाख की कुल 12 लाख रुपए की पेनल्टी लगी है। इनके यहां मिथ्याछाप (मिसब्रांडेड) एप्रीकोट, बेरी, पंचमेवा व अन्य उत्पाद पाए गए थे।
  • तिरुपति बेकर्स पर दो मामलों में चार लाख 50 हजार रुपए की पेनल्टी लगी है। इनके यहां कई तरह के मिथ्याछाप वेफर्स पाए गए थे, जो बच्चों के उपयोग के थे। नरेश गंगवानी की यह फर्म नियमों के परे इनका निर्माण, संग्रहण व विक्रय कर रही थी। साथ ही इसके लिए खाद्य मंजूरी भी नहीं थी।
  • सहस्त्र फूड सर्विसेज के यहां पनीर और तुअर दाल सब-स्टैंडर्ड पाए गए। इस पर डेढ़ लाख रुपए की पेनल्टी लगी है।
  • मुस्कान डेयरी नमकीन एंड स्वीट्स के यहां भी सब-स्टैंडर्ड पनीर मिलने पर दो लाख रुपए की पेनल्टी लगी है।
  • श्रीजी रेस्टोरेंट पर बिना खाद्य पंजीयन के और गंदगी में खाद्य पदार्थ (मिलावटी खाद्य सामग्री) बनाना पाया गया है। इस पर एक लाख रुपए की पेनल्टी लगी है।

सोलगेयर हेल्थकेयर पर 15 लाख की पेनल्टी

इसके साथ ही अन्य फर्मों पर भी इस तरह से पेनल्टी लगी है।

  • सोलगेयर हेल्थकेयर पर तीन मामलों में पांच-पांच लाख की, कुल 15 लाख रुपए की पेनल्टी लगी है।
  • वोस्तोक हर्बल्स, मां अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट और चोगाला श्याम ट्रेडिंग पर भी पेनल्टी रोपित की गई है।
ये खबरें भी पढ़िए...

28 मौतों के बाद भी अस्पतालों में मिल रही अमानक दवाएं, जांच में 10 फेल

मध्यप्रदेश न्यूज: जयश्री गायत्री फूड मिलावट में गिरफ्तार सुनील त्रिपाठी की रिमांड खत्म, कोर्ट में होगी पेशी

एमपी न्यूज: अमानक बीज से बर्बाद फसल पर सिसक रहे किसान, चुप्पी साधे बैठी सरकार

महासमुंद गैस घोटाला: 90 लाख की एलपीजी गबन करने वाले दो आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर
  • जिला प्रशासन
  • मिलावटी खाद्य सामग्री
  • आईएएस पवार नवजीवन विजय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग