बहन को बोले अपशब्द तो कर दी दोस्त की हत्या

Madhav Singh | Published:
Share
a
a

एक अक्टूबर को घर से लापता हुए युवक का शव तालाब के पास पड़ा मिला। इस मामले में बहुत ही रहस्यमय खुलासा हुआ है।

जबलपुर के थूहा पड़रिया गांव में बहन को अपशब्द कहने पर आरोपी ने दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से लोहे का हथियार भी बरामद हुआ है, जिससे उसने अरुण की हत्या की थी। बताया गया है कि फाइनल ईयर का छात्र अरुण 1 अक्टूबर की रात से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

पुलिस कस्टडी में मौत, जेलर, टीआई और डॉक्टर के खिलाफ FIR का आदेश

कहां मिला अरुण का शव?

8 अक्टूबर की सुबह थूहा पड़रिया तालाब के पास से बहुत तेज बदबू आ रही थी। लोगों ने पास जाकर देखा तो एक युवक का शव सड़ी-गली हालत में पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर कटंगी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय घटनास्थल पर पहुंचीं। शव की शिनाख्त अरुण के रूप में हुई।

खतना के दौरान 10 साल के लड़के की गई जान, जानिए कहां, कैसे हुआ हादसा

पाना मारकर की हत्या

मामले का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि 1 अक्टूबर को गांव के हनुमान मंदिर के पास अरुण सिंह अपने दोस्त आनंद और राघवेंद्र के साथ मोबाइल पर गेम खेल रहा था। बताया गया है कि इस स्थान पर शाम को गांव के ज्यादातर लोग आते हैं। रात करीब 10 बजे अरुण के पास एक लड़की का कॉल आया तो वह उससे बात करने लगा। आनंद और राघवेंद्र वहां से घर चले गए। लेकिन आनंद अपने घर से बोरिंग वाला पाना लेकर आया। अरुण तालाब किनारे बैठा था, तभी उसने उसके सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार किए और मौके से भाग गया।

भोपाल में चरित्र संदेह के चलते पत्नी के किए छोटे-छोटे टुकड़े

बहन को बोले थे अपशब्द

आरोपी आनंद सिंह लोधी ने बताया कि वह बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। उसकी पहले अरुण से अच्छी दोस्ती थी। 2 साल पहले दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हआ था, तभी से अरुण और आनंद की बातचीत कम हो गई थी। कुछ दिन पहले अरुण ने आनंद की बहन को लेकर दोस्तों के बीच अपशब्द बोले थे। इससे अरुण, आनंद से बदला लेने की सोचने लगा और उसने हत्या का प्लान बनाया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • जबलपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर मर्डर मिस्ट्री
  • जबलपुर पुलिस
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • जबलपुर मर्डर
सागर में फिर शराब पीने के बाद मौत! सरकारी ठेके से खरीदी थी बोतल, एक ने गंवाई जान, दूसरा अस्पताल में

By Sandeep Kumar

सागर में फिर शराब पीने के बाद मौत! सरकारी ठेके से खरीदी थी बोतल, एक ने गंवाई जान, दूसरा अस्पताल में
ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव
रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका

By Sandeep Kumar

रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका
CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख

By Sandeep Kumar

MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग
इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत

By Sandeep Kumar

इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत