मध्यप्रदेश में मानसून का कहर जारी, रेलवे ट्रैक धंसा, 11 ट्रेनें लेट और कई बांधों के खोले गए गेट
Amresh Kushwaha | Jul 27, 2025, 16:02 IST
heavy-rain-madhya-pradesh-railway-track-sink
मध्यप्रदेश में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। यहां बारिश से रेलवे ट्रैक धंस गए है। साथ ही सड़कों पर पानी भर गया है और बांधों के गेट खोले गए। जानिए मौसम के ताजा अपडेट्स...
मध्यप्रदेश में इस मानसून सीजन में बारिश का सबसे स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। रविवार (27 जुलाई) को पहली बार 53 जिलों में भारी बारिश का रेड, ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी किया गया। विशेष रूप से इंदौर-उज्जैन संभाग के सभी जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट ने लोगों को चौंका दिया है। बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जान-माल का नुकसान हुआ है और रेलवे व सड़क यातायात प्रभावित हुआ है।
ये खबर भी पढ़िए...MP Weather Update: मानसून दिखाएगा रौद्र रूप, 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
शिवपुरी जिले के बदरवास रेलवे स्टेशन से लगभग 5 किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक के किनारे की मिट्टी धंस गई। इस कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी गई और मरम्मत के कार्य के लिए रेलवे टीमें मौके पर पहुंची। इससे ट्रेनों के परिचालन में रुकावट आया और कई ट्रेनें देर से पहुंची।
ये खबर भी पढ़िए...बारिश के बीच 12 साल के बच्चे का 'जुगाड़' से अंतिम संस्कार, प्रशासन की संवेदनहीनता सामने आई
वहीं, शिवपुरी जिले के कई गांवों में भी बारिश के कारण सड़कों पर पानी बह गया। ग्राम पंचायत सलोन भरका में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी सड़क बह गई। इससे ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
बैतूल जिले में बारिश के कारण नई दिल्ली-चेन्नई रेल मार्ग पर ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) सिस्टम के केबल गार्ड टूटने से ओवरहेड इंसुलेटर फट गया। इस हादसे के कारण करीब साढ़े 4 घंटे तक ट्रैक बाधित रहा और 11 ट्रेनें लेट हो गईं। यह घटना भी मानसून की स्थिति को और चुनौतीपूर्ण बना रही है।
ये खबर भी पढ़िए...MP Weather Update: मध्यप्रदेश में 3 स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम
इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर डेम के जलस्तर में वृद्धि के कारण बांधों के गेट खोले गए हैं। खंडवा जिले में इंदिरा सागर बांध के 10 गेट आधा मीटर और 2 गेट एक मीटर तक खोले गए हैं, जबकि ओंकारेश्वर डेम के 9 गेट खोलकर 3510 क्यूमेक्स पानी नर्मदा में छोड़ा जा रहा है।
![6ea0aba9-3cc]()
इटारसी में तवा डेम के 3 गेट खोलकर 36 हजार 372 क्यूमेक्स पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। वहीं, शिवपुरी में अटल सागर बांध के 6 गेट खोल दिए गए हैं और इनसे 2077.69 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है।
मध्यप्रदेश में बारिश के कारण कई घर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। शिवपुरी जिले के नदौरा गांव में गिर्राज परिहार का कच्चा मकान गिरने से गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दब गया। वहीं, विदिशा जिले में एक ट्रैक्टर पुलिया पार करते समय बह गया और चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।
मंदसौर जिले में बड़ा महादेव झरना उफान पर है। बारिश के चलते झरने का पानी तेजी से बह रहा है, और बड़ी संख्या में लोग इसे देखने के लिए पहुंच रहे हैं, हालांकि यह खतरे की स्थिति पैदा कर रहा है।
मुरैना जिले के सबलगढ़ तहसील के कई स्कूलों में पानी भरने से बच्चों को स्कूल पहुंचने में कठिनाई हो रही है। स्कूलों की छतों से पानी टपक रहा है और कुछ स्कूलों की इमारतें खस्ताहाल हो चुकी हैं। इस कारण 600 से अधिक छात्रों को स्कूल नहीं जा पा रहे हैं या उन्हें घुटनों तक पानी में होकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
मध्यप्रदेश बारिश अपडेट | एमपी में भारी बारिश | heavy rain | Heavy rain alert | Monsoon updates | MP News
मौसम का कहर: तेज बारिश और जलभराव
मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के अधिकांश जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं, चंबल के कुछ जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है। शनिवार को शिवपुरी और रतलाम में भारी बारिश के चलते जान-माल का नुकसान हुआ।
शिवपुरी में बारिश के बाद रेलवे ट्रैक धंसा
मध्यप्रदेश में आज (27 जुलाई) मानसून का हाल...
|
सड़कों पर जलभराव और बाढ़ की स्थिति
बैतूल में OHE सिस्टम में खराबी
ये खबर भी पढ़िए...MP Weather Update: मध्यप्रदेश में 3 स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम
कई बांधों के गेट खोले गए
इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर डेम के गेट खोले गए
6ea0aba9-3cc
तवा और अटल सागर बांध के गेट भी खोले गए
बारिश के कारण कई जगहों पर घरों का नुकसान
मंदसौर में महादेव झरना उफान पर
मुरैना जिले में स्कूलों की स्थिति
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
मध्यप्रदेश बारिश अपडेट | एमपी में भारी बारिश | heavy rain | Heavy rain alert | Monsoon updates | MP News
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari