मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर
Sandeep Kumar | Jun 29, 2025, 16:31 IST
Mandakini river
चित्रकूट की मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण रामघाट क्षेत्र में करीब सौ से ज्यादा दुकानों में पानी घुस गया है। तुलसीदास घाट और आरती स्थल पूरी तरह से डूब चुके हैं।
मध्य प्रदेश में मानसून की पहली भारी बारिश ने जहां राहत दी, वहीं साथ ही तबाही का मंजर भी दिखाया है। सतना जिले के चित्रकूट और आसपास के क्षेत्रों में बीते शुक्रवार रात से लगातार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। चित्रकूट की मंदाकिनी नदी अपने पूरे उफान पर है और कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
चित्रकूट की मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण रामघाट क्षेत्र में करीब सौ से ज्यादा दुकानों में पानी घुस गया है। तुलसीदास घाट और आरती स्थल पूरी तरह से डूब चुके हैं। दुकानदारों को रात के अंधेरे में अपना सामान समेटने के लिए मजबूर होना पड़ा। प्रशासन ने रामघाट की ओर जाने वाली ट्रैफिक को रोक दिया है और सुरक्षा के लिहाज से SDRF की टीमों को तैनात कर दिया गया है।
ये खबर भी पढ़िए... MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम
ये खबर भी पढ़िए... मौसम विभाग की भविष्यवाणी.... अगले 5 दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल
सतना शहर के कई इलाकों जैसे भरहुत नगर, शेरगंज, श्रीधाम आश्रम और रैगांव में जलभराव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कई घरों में गंदा पानी घुसने के कारण घरेलू सामान खराब हो गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भुमकहर, कुड़िया, अहिरवार और मझगवां में तेज बहाव वाली सड़कों को पार करने की कोशिश करते हुए ग्रामीणों को खतरों का सामना करना पड़ा है। प्रशासन ने इन इलाकों में नागरिकों को जलमग्न क्षेत्रों से दूर रहने की चेतावनी दी है।
ये खबर भी पढ़िए... एमपी राइज 2025 काॅन्क्लेव, रतलाम में मिले 30402 करोड़ के निवेश प्रस्ताव
ये खबर भी पढ़िए... एमपी के कई जिलों में स्ट्रॉन्ग सिस्टम का तांडव! सीएम ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
सतना जिले के कोठी ब्लॉक में बहने वाली सेमरावल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है। इसके बावजूद, लोग, खासकर बच्चे और बुजुर्ग, नदियों के किनारे जमा होकर पानी का नजारा देख रहे हैं, जिससे हादसों की आशंका बढ़ गई है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने और ग्रामीणों को सतर्क करने के निर्देश दिए हैं। नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों से खासकर सावधानी बरतने की अपील की गई है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
एमपी मौसम | MP Weather Alert Today | MP weather news
रामघाट में बाढ़
ये खबर भी पढ़िए... MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम
ये खबर भी पढ़िए... मौसम विभाग की भविष्यवाणी.... अगले 5 दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल
सतना शहर में जलभराव
ये खबर भी पढ़िए... एमपी राइज 2025 काॅन्क्लेव, रतलाम में मिले 30402 करोड़ के निवेश प्रस्ताव
ये खबर भी पढ़िए... एमपी के कई जिलों में स्ट्रॉन्ग सिस्टम का तांडव! सीएम ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
नदियों का जलस्तर बढ़ा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
एमपी मौसम | MP Weather Alert Today | MP weather news
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA