कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय ने दिया माफीनामा, सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
Sanjay Gupta | Jul 15, 2025, 14:22 IST
hemant-malviya-cartoonist-apology-supreme-court
सुप्रीम कोर्ट ने कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। उन्होंने माफीनामा भी पेश किया। जानिए इस मामले के सभी पहलुओं के बारे में...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर विवादित कार्टून बनाने वाले कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय को आखिरकार राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर अभी रोक लगा दी। अगली सुनवाई अगस्त में रखी गई है, हालांकि तारीख तय नहीं की गई है।
ये खबर भी पढ़िए...कार्टून से RSS, पीएम मोदी की छवि धूमिल करने के आरोपी कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय को अग्रिम जमानत नहीं
सुनवाई में कार्टूनिस्ट की अधिवक्ता वृंदा ग्रोवर ने माफीनामा रखने के साथ ही कहा कि कोई भी व्यक्ति आलोचनात्मक राय रख सकता है। यह अपराध नहीं है। वैसे भी 2025 के बाद उन्होंने इस तरह के कोई कार्टून नहीं बनाए हैं, और एफआईआर के बाद तो एक भी नहीं बनाया।
इस पर एडिशनल एडवोकेट जनरल के.एम. नटराज ने उनके कार्टून पोस्ट के संबंध में स्क्रीनशॉट रखे और कहा कि जिस तरह से कार्टूनिस्ट मालवीय ने यह किया है, वह एक अपराध है।
इसके पहले सोमवार को जब सुनवाई हुई थी, तब जस्टिस धूलिया ने कहा था कि वह भले ही 50 साल के हैं लेकिन परिपक्वता नहीं है, यह भड़काऊ है। इसमें अशोभनीय तरीके से दिखाया गया है। इस दौरान अधिवक्ता ने कहा था कि पोस्ट हटा ली गई है और माफी भी मांग रहे हैं। पोस्ट वैसे भी अपराध नहीं है, यह व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मसला है। इस पर अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के.एम. नटराज ने कहा था कि यह आपत्तिजनक होने के बाद भी हर जगह हो रहा है।
ये खबर भी पढ़िए...कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय गिरफ्तारी से बचने के लिए पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट ने बताई थी गिरफ्तारी जरूरी
मालवीय के कार्टून पर सबसे पहले आपत्ति अधिवक्ता विनय जोशी ने ली और उनकी शिकायत पर मालवीय पर विविध धाराओं में केस हुआ। इसके बाद वह गिरफ्तारी से बचने के लिए पहले जिला कोर्ट और फिर हाईकोर्ट गए। दोनों जगह से अपील खारिज हो गई। इसके बाद वह सुप्रीम कोर्ट गए हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
Supreme Court | Arrest | apology | इंदौर | Madhya Pradesh | MP News | MP
कोर्ट में माफीनामा किया गया पेश
हेमंत मालवीय ने इस मामले में कोर्ट में माफीनामा पेश किया। जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस अरविंद कुमार की डबल बेंच ने सोमवार को भी इस केस की सुनवाई की थी और तब तत्काल राहत देने से इनकार हो गया था। इसके बाद मंगलवार को सुनवाई हुई।
जानें कार्टूनिस्ट के अधिवक्ता ने यह कहा?
इस पर एडिशनल एडवोकेट जनरल के.एम. नटराज ने उनके कार्टून पोस्ट के संबंध में स्क्रीनशॉट रखे और कहा कि जिस तरह से कार्टूनिस्ट मालवीय ने यह किया है, वह एक अपराध है।
कार्टूनिस्ट की गिरफ्तारी पर रोक को एक नजर में समझें...
|
इसके पहले बेंच ने कार्टून को बताया था भड़काऊ
ये खबर भी पढ़िए...कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय गिरफ्तारी से बचने के लिए पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट ने बताई थी गिरफ्तारी जरूरी
अधिवक्ता की शिकायत के बाद शुरू हुआ विवाद
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
Supreme Court | Arrest | apology | इंदौर | Madhya Pradesh | MP News | MP
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman