इंदौर के सरकारी स्कूल में छात्राओं के कपड़े उतरवाकर जांच के मामले में हाईकोर्ट ने रिपोर्ट मांगी, पॉक्सो में कार्रवाई की मांग
Sanjay Gupta | Aug 09, 2024, 18:24 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-09T175433.125
2 अगस्त को बच्चियों के पालकों के थाने में शिकायत की थी कि मोबाइल की घंटी बजने पर महिला टीचर ने बाथरूम में ले जाकर छात्राओं के कपड़े उतरवाकर जांच की थी।
INDORE. इंदौर के शासकीय कन्या विद्यालय मल्हारगंज में मोबाइल को लेकर छात्राओं के कपड़े उतारकर जांच करने के मामले में अब हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। इस मामले में लगी जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, कलेक्टर सहित सात पक्षकारों को नोटिस जारी हुए हैं। उल्लेखनीय है, 2 अगस्त को बच्चियों के पालकों के थाने में शिकायत की थी कि मोबाइल की घंटी बजने पर महिला टीचर द्वारा बाथरूम में ले जाकर छात्राओं के कपड़े उतरवाकर जांच की गई। घटना सामने आने के बाद कलेक्टर ने डीईओ को जांच के आदेश दिए थे, वहीं आरोपी टीचर को स्कूल से हटाकर अटैच किया गया है।
ये खबर भी पढ़िए...लहार में कांग्रेस का हल्लाबोल; मंच पर रोए पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह , बोले- BJP के एजेंट बन गए कलेक्टर- एसपी
वरिष्ठ गांधीवादी विचारक एवं लेखक चिन्मय मिश्र द्वारा यह जनहित याचिका इंदौर Highcort के समक्ष लगाई गई। यह कम से कम छः छात्राओं के साथ हुई अपमानजनक और अभद्र व्यवहार को आधार बनाकर प्रस्तुत की गई। इसमें कहा गया कि इंदौर के शासकीय कन्या विद्यालय में अध्यापिका द्वारा मोबाइल फोन ढूंढने के नाम पर छात्राओं के कपड़े जबरदस्ती उतरवाकर जांच की। इसके बाद एक लिखित शिकायत छात्राओं के अभिभावकों द्वारा मल्हारगंज थाने में की गई थी, परंतु पुलिस द्वारा उस शिकायत पर पॉक्सो कानून के अंतर्गत कार्रवाई नहीं की गई।
याचिकाकर्ता की ओर से मामले में पैरवी अधिवक्ता अभिनव धनोड़कर द्वारा की गई। याचिका में अंतरिम सहायता के तौर पर मांग यह की गई कि मामले में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी तथा सपोर्ट पर्सन की नियुक्ति कर मामले की जांच पॉक्सो कानून के अंतर्गत की जाए। साथ ही साथ मुख्य सहायता के रूप में Corut से पॉक्सो कानून की धारा 19 के अंतर्गत कराई जाए। आपको बता दें कि इस धारा में बच्चों के खिलाफ होने वाले लैंगिक अपराधों की शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की जाती है।
जस्टिस धर्माधिकारी व जस्टिस दुपल्ला की युगल पीठ ने नोटिस जारी कर शासन से जवाब तलब करते हुए छह छात्राओं के मामले हुई कार्रवाई के बारे में रिपोर्ट मांगी है। इस मामले में मुख्य सचिव के साथ प्रमुख सचिव गृह विभाग, प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग के साथ इंदौर कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और थाना प्रभारी मल्हारगंज को पक्षकार बनाया गया है।
![sanjay gupta]()
ये खबर भी पढ़िए...लहार में कांग्रेस का हल्लाबोल; मंच पर रोए पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह , बोले- BJP के एजेंट बन गए कलेक्टर- एसपी
इन्होंने लगाई याचिका
यह की गई है मांग
इन सभी को जारी हुए नोटिस
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sanjay gupta
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari