​लहार में कांग्रेस का हल्लाबोल; मंच पर रोए पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह , बोले- BJP के एजेंट बन गए कलेक्टर- एसपी

Sandeep Kumar | Aug 09, 2024, 17:56 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-09T173124.873
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-09T173124.873

मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह हुए भावुक। इस दौरान उन्होंने कहा है कि कार्यकर्ताओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे।

भिंड के लहार में कांग्रेस ने शुक्रवार को बड़ा प्रदर्शन किया। इस दौरान लहार से पूर्व विधायक और नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ( Leader of Opposition Dr. Govind Singh ) अपने संबोधन के दौरान भावुक हो गए। आंसू निकल आए। उन्होंने कहा, कलेक्टर और एसपी ने अपने पद का लगातार दुरुपयोग कर गरिमा को खो दिया है।

कलेक्टर और एसपी दोनों बीजेपी के एजेंट हैं। गोविंद सिंह का आरोप है कि प्रशासन दबाव में आकर गलत कार्रवाई कर रहा है। अगर हमारे कार्यकर्ताओं पर अत्याचार होगा तो हम लोग शांत नहीं बैठेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...टीचर मैडम की गजब कहानी...नौकरी गुजरात में, रहती अमेरिका में है; खबर पढ़कर चौंक जाएंगे आप

इंकलाब का होगा आगाज : गोविंद सिंह

पूर्व विधायक ने कहा कि यदि हमारे कार्यकर्ताओं पर अत्याचार होने पर इंकलाब का आगाज होगा। उन्होंने एक चिट्ठी का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे एक धमकी भरा हुआ पत्र भेजा गया है कि अपनी नेतागिरी बंद कर दो, तुम्हारी मौत नजदीक है। प्रशासन ने राजनीतिक दबाव में पूर्व सरपंच रमेश त्यागी का मकान तोड़ दिया।

ये खबर भी पढ़िए...तेरहवीं-शादियों में फिजूलखर्च न करें, महिला सरपंच सम्मेलन में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे केस दर्ज

उन्होंने लहार थाना प्रभारी पर निशाना साधते हुए कहा कि थाना प्रभारी ने दतिया में रहते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे केस दर्ज कर सता चुका था। उसी को अब भिंड एसपी (Bhind SP ) ने लहार थाना प्रभारी बना दिया है।

लहार में कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस के इस प्रदर्शन में प्रदेश के कई दिग्गज नेता शामिल हुए हैं। जिसमें पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, अजय सिंह राहुल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह समेत तमाम दिग्गज शामिल हुए।इनके अलावा हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और जिले के आमजन शामिल हुए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
  • जीतू पटवारी
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह
  • लहार में कांग्रेस का प्रदर्शन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा