MPPSC को 13 फीसदी होल्ड रिजल्ट पर हाईकोर्ट डबल बैंच की फटकार, 4 अप्रैल के आर्डर पर सूची जारी क्यों नहीं की? 50 हजार की कास्ट लगाई

Sanjay Gupta | Jul 16, 2024, 16:18 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) को हाईकोर्ट जबलपुर की डबल बैंच से जमकर फटकार लगी है। जस्टिस राजमोहन सिंह और जस्टिस देवनारायण मिश्रा ने 13 फीसदी होल्ड रिजल्ट को लेकर सख्त कदम उठाते हुए आयोग को साफ आदेश दिए हैं कि दो सप्ताह में सूची जारी करें...

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) को हाईकोर्ट जबलपुर की डबल बैंच से जमकर फटकार लगी है। जस्टिस राजमोहन सिंह और जस्टिस देवनारायण मिश्रा ने 13 फीसदी होल्ड रिजल्ट को लेकर सख्त कदम उठाते हुए आयोग को साफ आदेश दिए हैं कि दो सप्ताह में सूची जारी करें, अगली सुनवाई में हम देखेंगे कि किस तरह का ड्रामा रखा जाता है। साथ ही चार अप्रैल के आर्डर जिसमें 13 फीसदी होल्ड रिजल्ट की सार्वजनिक करने की बात थी, इसका पालन नहीं करने पर 50 हजार की कास्ट लगाई है।

यह हुई सुनवाई में

पीएससी 2019 की कुछ महिला उम्मीदवारों ने याचिका लगाई हुई है कि अभी तक उन्हें 13 फीसदी रिजल्ट नहीं बताया गया है। इस पर चार अप्रैल को ही हाईकोर्ट डबल बैंच ने पक्षकार मप्र शासन और पीएससी को आदेश दिए थे कि वह 13 फीसदी होल्ड रिजल्ट की सूची सार्वजनिक करें। लेकिन इसके बाद भी इसका पालन नहीं हुआ। सुनवाई होते ही याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अंशुमन सिंह ने चार अप्रैल का आर्डर रख दिया और यही कहा कि इसका पालन इन्होंने अभी तक नहीं किया है। इस पर जस्टिस ने सवाल किया तो शासन के पास जवाब ही नहीं था।

thesootr
thesootr


ये खबर भी पढ़ें...

हाई कोर्ट में EVM के खिलाफ याचिका दायर करने जबलपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह

शासन की यह दयनीय स्थिति है

जस्टिस इस बात से इतना नाराज हुए कि उन्होंने कहा कि शासन का यह रवैया पथेटिक (दयनीय) है। क्यों ना इस मामले में भारी कास्ट लगाई जाए। इसके बाद बैंच ने सीधे आदेश दिए कि हम 50 हजार की कास्ट लगा रहे हैं और यह शासन संबंधित अधिकारी से वसूल करें जिसके कारण हाईकोर्ट के चार अप्रैल के आर्डर के पालन में इतनी देरी हुई है।

दो सप्ताह का समय दे रहे हैं

इसके बाद बैंच ने शासन को दो सप्ताह में कदम उठाने के आदेश दिए और साफ कहा कि हम अगली सुनवाई में देखते हैं कि और किस तरह का ड्रामा इसमें किया जाता है।

यह है मामला

मप्र शासन ने ओबीसी आरक्षण 14 से बढ़ाकर 27 फीसदी कर दिया। लेकिन मामला हाईकोर्ट में गया तो इसमें 14 फीसदी से ज्यादा आरक्षण देने पर रोक लगा दी गई। शासन ने इसका तोड़ निकाला कि उन्होंने 87-13 फीसदी फार्मूला लागू कर दिया और ओबीसी आरक्षण 14 फीसदी के हिसाब से 87 फीसदी का रिजल्ट जारी किया और 13 फीसदी पद ओबीसी और अनारक्षित दोनें के लिए अलग रख दिए। कहा गया जब ओबीसी आरक्षण पर अंतिम फैसला होगा, तब यह रिजल्ट जारी होगा। यानी यदि ओबीसी आरक्षण 27 फीसदी हुआ तो यह 13 फीसदी पद उनके कोटे में नहीं तो अनारक्षित के कोटे में चले जाएंगे। लेकिन इसके लिए कोई समयसीमा तय नहीं है। साल 2019 के बाद 2020, 2021 के भी अंतिम रिजल्ट हो गए हैं और सभी 13 फीसदी पद रूके हुए हैं। यही हाल राज्य सेवा के साथ राज्य वन सेवा व पीएससी के अन्य सभी भर्ती परीक्षा यहां तक कि शिक्षक पात्रता परीक्षा तक में लागू कर दिया गया।

यह है सबसे बड़ी समस्या

सबसे बड़ी समस्या यह है कि उम्मीदवार जो भी 13 फीसदी में हैं, उन्हें पता ही नहीं है कि उनके अंक कितने हैं। ओबीसी या अनारक्षित कैटेगरी दोनों यह जानना चाहते हैं कि किसी के भी हक में फैसला आए लेकिन क्या वह मेरिट के आधार पर चयन सूची में है भी कि नहीं? नहीं है तो वह भविष्य में आगे की ओर बढ़े, उसे कब तक यह जानने के लिए इंतजार करना होगा कि वह चयन सूची के दायरे में आएगा भी या नहीं। वहीं इस केस के चक्कर में साल 2019, 2020, 2021 किसी भी परीक्षा की मैंस देने वालों को अपनी कॉपियां देखने को नहीं मिल रही है और ना ही अंक पता है कि आखिर वह क्या गलती कर रहा है? इसी के चलते 35 हजार से ज्यादा उम्मीदवार उलझे हुए हैं और सैंकड़ों पद भी अटक गए।

Tags:
  • MPPSC
  • हाईकोर्ट जबलपुर
  • 13 फीसदी होल्ड रिजल्ट
आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले मामला कोर्ट में होने से मीडिया ट्रायल गैर कानूनी

By Arun Tiwari

आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले मामला कोर्ट में होने से मीडिया ट्रायल गैर कानूनी
मां लिव-इन में, बच्चे पहुंचे कोर्ट; कहा- हमारा क्या कसूर, हमें दोनों का प्यार चाहिए

By Sumit Kumar

मां लिव-इन में, बच्चे पहुंचे कोर्ट; कहा- हमारा क्या कसूर, हमें दोनों का प्यार चाहिए
छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, सीक्रेट डायरी में आया था नाम

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, सीक्रेट डायरी में आया था नाम
विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर फिर साधा निशाना, डोटासरा बोले- पूर्व मंत्री का पक्ष सुनेंगे

By Jageshwar prasad

विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर फिर साधा निशाना, डोटासरा बोले- पूर्व मंत्री का पक्ष सुनेंगे
दतिया में अकबर जमाने के मिले चांदी के चार सिक्के: इलाही महीनों और टकसालों के नाम दर्ज, कलेक्टर ऑफिस में जमा

By Arohi Raj

दतिया में अकबर जमाने के मिले चांदी के चार सिक्के: इलाही महीनों और टकसालों के नाम दर्ज, कलेक्टर ऑफिस में जमा
भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, अरुण साव थे मुख्य अतिथि, परीक्षा रद्द कर बच्चों को ले गए आयोजन में, कमेटी करेगी जांच

By VINAY VERMA

भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, अरुण साव थे मुख्य अतिथि, परीक्षा रद्द कर बच्चों को ले गए आयोजन में, कमेटी करेगी जांच
राजस्थान पंचायत चुनाव की घोषणा कल, चार चरण में चुनाव की संभावना, चुने जाएंगे 1.69 लाख प्रतिनिधि

By Jageshwar prasad

राजस्थान पंचायत चुनाव की घोषणा कल, चार चरण में चुनाव की संभावना, चुने जाएंगे 1.69 लाख प्रतिनिधि