उच्च शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल: अतिथि विद्वानों की भर्ती प्रक्रिया में बार-बार बदलाव से बढ़ी परेशानियां

Ramanand Tiwari | Nov 03, 2025, 20:17 IST
Share
higher-education-department
thesootr

मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग की कार्यशैली से अतिथि विद्वान परेशान हैं। विभाग ने चॉइस फिलिंग प्रक्रिया के लिए दो बार नोटिफिकेशन जारी किया। दोनों बार नोटिफिकेशन रद्द कर दिए गए।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग की कथनी और करनी में फर्क से पंजीकृत अतिथि विद्वान गहरी परेशानी में हैं। विभाग की कार्यशैली पर सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि उसने चॉइस फिलिंग प्रक्रिया के लिए दो बार नोटिफिकेशन जारी किए और दोनों बार उसे रद्द भी कर दिया।

दो नोटिफिकेशन और दोनों निरस्त

विभाग ने वर्ष 2023 से अब तक अतिथि विद्वानों की नई भर्ती शुरू नहीं की है। इस दौरान दो बार भर्ती कैलेंडर जारी कर निरस्त किया गया। पहला नोटिफिकेशन 2 सितंबर और दूसरा 19 अक्टूबर को जारी हुआ, लेकिन दोनों को ही बाद में रद्द कर दिया गया। इस वजह से न केवल प्रक्रिया रुकी रही बल्कि उम्मीदवारों में भी गहरा असंतोष फैल गया।

रिडिप्लॉयमेंट समाप्ति : अतिथि विद्वानों को फॉलेनआउट की चिंता, प्रोफेसरों को पसंदीदा कॉलेज छूटने का दुख

विभाग ने अपनी ही नियमावली को तोड़ा

2023 की नियमावली के अनुसार, एक शैक्षणिक सत्र में अतिथि विद्वानों का स्थानांतरण केवल एक बार किया जा सकता है। साथ ही, फॉलेन आउट अतिथि विद्वानों को भी एक ही बार चॉइस फिलिंग का अवसर देने का प्रावधान है। लेकिन विभाग ने अपनी ही गाइडलाइन को नजरअंदाज करते हुए, महीने में दो बार फॉलेन आउट प्रक्रिया चलाकर विद्वानों को नई जॉइनिंग के मौके दे दिए।

लड़कियों को वर्ल्ड कप जिताने वाले 'शेरनियों' के गुरु अमोल मजूमदार की अनकही कहानी

सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति से बढ़ा असंतोष

उच्च शिक्षा विभाग ने 2022 बैच के सहायक प्राध्यापकों की भर्ती की जॉइनिंग शुरू कर दी है। इस कदम से पहले से कार्यरत कई अतिथि विद्वान फॉलेन आउट सूची में चले गए हैं। शासन के नए निर्देशों के कारण अब हर माह दो बार चॉइस फिलिंग और स्थान परिवर्तन का मौका दिया जा रहा है। यह स्थिति न केवल अस्थिरता बढ़ा रही है, बल्कि पहले से चयनित अतिथि विद्वानों के भविष्य को भी अनिश्चित बना रही है।

मौसम पूर्वानुमान (4 नवंबर): मध्यप्रदेश सहित देशभर में बारिश, ठंड और आंधी का असर

निर्णयों में असमंजस से प्रभावित हो रहे नए आवेदक

विभाग के बार-बार बदलते फैसलों ने 2023 और 2024 में पंजीकृत एवं सत्यापित अतिथि विद्वानों की उम्मीदों पर असर डाला है। कई आवेदकों का कहना है कि विभाग खुद अपने ही निर्णयों को लेकर असमंजस में है। नियमों में निरंतर बदलाव और अधूरी प्रक्रियाओं ने भर्ती व्यवस्था की पारदर्शिता पर भी प्रश्नचिह्न लगा दिया है।उच्च शिक्षा विभाग की असंगत नीतियां और अस्थिर निर्णय भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित कर रहा है। पंजीकृत अतिथि शिक्षकों ने बताया कि उच्च शिक्षा मंत्री स्टाफ में पदस्थअधिकारियों ने विचार कर चॉइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू करने का आश्वाशन दिया गया है।

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

उच्च शिक्षा आयुक्त का मोबाइल स्विच ऑफ

इस मामले को लेकर जब द सूत्र ने मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा आयुक्त आईएएस प्रबल सिपाहा को कॉल किया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ पाया। जैसे ही उनकी तरफ से कोई भी जवाब आता है, हम उससे आपको जरूर अपडेट करेंगे।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • द सूत्र
  • उच्च शिक्षा विभाग
  • अतिथि विद्वान
  • आईएएस प्रबल सिपाहा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग