उच्च शिक्षा विभाग तैयार कराएगा विजिट का वार्षिक कैलेंडर, स्टूडेंट्स को सरकारी खर्च पर घुमाएंगे खजुराहो, चंदेरी और राजबाड़ा
Dolly patil | Sept 08, 2024, 11:27 IST
राजबाड़ा
प्रदेश के कॉलेज स्टूडेंट्स को राज्य सरकार पुरातात्विक महत्व के स्थलों की विजिट कराएगी। इसके लिए सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों और शासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश जारी किए गए हैं।
मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालयों और काॅलेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल अब स्टूडेंट्स को सरकारी खर्च पर खजुराहो, सांची, चंदेरी, जिला स्तरीय संग्रहालयों और राजवाड़ा इंदौर की विजिट कराई जाएगी।
इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने जनभागीदारी मद से राशि खर्च करने के लिए निदेश दिए हैं। इसी के साथ इन स्थलों को कॉलेज, विश्वविद्यालय के वार्षिक कैलेंडर में भी शामिल करने के लिए उन स्थलों की सूची भेजी है।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
प्रदेश के कॉलेज स्टूडेंट्स को राज्य सरकार पुरातात्विक महत्व (archaeological importance) के स्थलों की विजिट कराएगी। इसके लिए सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों और शासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों (principles) को निर्देश जारी कर विजिट के लिए वार्षिक कैलेंडर तैयार करने को कहा गया है।
उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Department) ने मुख्यमंत्री द्वारा कॉलेज स्टूडेंट्स को संस्कृति और पुरातत्व के महत्व वाले स्थलों का दौरा कराने और उन्हें संस्कृति से परिचय कराने के निर्देश दिए हैं।
इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने जनभागीदारी मद से राशि खर्च करने के लिए निदेश दिए हैं। इसी के साथ इन स्थलों को कॉलेज, विश्वविद्यालय के वार्षिक कैलेंडर में भी शामिल करने के लिए उन स्थलों की सूची भेजी है।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
कुलसचिवों और प्राचार्यों को दिए निर्देश
उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Department) ने मुख्यमंत्री द्वारा कॉलेज स्टूडेंट्स को संस्कृति और पुरातत्व के महत्व वाले स्थलों का दौरा कराने और उन्हें संस्कृति से परिचय कराने के निर्देश दिए हैं।
जानें कौन से संग्रहालयराज्य स्तर पर हैं
- राज्य संग्रहालय, भोपाल
- केंद्रीय संग्रहालय, इंदौर
- गूजरी महल संग्रहालय, ग्वालियर
- रानी दुर्गावती संग्रहालय, जबलपुर
- तुलसी संग्रहालय रामबन, जिला सतना
- महाराजा छत्रसाल संग्रहालय, धुबेला जिला छतरपुर
- त्रिवेणी कला एवं पुरातत्व संग्रहालय, उज्जैन
जिला स्तरीय संग्रहालय
- जिला पुरातत्व संग्रहालय, शहडोल
- जिला पुरातत्व संग्रहालय, विदिशा
- जिला पुरातत्व संग्रहालय, रीवा
- जिला पुरातत्व संग्रहालय, मंडला
- जिला पुरातत्व संग्रहालय, राजगढ़
- जिला पुरातत्व संग्रहालय, नर्मदापुरम
- जिला पुरातत्व संग्रहालय, धार
- यशोधर्मन पुरातत्व संग्रहालय, मंदसौर
- पुरातत्व संग्रहालय जहांगीर महल ओरछा जिला निवाड़ी
- जिला पुरातत्व संग्रहालय, सागर
- जिला पुरातत्व संग्रहालय, देवास
- जिला पुरातत्व संग्रहालय, दमोह
- जिला पुरातत्व संग्रहालय कसरावद, खरगोन
- जिला पुरातत्व संग्रहालय, पन्ना
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संग्रहालय
- सांची
- खजुराहो
- ग्वालियर
- चंदेरी
- शिवपुरी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
आसाराम को कोर्ट से मिली राहत, हाईकोर्ट ने सरकार से कहा- 20 दिन की पैरोल पर करें रिहा
By Ashish Bhardwaj
SI भर्ती 2021: रिजाइन देने वालों को दोबारा मिलेगी पुरानी नौकरी, राजस्थान सरकार ने जारी किया आदेश
By Jageshwar prasad
भोपाल यूथ कॉन्क्लेव में बवाल: जुबिन के शो में छात्र और पुलिस के बीच भिड़ंत, कुर्सियां भी फैंकी
By Arohi Raj
नशीली दवा पिलाकर डिलीवरी : महिला को आया होश तो गायब मिला नवजात, बेमेतरा पुलिस भी हैरान
By Umeshwari Baghel
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने ₹1 लाख के इनामी तस्कर विश्नाराम को मंदसौर से गिरफ्तार किया
By Jyoti Mahender Bhardwaj
इंदौर नगर निगम में गंदा पानी लेकर पहुंचे नेता, बोले- भागीरथपुरा 2.0 हो जाएगा, सफाईकर्मी भी धरने पर
By Sanjay Gupta
IAS पति-पत्नी ने कोयले से की 1 करोड़ की कमाई, भाई ने संभाला इन्वेस्टमेंट मॉडल, EOW की चार्जशीट
By Arun Tiwari