पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू गांव की रखी आधारशिला, 15 लाख में देंगे फ्लैट
Rohit Sahu | Apr 04, 2025, 15:54 IST
mp news dhirendra shastri
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने देश के पहले हिंदू ग्राम के लिए बागेश्वर धाम में ही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन किया। पंडित धीरेद्र शास्त्री ने इस गांव की खासियत भी बताई और कीमत भी तय कर दी।
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) ने छतरपुर में एक अनोखी पहल की शुरू की। उन्होंने बागेश्वर धाम परिसर में देश के पहले हिंदू गांव की नींव रख दी है। इसकी नींव बागेश्वर धाम में वैदिक मंत्रोच्चार और कन्या पूजन के साथ रखी गई। इस हिंदू गांव में बनने वाले मकानों के लिए बागेश्वर धाम समिति ने फ्लैट की कीमत भी तय कर दी गईं है। वहीं इस सबके बीच कांग्रेस ने इसको लेकर आपत्ति जताई है।
हिंदू राष्ट्र का सपना साकार करेंगे:
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यह अनोखा गांव बागेश्वर धाम परिसर में विकसित किया जा रहा है। जिसमें लगभग 1000 हिंदू परिवारों को बसाया जाएगा। इसकी खासियत यह है कि इस गांव की जमीन बेची या खरीदी नहीं जा सकेगी। सभी घर एग्रीमेंट के आधार पर दिए जाएंगे। इस गांव में बसने के लिए सबसे जरूरी शर्त होगी। व्यक्ति की सनातन धर्म (Sanatan Dharma) में आस्था हो। इस गांव में गैर-हिंदुओं का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस गांव में फ्लैट्स धर्म के नाम पर मिलेंगे इसका मतलब है कि गैर हिंदूओं को इस गांव में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बताया जा रहा है कि गांव में तीन प्रकार के फ्लोर होंगे और उनकी कीमतें तय कर दी गई हैं। ग्राउंड फ्लोर जिसकी कीमत 17 लाख रुपए होगी। फर्स्ट फ्लोर जिसकी कीमत 16 लाख रुपए होगी सेकेंड फ्लोर जिसकी कीमत 15 लाख रुपए रखी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन मकानों की बुकिंग फाइनल होने पर 5 लाख रुपए एडवांस देना अनिवार्य होगा, जबकि बाकी की राशि एक साल के भीतर जमा करनी होगी।
![dhirendra shastri]()
कांग्रेस प्रवक्ता बोले सिख, ईसाई, मुस्लिम गांव भी बनाओवहीं हिंदू गांव को लेकर नया विवाद भी खड़ा हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19(1)(e) के अनुसार, हर भारतीय नागरिक को देश के किसी भी हिस्से में रहने और बसने की स्वतंत्रता है। यह प्रावधान देश के भीतर आंतरिक बाधाओं को दूर करने के लिए बनाया गया है। हालांकि, यह अधिकार अनुच्छेद 19(5) में उल्लिखित उचित प्रतिबंधों के अधीन भी है। यानी पंडित धीरेंद्र शास्त्री अधिकारिक रूप से हिंदू गांव जैसी परिवकल्पना को साकार नहीं कर सकते है।
यह भी पढ़ें: जल्द शादी करेंगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, बताया उन्हें कैसी पत्नी चाहिए?, जानें क्या बोले बागेश्वर बाबा
यह भी पढ़ें: धीरेंद्र शास्त्री शुरू करेंगे हिंदू क्रांति अभियान, गांव-गांव में कट्टर हिंदू बनाने का लक्ष्य, बनेगा सुंदरकांड मंडल
thesootr links
हिंदू राष्ट्र का सपना साकार करेंगे: धीरेंद्र शास्त्री
पं. धीरेंद्र शास्त्री ने भूमि पूजन के दौरान कहा कि हिंदू राष्ट्र (Hindu Rashtra) की कल्पना तब साकार होगी जब हर घर, हर गांव, हर तहसील और जिला हिंदू मूल्यों पर आधारित होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू राष्ट्र का सपना हिंदू घर से ही शुरू होता है।
बागेश्वर धाम परिसर में बसाएंगे हिंदू गांव: धीरेंद्र शास्त्री
बागेश्वर धाम पीठ से हिन्दू राष्ट्र की हुई शुरुवात पूज्य सरकार के पावन संकल्प “हिन्दू ग्राम का हुआ भूमि पूजन” pic.twitter.com/Tj36GluFNh
— Bageshwar Dham Sarkar (Official) (@bageshwardham) April 2, 2025
तीन कैटगरी में मिलेंगी फ्लैट, 15 लाख से शुरू
dhirendra shastri
कांग्रेस प्रवक्ता बोले सिख, ईसाई, मुस्लिम गांव भी बनाओवहीं हिंदू गांव को लेकर नया विवाद भी खड़ा हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू ग्राम की परिकल्पना पर सवाल उठाए। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुस्लिम, सिख और ईसाई गांव बनाने की अनुमति मांगी है। उन्होंने कहा कि अगर देश का संविधान धर्म के आधार पर गांव बसाने की अनुमति देता है, तो उन्हें भी मुस्लिम, ईसाई और सिख गांव बनाने की अनुमति दी जानी चाहिए।
आदरणीय मुख्यमंत्री मोहन यादव जी,
यदि देश का संविधान ऐसे धर्म के आधार पर गांव बसाने व बनाने की अनुमति देता है तो मुझे भी मुस्लिम ग्राम, ईसाई ग्राम व सिख ग्राम बनाने की अनुमति दी जाए। pic.twitter.com/IAoQmHwpMg
— Abbas Hafeez (@AbbasHafeez) April 4, 2025
क्या कहता है संविधान
यह भी पढ़ें: जल्द शादी करेंगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, बताया उन्हें कैसी पत्नी चाहिए?, जानें क्या बोले बागेश्वर बाबा
यह भी पढ़ें: धीरेंद्र शास्त्री शुरू करेंगे हिंदू क्रांति अभियान, गांव-गांव में कट्टर हिंदू बनाने का लक्ष्य, बनेगा सुंदरकांड मंडल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari