जल्द शादी करेंगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, बताया उन्हें कैसी पत्नी चाहिए?, जानें क्या बोले बागेश्वर बाबा

Vikram Jain | Mar 31, 2025, 23:30 IST
Share
pandit dhirendra shastri marriage
pandit dhirendra shastri marriage

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें एक समझदार जीवनसाथी चाहिए, जो परिवार में अच्छे से तालमेल बैठा सके। उन्होंने यह भी बताया कि वह शादी जरूर करेंगे।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें एक समझदार जीवनसाथी चाहिए, जो परिवार में अच्छे से तालमेल बैठा सके। धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी बताया कि वह शादी जरूर करेंगे, लेकिन यह जरूरी है कि उनकी जीवनसाथी उनकी प्राथमिकताओं को समझे और एक अर्धांगिनी के रूप में उनका साथ दे। साथ ही उन्होंने विवाद के कुछ प्रस्ताव की कहानियां साझा की हैं। साथ ही कहा कि उनकी प्राथमिकता 150 करोड़ लोगों का विश्वास है और वह उनकी चिंता में डूबे हुए हैं।

वाइफ नहीं...अर्धांगिनी चाहिए

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी शादी को लेकर अपने विचार व्यक्त किए हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि वह शादी करेंगे, लेकिन उन्हें "वाइफ" नहीं, बल्कि एक "अर्धांगिनी" चाहिए। क्योंकि वाइफ को लेकर तो ब्लू ड्रम फेमस है। उन्होंने यह भी बताया कि वह अपनी शादी के लिए ज्यादा मंथन नहीं करते हैं, लेकिन उनकी प्राथमिकता एक समझदार और परिवार के लिए सही जीवनसाथी होगी।

ये खबर भी पढ़ें...

मेरठ से शुरू होगी हिंदू राष्ट्र की क्रांति, धीरेंद्र शास्त्री बोले- बच्चे 2 ही अच्छे तो फिर चच्चे के 30 क्यों?

शादी के प्रस्ताव को लेकर घटनाओं का जिक्र

धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी शादी को लेकर कुछ अजीबोगरीब घटनाओं का जिक्र भी किया। उन्होंने बताया कि एक महिला भक्त ने तीन साल से पूजा और व्रत रखने का हवाला देते हुए उनसे शादी की मांग की थी। जब उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया गया, तो उस महिला ने बारात की तारीख न मिलने पर उसने नस काट ली। उन्होंने आगे बताया कि यह घटना काफी डरावनी थी और बड़ी मुश्किल से मामला सुलझा पाया गया। इसके अलावा, पंडित शास्त्री ने यह भी बताया कि एक महिला ने तो अपने पति को तलाक देने का प्रस्ताव तक रख दिया था, ताकि वह उनसे शादी कर सकें।

ये खबर भी पढ़ें...

सौरभ हत्याकांड पर बोले धीरेंद्र शास्त्री- अच्छा हुआ मेरी शादी नहीं हुई, नीले ड्रम से कई पति सदमे में

एक समझदार साथी चाहिए...

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने यह साफ किया कि उन्हें अपनी होनी वाली जीवनसाथी से कोई बहुत बड़ी उम्मीदें नहीं हैं, लेकिन उन्हें एक समझदार और परिवार के लिए सामंजस्यपूर्ण साथी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि शादी करना उनके लिए पक्का है, क्योंकि उनका जीवन एक मुश्किल रास्ते पर है और उन्हें 150 करोड़ लोगों की चिंता है, जो उनके ऊपर विश्वास करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

विरोध के बीच धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, अब देश के इन हिस्सों में निकालेंगे पदयात्रा

150 करोड़ लोगों की जिम्मेदारी

धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि उनकी चिंता अपनी नहीं, बल्कि 150 करोड़ भारतीयों की है। उन्होंने कहा कि जो लोग घर बैठकर उनका विश्वास करते हैं, उन्हें उनपर विश्वास बनाए रखने की जिम्मेदारी उनकी है। चाहे वह संन्यास लें या शादी करें, उनकी प्राथमिकता यही रहेगी कि लोगों का विश्वास ना टूटे।

ये खबर भी पढ़ें...

पुराने दिनों को याद कर भावुक हुए धीरेंद्र शास्त्री, बोले- मैंने फटे कपड़े पहनकर...

भोपाल न्यूज | Bhopal News | मध्य प्रदेश | बागेश्वर बाबा | धीरेंद्र शास्त्री की शादी

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
  • मध्य प्रदेश
  • बागेश्वर बाबा
  • शादी
  • धीरेंद्र शास्त्री की शादी
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी
UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

By Umeshwari Baghel

UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल
छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा
जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा

By Jageshwar Prasad

जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा
11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल

By Ramanand Tiwari

11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल
रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर

By Harrison Masih

रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर