इंदौर में हिंदू जागरण मंच का थाना पर प्रदर्शन, बेवजह केस का आरोप

Sanjay Gupta | Dec 29, 2024, 22:09 IST
Share
Hindu Jagran Manch
Hindu Jagran Manch Photograph: (Hindu Jagran Manch)

इंदौर में हिंदू जागरण मंच द्वारा विजयनगर थाने पर प्रदर्शन किया गया। पुलिस पर केस दर्ज करने, जुलूस निकालने को लेकर भेदभाव का आरोप लगाया गया। संगठन का आरोपा था कि बेवजह उनके कार्यकर्ता पर केस दर्ज हुआ।

INDORE. हिंदू जागरण मंच इंदौर ( जिला बद्रीनाथ शाखा ) द्वारा रविवार को विजयनगर थाने पर प्रदर्शन किया गया। पुलिस पर केस दर्ज करने, जुलूस निकालने को लेकर भेदभाव का आरोप लगाया गया। संगठन का आरोपा था कि बेवजह उनके कार्यकर्ता पर केस दर्ज हुआ। इसका खात्मा किया जाए। आखिर में पुलिस की समझाइश और ज्ञापन लेने के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ।

यह की गई पुलिस से शिकायत

मंच के राजकुमार टेटवाल ने कहा कि पुलिस ने पीचर्स पब में हुई मारपीट मामले में हत्या के प्रयास के आरोपी की मौखिक शिकायत पर हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्त्ताओं मानसिहं पर बेवजह केस दर्ज कर लिया। एक 18 वर्षीय छात्र जिसका मामले से लेना-देना नहीं है उसे भी आरोपी बना लिया। वहीं उसका जुलूस भी पुलिस ने निकाल दिया, जबकि हत्या के आरोपी शोएब का कोई जुलूस नहीं निकाला गया।

यह हुआ था मामला

पीचर्स क्लब में दो दिन पहले विवाद हुआ। इसमें शोएब व उसके तीन साथियों के खिलाफ युवती की शिकायत पर बीएनएस की धारा 109, 296 व 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया। युवती की शिकायत थी कि इन आरोपियों ने यह आऱोपी पब में जहां हम दोस्तों के साथ नाच रहे थे वहां बाउंसर के साथ विवाद किया और झगड़ा किया, जब रोका तो गंदी गालियां दी और शोएब नाम के व्यक्ति ने शराब की बोतल फेंक कर मारी। उधर बाद में पुलिस ने शोएब की शिकायत पर मानसिंह व अन्य के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया। जबकि खुद इस शोएब द्वारा लिखाई गई शिकायत में भी है कि उसने बोतल फेंक कर मारी जो एक युवती को लगी। बाद में पार्किंग में मानसिंह व अन्य ने मारपीट की।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • हिंदू जागरण मंच
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • विजयनगर थाना पुलिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग