हनी सिंह कंसर्ट की मंजूरी बिना फायर एनओसी के जारी, कठघरे में पुलिस और निगम अधिकारी

Vishwanath Singh | Mar 08, 2025, 19:11 IST
Share
The Sootr
The Sootr

पुलिस द्वारा जारी की गई कंसर्ट की मंजूरी ही गलत है। कारण यह है कि आयोजन के लिए महापौर की सख्ती के बाद भी नगर निगम से फायर एनओसी जारी नहीं हुई। जिस जगह पर 20 हजार से ज्यादा लोग जमा हो रहे हैं, वहां फायर सिस्टम की एनओसी ही नहीं है,

हनी सिंह के कंसर्ट को लेकर 48 घंटे से चल रहा ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस पूरे मामले में इंदौर के अधिकारियों की पोल खुल गई है। अधिकारियों की लगातार मंशा रही कि आयोजन किसी भी तरह से हो जाए, भले ही नियम-कायदे ताक पर रखे जाएं और निगम को टैक्स मिले या नहीं, इससे किसी को कोई मतलब नहीं रहा। इस मामले में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जब सख्त रुख अपनाया, तब जाकर आयोजन के कुछ घंटे पहले निगम ने हनी सिंह को 50 लाख का नोटिस जारी किया। महापौर ने यहां तक अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर टैक्स पूरा नहीं मिला तो सभी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाऊंगा।

आयोजन की मंजूरी ही गलत

पुलिस द्वारा जारी की गई कंसर्ट की मंजूरी ही गलत है। कारण यह है कि आयोजन के लिए महापौर की सख्ती के बाद भी नगर निगम से फायर एनओसी जारी नहीं हुई। जिस जगह पर 20 हजार से ज्यादा लोग जमा हो रहे हैं, वहां फायर सिस्टम की एनओसी ही नहीं है, और फिर भी पुलिस ने देर रात कंसर्ट की मंजूरी जारी कर दी। ऐसे में हजारों लोगों की जान को पुलिस ने ही खतरे में डाल दिया।

यह खबर भी पढ़ें... हनी सिंह कंसर्ट की आय पर 'द सूत्र' सही साबित हुआ, निगम ने भेजा 50 लाख का नोटिस

पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र भी काम नहीं आया

महापौर भार्गव ने इस मामले में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को 4 मार्च को ही पत्र लिख दिया था, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि पहले यह सुनिश्चित करें कि निगम से सभी एनओसी दी गई हैं या नहीं, उसके बाद ही आयोजन की मंजूरी दी जाए। लेकिन पुलिस तो लगातार आयोजन की तैयारियों में जुटी रही। ट्रैफिक प्लान तक बिना कंसर्ट मंजूरी के ही जारी कर दिया गया। फिर जब कंसर्ट की मंजूरी दी गई, तो यह भी नहीं देखा गया कि फायर एनओसी है या नहीं।
यह खबर भी पढ़ें... पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा के बिगड़े बोल- मंत्री पटेल को भिखारी, मंत्री कैलाश को पाखंडी राजनेता बोला

निगमायुक्त शिवम वर्मा ने भी निर्देशों को रखा ताक पर

इस मामले में महापौर लगातार अधिकारियों को निर्देश देते रहे कि दिलजीत कंसर्ट जैसा मामला दोबारा न हो और निगम की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए पहले टैक्स वसूला जाए। लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। निगमायुक्त शिवम वर्मा द्वारा जो सख्ती आयोजकों पर होनी चाहिए थी, वह नहीं हुई। लता अग्रवाल केवल नोटिस पर नोटिस देकर शांत बैठी रहीं। उन्हें कार्रवाई के लिए ऊपर से कोई निर्देश जारी नहीं हुए।

यह खबर भी पढ़ें... इंदौर लोकायुक्त ने अब पटवारी को रिश्वत लेते पकड़ा, जमीन नपती के लिए मांगे 40 हजार

महापौर ने आदेश दिए, फिर भी टीम नहीं भेजी

इसके बाद महापौर नाराज हुए और उन्होंने 7 मार्च की दोपहर में निगमायुक्त को साफ कहा कि टीम भेजकर आयोजन की तैयारियां रुकवाएं। लेकिन यह निर्देश भी हवा में उड़ा दिया गया। उलटे अधिकारियों के साथ आयोजकों की सुलह बैठक हो गई और मात्र 7.84 लाख रुपये का टैक्स लेकर मामले को रफा-दफा करने की पूरी कोशिश की गई। जबकि आयोजन 5 करोड़ रुपये से कम का नहीं है, 3 करोड़ से ज्यादा के तो टिकट ही बिक चुके हैं।

यह खबर भी पढ़ें... MP News | काली-घनी जुल्फों की ख्वाइश में Indore के डकाच्या पर लग गया गंजों का मेला

फिर महापौर बोले - सभी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाऊंगा

इसके बाद महापौर ने 8 मार्च शनिवार को फिर सख्ती दिखाई और साफ कहा कि मुझे निगम के लिए पूरा टैक्स चाहिए, इसके बिना आयोजन नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि "आयोजन 5 करोड़ रुपए से कम का नहीं है, फिर टैक्स इतना कम क्यों? तुरंत नोटिस दीजिए और यदि टैक्स नहीं मिलता, तो आयोजन रुकवाइए।" महापौर ने यहां तक कह दिया कि यदि ऐसा नहीं हुआ, तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मैं निंदा प्रस्ताव पास करूंगा। इसके बाद फिर अधिकारी थोड़े सक्रिय हुए और हनी सिंह को 50 लाख रुपए का टैक्स नोटिस जारी किया गया। लेकिन अभी भी यह राशि निगम को मिलेगी या नहीं, इस पर असमंजस बना हुआ है।

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • police
  • Honey Singh
  • हनी सिंह
  • NAGAR NIGAM
  • एमपी न्यूज हिंदी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती