इंदौर लोकायुक्त ने अब पटवारी को रिश्वत लेते पकड़ा, जमीन नपती के लिए मांगे 40 हजार
Vishwanath Singh | Mar 07, 2025, 18:57 IST
The Sootr
आवेदक एवं उसके दादाजी की ग्राम रुणावदा में कृषि भूमि है, जिसके सीमांकन के लिए पटवारी अक्षत जैन द्वारा आवेदक से 40 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी। आरोपी द्वारा आवेदक पर दबाव बनाकर 15,000 रुपए पहले ही ले लिए गए थे
इंदौर लोकायुक्त ने शुक्रवार को देपालपुर, इंदौर में कार्रवाई करते हुए पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पटवारी ने सीमांकन (नपती) के काम के लिए फरियादी से 40 हजार की रिश्वत मांगी थी। मौके पर वह दस हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई संबंधी आदेश पर इंदौर टीम ने यह कार्रवाई की है।
आवेदक संदीप वैष्णव (उम्र 30 वर्ष), व्यवसाय खेती-किसानी, निवास ग्राम रुणावदा, तहसील देपालपुर, जिला इंदौर की शिकायत पर पटवारी अक्षत जैन (पिता स्वर्गीय धरमचंद्र जैन, उम्र 32 वर्ष, पटवारी हल्का नंबर 101, तहसील देपालपुर, जिला इंदौर) को पकड़ा गया है।
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर लोकायुक्त ने 50 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल और एवजी को पकड़ा
आवेदक एवं उसके दादाजी की ग्राम रुणावदा में कृषि भूमि है, जिसके सीमांकन के लिए पटवारी अक्षत जैन द्वारा आवेदक से 40,000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी। आरोपी द्वारा आवेदक पर दबाव बनाकर 15,000 रुपए पहले ही ले लिए गए थे, और जब आवेदक ने निवेदन किया, तो आरोपी ने 25,000 रुपए रिश्वत राशि तय की। शेष बचे 10,000 रुपए आज, 7 मार्च को लेना तय किया गया था।
इसकी शिकायत आवेदक ने लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय, इंदौर को की। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप दल का गठन किया गया और आरोपी को 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
यह खबर भी पढ़ें... लोकायुक्त की कार्रवाई, खाद्य विभाग की महिला अधिकारी-ड्राइवर 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
लोकायुक्त टीम ने जब छापा मारा और उसे पकड़ा, तो वह भागकर खेतों की ओर चला गया, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। टीम में जो अधिकारी शामिल थे उसमें निरीक्षक आनंद चौहान, निरीक्षक राहुल गजभिये, निरीक्षक रेणु अग्रवाल, प्रधान आरक्षक रणजीत द्विवेदी, आरक्षक चंद्रमोहन बिष्ट, आरक्षक आशीष नायडू, आरक्षक आशीष आर्य, आरक्षक आदित्य भदौरिया, आरक्षक श्रीकृष्ण अहिरवार, चालक शेर सिंह ठाकुर शामिल है।
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर में सिंगर हनी सिंह के कंसर्ट पर संकट, निगम ने थमाया टैक्स का नोटिस
इंदौर में ही कुछ दिन पूर्व लोकायुक्त की टीम ने एमआईजी थाने के हेड कांस्टेबल अरुण शर्मा को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथाें धर–दबोचा था। आरोपी ने पति–पत्नी के विवाद में केस को कमजोर करने के लिए यह रिश्वत महिला से मांगी थी। महिला ने इसकी जानकारी लोकायुक्त को दी और फिर इसे 1 मार्च 2025 की शाम को ट्रैप कर लिया गया।पीड़िता मेघा देलवार निवासी अनूप नगर पर उसके पति बासिल मंसूरी ने थाना एमआईजी में मारपीट का प्रकरण दर्ज करवाया था। उस मामले की जांच थाने का हेड कांस्टेबल अरुण शर्मा कर रहा था। अरुण ने महिला से उसका केस कमजोर करने और जेल नहीं भेजे जाने को लेकर 5 लाख रुपए की रिश्वत लेना तय किया था।
यह खबर भी पढ़ें... Indore Police ने फिर गजब ही कर डाला, आरोपी के पैर में जींस के ऊपर चढ़वाया प्लास्टर
यह पटवारी पकड़ा गया
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर लोकायुक्त ने 50 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल और एवजी को पकड़ा
यह है पूरा मामला
इसकी शिकायत आवेदक ने लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय, इंदौर को की। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप दल का गठन किया गया और आरोपी को 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
यह खबर भी पढ़ें... लोकायुक्त की कार्रवाई, खाद्य विभाग की महिला अधिकारी-ड्राइवर 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
टीम को देख खेतों में भाग गया
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर में सिंगर हनी सिंह के कंसर्ट पर संकट, निगम ने थमाया टैक्स का नोटिस
कुछ दिन पहले ही हेड कांस्टेबल को पकड़ा था
यह खबर भी पढ़ें... Indore Police ने फिर गजब ही कर डाला, आरोपी के पैर में जींस के ऊपर चढ़वाया प्लास्टर
मंत्रालय में बैठक करने के बाद जबलपुर जाएंगे सीएम मोहन यादव, लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल
By Aman Vaishnav
अर्नब के बाद मुरासु का अटैक, एमपी में 5 नवंबर तक आंधी-बारिश का अलर्ट, CG में भी दिखेगा असर, जानें राजस्थान के हाल
By Aman Vaishnav
जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा
By Ramanand Tiwari
प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास
By Amresh Kushwaha
एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता
By Ramanand Tiwari
पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक
By Mukesh Sharma
मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?
By Ramanand Tiwari