लोकायुक्त की कार्रवाई, खाद्य विभाग की महिला अधिकारी-ड्राइवर 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Neel Tiwari | Feb 28, 2025, 20:33 IST
Share
madhya pradesh lokayukt police food department officer arrested taking bribe
madhya pradesh lokayukt police food department officer arrested taking bribe

मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब जबलपुर लोकायुक्त ने सिवनी में खाद्य विभाग की महिला अधिकारी और उनके ड्राइवर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानें क्यों मांगी थी रिश्वत

JABALPUR/ SEONI. मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लोकायुक्त का कार्रवाई के बाद भी रिश्वतखोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। अब जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने सिवनी में बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद्य विभाग की कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ज्योति पटले और उनके ड्राइवर कैलाश सनोदिया को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई जिला सामाजिक न्याय कार्यालय, सिवनी में लोकायुक्त की विशेष टीम द्वारा की गई, जहां आरोपी रिश्वत की रकम ले रहे थे।

इसलिए मांगी गई थी 43 हजार की रिश्वत

शिकायतकर्ता संत कुमार कनौजिया (निवासी ग्राम करीरात, थाना लखनवाड़ा, जिला सिवनी) ने जबलपुर लोकायुक्त में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह आदर्श स्व-सहायता समूह के तहत करीरात स्थित धान खरीदी केंद्र एवं उचित मूल्य की दुकान का संचालन कर रहे हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, अधिकारी ज्योति पटले और उनके सहयोगी कैलाश सनोदिया ने उनसे कुल 43 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। आरोपियों ने आवेदक से धान खरीदी केंद्र के भुगतान को मंजूरी देने के लिए 23 हजार रूपए रिश्वत की मांग की थी। साथ ही आवेदक की उचित मूल्य दुकान में राशन की कमी की भरपाई के लिए 20 हजार रुपए मांगे थे। इस तरह शिकायतकर्ता से कुल 43 हजार रूपए रिश्वत की मांग की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें... लोकायुक्त का एक्शन, सामाजिक न्याय विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, इसलिए मांगी थी घूस

लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

रिश्वत मांगने की शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप झरबड़े के निर्देशन में एक 8 सदस्यीय टीम बनाई गई, जिसमें प्रमुख रूप से इंस्पेक्टर मंजू किरण तिर्की, नरेश बेहरा सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। टीम ने रणनीति बनाकर आरोपी महिला अधिकारी और उनके ड्राइवर को रंगे हाथों पकड़ने का प्लान तैयार किया। जैसे ही आवेदक ने पहली किश्त के 40 हजार रुपए दिए तो लोकायुक्त की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अधिकारी ज्योति पटले और उनके ड्राइवर कैलाश सनोदिया को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी कैलाश सनोदिया अधिकारी को ड्राइवर होने के साथ ही सेल्समैन भी है।

ये खबर भी पढ़ें... रिश्वत मांगने वाले असिस्टेंट डायरेक्टर को चार साल की जेल, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई

लोकायुक्त पुलिस ने यह कार्रवाई सिवनी जिले के उपसंचालक, सामाजिक न्याय कार्यालय परिसर में की। जब आरोपी रिश्वत की रकम ले रहे थे, तभी लोकायुक्त की टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके पर ही रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली गई और इसका पंचनामा तैयार किया गया। लोकायुक्त टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें...

रोजगार सहायक के ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड, 25 लाख कैश समेत मिली करोड़ों की संपत्ति

वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के शाखा प्रबंधक और ऑपरेटर 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Tags:
  • जबलपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • भ्रष्टाचार
  • रिश्वत
  • लोकायुक्त की कार्रवाई
  • सिवनी न्यूज
  • रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • जबलपुर लोकायुक्त
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा