हनी ट्रैप कांड का खुलासा करने वाले इंजीनियर हरभजन सिंह का निधन

Sanjay Gupta | Nov 29, 2024, 19:09 IST
Share
हनी ट्रैप पीड़ित हरभजन का निधन
हनी ट्रैप पीड़ित हरभजन का निधन

मध्य प्रदेश की राजनीति को हिला देने वाले बहुचर्चित हनी ट्रैप कांड के मुख्य शिकायतकर्ता और पीड़ित इंदौर नगर निगम के पूर्व इंजीनियर हरभजन सिंह का निधन हो गया है।

Indore : मप्र की राजनीति को हिला देने वाले सबसे चर्चित कांड हनी ट्रैप के मुख्य फरियादी और पीड़ित इंदौर नगर निगम के पूर्व इंजीनियर हरभजन सिंह का निधन हो गया है। उनका निधन रीवा में हुआ है। प्रांरभिक खबरों के अनुसार निधन की वजह हार्ट अटैक आना रहा है। रीवा में उनका पैतृक निवास है। रीवा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पलासिया थाने पर कराई थी FIR

सिंह ने तत्कालीन कमलनाथ सरकार के समय में पलासिया थाने में केस दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि कुछ युवतियों द्वारा वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है। इसके बाद मामला भोपाल तक पहुंचा। इंदौर और भोपाल पुलिस ने इसमें एक के बाद एक चार युवतियों व अन्य को गिरफ्तार किया। वहीं सिंह के खिलाफ भी दुष्कर्म संबंधी शिकायत हुई। इस पूरे कांड के बाद सिंह निलंबित भी हुए और उन्हें अटैच कर रीवा भेज दिया गया।

अभी तक कोर्ट में जारी है हनी ट्रैप कांड

साल 2019 में यह कांड चर्चा में आया था, इसमें सिंह ने बताया था कि इंदौर के दो होटल में एक रूम में समय-समय पर उनके वीडियो बनाए गए और फिर 3 करोड़ रुपए की डिमांड की गई। जब युवतियों को पकड़ा गया था, उनके पास भारी मात्रा में सीडी, पैनड्राइव व मोबाइल में वीडियो पाए गए। इसमें कई सीनियर अधिकारियों के साथ ही नेताओं के वीडियो होने की बात कही गई। लेकिन इन नामों का खुलासा नहीं किया गया। हालांकि कुछ और हाईप्रोफाइल लोगों के नाम युवतियों के बयान और चालान में लिए गए हैं। इस मामले में मुख्य आरोपी आरती, मोनिका, श्वेता (पति विजय), श्वेता (पति स्वप्निल), बरखा को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया। अभिषेक ठाकुर, रूपा भी आरोपी हैं। इन सभी की बाद में जमानत हो गई।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • Engineer Harbhajan Singh
  • इंजीनियर हरभजन सिंह
  • हनी ट्रैप कांड
  • honey trap scandal case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं